
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बना गार्डन जर्जर, झाड़ियां उग आईं…
राजनांदगांव | रेवाडीह के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रख-रखाव नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से कॉलोनी गंदगी और कटिली झाड़ियों से पटती जा रही है। यहां बना गार्डन भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
जिसकी वजह से इसका उपयोग भी खत्म हो गया है। लंबे समय से गार्डन का मेंटेनेंस नहीं हो रहा है। मरम्मत करने की बजाय मेन गेट में ताला लगाकर इसे बंद कर दिया गया है, परेशानी बढ़ रही है।


