छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : बॉयफ्रेंड ने चलती ट्रेन से दिया था धक्का, रेलवे ट्रैक में मिली थी देविका वर्मा की लाश …

बिलासपुर। बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंंड को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया, नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। देविका वर्मा 8वीं में पढ़ती थी, उसका डोंगरगढ़ के रहने वाले मोहन वर्मा के साथ अफेयर था। 28 मार्च को वह घर से बिना बताए बॉयफ्रेंड के साथ निकली थी। दोनों वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोहन ने लड़की को धकेल दिया। मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है, इसमें 1 नाबालिग शामिल है। पुलिस आज शाम पूरे मामले का खुलासा करेगी। देविका वर्मा (14) खैरागढ़ के चिचोला की रहने वाली थी। मामा की शादी में खैरागढ़ आई हुई थी। 28 मार्च की रात से लापता हुई तो परिजनों ने खूब खोजबीन किया। 29 मार्च को ठेलकाडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है जिस थाने में शिकायत हुई है वहां आरोपी का परिचित भी पदस्थ है।

जांच में सामने आया है कि वह मोहन वर्मा के साथ घर से निकली है, उनके साथ 2 अन्य युवक भी थे। चारों खैरागढ़ से निकलकर डोंगरगढ़ पहुंचे, फिर वहां से वेनगंगा एक्सप्रेस से कोरबा के लिए रवाना हुए। इसी दौरान विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि इस पूरे मामले की जांच खैरागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आज शाम पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button