छत्तीसगढ़

मोहला : बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है: इंद्रशाह …

अंबागढ़ चौकी l मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी ने अपने निवास कार्यालय में विशेष पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों पर ठेकेदारी तंत्र, जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे, दुर्व्यवहार को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। वहीं जिले के सरपंच संघ के द्वारा किए विशेष ग्राम सभा के बहिष्कार के संबंध में भी बयान दिया है।

विधायक मंडावी ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिले का प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। बाहर से आए हुए ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय निर्माण एजेंसी पंचायत को सीधे चेक के माध्यम से राशि मांगकर अपने चहेतों को करोड़ों का काम दिया जा रहा है। जिले में लोक शिक्षण मद से स्वीकृत 282 तथा 181 लाख के प्रार्थना शेड एवं मरम्मत जैसे निर्माण कार्य को ठेकेदार के माध्यम से कराए जाने का भी विरोध किया है। विधायक ने सीधे शब्दों में कहा कि जिले में सरपंच, जनपद के अध्यक्ष व सदस्य तथा जिला पंचायत के सदस्य भी भाजपा शासन प्रशासन के कार्यप्रणाली से पीड़ित है। केवल जिला पंचायत के अध्यक्ष ही अधिकारियों के साथ कार्यों को स्पंदित करवा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें