
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : खेत से पंप और केबल की चोरी, पांच आरोपी गिरफ्तार…
राजनांदगांव , सुरगी पुिलस ने किसानों के खेतों से मोटर पंप व केबल की चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपियों ने सात किसानों के खेत से चोरी की थी।
सुरगी पुलिस ने बताया कि ग्राम खैरा में पिछले कुछ समय से सबमर्सिबल पंप, केबल वायर और झटका मशीन चोरी की शिकायत सामने आई थी। पुलिस ने इसकी जांच शुरु की। संदेह के आधार पर पुलिस ने पिंटू उर्फ दुर्लभ को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल बांसफोड़ और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी का सामान पूर्व में थाना सोमनी के एक अन्य प्रकरण में जब्त किया जा चुका है। आगे कार्रवाई जारी है।


