
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : पीएम इंटर्नशिप योजना में रजिस्ट्रेशन कैंप 29 तक…
राजनांदगांव | बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत मिनीमाता शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक में निशुल्क पंजीयन शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर 29 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इच्छुक युवा शिविर में फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
