छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कथित डॉक्टर ने की 85 हजार की ठगी, महिलाओं को लगाया चूना …

बिलासपुर. जिले में शातिर ठग ने मातृ वंदन योजना की राशि दिलवाने का झांसा देकर महिलाओं से 85 हजार से रुपए से अधिक की ठगी कर ली. शातिर ठग ने खुद को सिम्स अस्पताल का डॉक्टर बताया और बैंक डिटेल्स ले ली. इसके बाद सभी के खातों से 88 हजार 4 सौ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया. ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम भेड़ीमुड़ा निवासी चंचल कश्यप, ममता कश्यप और आकांक्षा कश्यप, सभी स्वास्थ्य मितानीन का काम करती हैं. 9 अप्रैल को दोपहर 3.22 बजे उमादेवी कश्यप के मोबाईल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. युवक ने कहा कि जिला हास्पिटल से बोल रहा हूं और आप वार्ड क्रमांक 8 के मितानीन बोल रही हैं. आरोपी ने हितग्राहीगण पिंकी सतनामी, तामेश्वरी कश्यप, दीपिका सिंह ठाकुर, रानी अनंत, डाली अनंत, पुजा कश्यप, पूर्णिमा यादव, खुशी कश्यप, चंचल कश्यप, ममता कश्यप के बारे में कंफर्म जानकारी दी. उक्त सभी हितग्राहीयों को आंगनबाड़ी से दलिया, मातृत्व वंदना (गर्भवती महिला को मिलने वाली राशि) प्राप्त होने के संबंध में पूछा.

उमा को कॉन्फ्रेंस होल्ड में लेकर हितग्राही चंचल कश्यप से उसके मोबाइन नंबर पर फोन लगाया. उससे पूछा कि मातृत्व वदंना का 6 हजार रुपए प्राप्त हुआ है कि नहीं. तब चंचल ने बताया कि कि नहीं मिला है. उस व्यक्ति के द्वारा बोला गया कि तुम्हारे खाता में कितना पैसा है तब महिला ने अपने खाता में 900 रुपए जमा होने की जानकारी दी. खाता में पर्याप्त रकम जमा नहीं है, उसमें 5 हजार रुपए जमा कराओं तब तुरन्त 6- 6 हजार रुपए मातृत्व वंदना का पैसा जमा करने का झांसा दिया. तब महिला अपने अपने पति से बोलकर खाता में पैसा जमा कराई. ठग के बताए अनुसार रिप्लाई देती रही. इस बीच खाते में जमा 5 हजार 700 रुपए ऑनलाइन कट गया.

इसी प्रकार अज्ञात ठग ने ममता कश्यप पति श्मामशरण कश्यप के पति के मोबाइन में फोन लगाया. 3 मार्च 2026 को हुए डिलवरी के बारे में जानकारी दी और बोला कि तुम्हारी पत्नि का मातृत्व वंदना का पैसा खाता में पेनकार्ड नहीं जुड़ा है. महिला से राज्य ग्रामीण बैंक के खाता नंबर और उसमे जमा राशि 2 हजार 781 रुपए के बारे में जानकारी लेकर खाता में लिंक मोबाईल नंबर मांग लिया. ठग के बातों में आकर पीड़ित रिप्लाई देती रही. इस बीच उसके खाते से 27 रुपए ऑनलाइन कट गया. पीड़िता आकांक्षा कश्यप के मोबाइल नंबर पर ठग ने फोन कर कहा कि डिलवरी का पैसा आया है. महिला से पंजाब नेशनल बैंक के खाता क्रमांक की जानकारी मांगी. कुछ समय बाद उसकी खाता से 8 बार में कुल 80 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया. इस घटना से गांव की महिलाओं के बीच हडक़ंप मच गया है.

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button