
Rajnandgaon: गाँव चलो , शहर चलो , बूथ चलो कार्यक्रम के अंतर्गत घर घर पहुंचे मोनू बहादुर सिंह
राजनांदगांव।
अंत्योदय की योजना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे इस उद्देश्य को पूरा करने भारतीय जनता पार्टी लगातार संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुँच रही है । भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के “गाँव चलो शहर चलो बूथ चलो अभियान “ के तहत जिला भाजपा व प्रदेश युवा मौर्चा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह बीते दिनों भाजपा उत्तर मंडल के वार्ड नंबर 44 और दक्षिण मंडल के वार्ड नंबर 35 पहुंचे ।

कार्यक्रम के दौरान मोनू बहादुर सिंह ने कहा की भाजपा का एकमात्र लक्ष्य है कि राजनीति से परे हर एक व्यक्ति तक उन योजनाओं का लाभ पहुंचे जो जनहित के लिए बनाया गया है ।समाज के अनितम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा कर उनके जीवन को सरल बनाना ही संगठन का लक्ष्य है और इसके लिए पार्टी का हर व्यक्ति जन जन तक पहुँच रहे हैं ।
इस दौरान मोनू बहादुर सिंह ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार से लाभान्वित हितग्राहियों को अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया एवं आम जनता से जुड़े अन्य लाभकारी योजनाओं के विषय में उन्हें विस्तार से जानकारी दे कर अवगत कराया । सबके साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करने की बात कहते हुए मोनू बहादुर ने इस दौरान बूथ कमेटी के सदस्यों का सम्मान भी किया।
इस दौरान वार्ड न 35 में दक्षिण मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, पार्षद दिलेश्वर साहू, प्रखर श्रीवास्तव, अरुण साहू, दिनेश साहू, देवबती साहू, नितेश नायक, व वार्ड न 44 में वार्ड पार्षद सेवक उइके, पार्षद दुरेंद्र साहू, जिला मंत्री युवा मौर्चा उज्जवल कसेर, जीवन चतुर्वेदी, रवि बंजारे, प्रमोद साहू, दशरथ सूर्यवंशी, अमित यादव, सूर्याप्रकाश श्रीवास्तव, पुन्नू चतुर्वेदी,सहित सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


