छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गार्डन में झूले बदहाल, मरम्मत के अभाव में बच्चों की सुरक्षा खतरे में…
राजनांदगांव | शहर के सार्वजनिक गार्डनों में लगे झूले लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। कई झूलों की चेन ढीली है, तो कुछ की सीट टूटे हुए हैं, जिससे बच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। गार्डन में रोज बड़ी संख्या में बच्चे खेलने पहुंचते हैं, लेकिन खराब झूलों के कारण इसका आनंद नहीं ले पाते। कई बार शिकायत के बाद भी निगम ने इसकी मरम्मत नहीं की। यहां सुधार की जरूरत है।
