छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : डॉ. रमन सिंह ने जनगणना 2027 के लिए ऑनलाईन स्व-गणना पोर्टल पर भरी अपनी जानकारी …

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) पोर्टल पर अपना फॉर्म भरकर डिजिटल जनगणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उन्होंने अपने आवास से ऑनलाइन माध्यम से मकान-सूचीकरण से संबंधित सभी विवरण दर्ज किए और जनता से अपील की कि वे भी निर्धारित अवधि के भीतर स्व-गणना कर अपनी जिम्मेदारी निभाएँ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि जनगणना भविष्य की प्रशासनिक योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सटीक डेटा से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों, मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यक्रमों के लिए मजबूत नीतियाँ तैयार की जा सकती हैं। उन्होंने इसे नागरिकों का सहभागी दायित्व बताया और कहा कि स्व-गणना में लोगों की बढ़ती भागीदारी जिला एवं राज्य को अधिक सक्षम बनाएगी।

राज्य में स्व-गणना 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक की जा रही है। इस अवधि में नागरिक se.census.gov.in पोर्टल पर एसई आईडी के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूर्णत: ऐच्छिक है, परंतु सरल, तेज और गोपनीयता-सुरक्षित है। जो नागरिक स्व-गणना नहीं कर पाते, उनके लिए 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान-सूचीकरण एवं मकानों की गणना करेंगे। इस दौरान घर की संरचना, उपलब्ध सुविधाएँ और आवश्यक विवरण एकत्र किए जाएँगे। जनगणना अधिनियम 1948 के अनुसार सभी आंकड़े पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं तथा इन्हें किसी भी अन्य उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जाता। जानकारी केवल सांख्यिकीय विश्लेषण और विकास योजनाओं के निर्माण में प्रयुक्त होती है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच स्व-गणना फॉर्म भरें और जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करें।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button