
DPR छत्तीसगढ समाचार
CG : लखनपुर परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर , एकीकृत बाल विकास परियोजना लखनपुर अंतर्गत पर्यवेक्षक सेक्टर खुटिया के आंगनबाड़ी केन्द्र खुटिया क्रमांक 03 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र आवेदिकाओं से 09 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन https://aww.e-bharti.in/ पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है।
