
निधन. सिद्धार्थ ओस्तवाल (फ़ोल्टू) का पंडित मरण, आज अंतिम यात्रा
राजनांदगांव शहर में ओस्तवाल परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सिद्धार्थ ओस्तवाल (फ़ोल्टू), पुत्र श्री संतोष ओस्तवाल, उम्र लगभग 30 वर्ष का गुरुवार, 08 अप्रैल की रात्रि करीब 12:15 बजे संथारा सहित पंडित मरण हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनका निधन धार्मिक परंपरा के अनुसार संथारा विधि के तहत हुआ, जिसे जैन समाज में एक विशेष आध्यात्मिक प्रक्रिया माना जाता है।
परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत की अंतिम यात्रा आज 9 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे उनके निवास स्थान P-5, सत्यम प्रांगण, गंज चौक, राजनांदगांव से निकलेगी, जो मुक्ति धाम तक जाएगी।
इस दुखद समाचार से शहर सहित समाज में शोक का माहौल है। मूलचंद, सुशील, संतोष, सुदर्शन एवं सुबाहु ओस्तवाल सहित समस्त ओस्तवाल परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
🕊️ ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।


