
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : परशुराम जन्मोत्सव को लेकर निकली ब्रह्म गर्जना बाइक रैली…
राजनांदगांव | भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शनिवार को शहर में ब्रह्म गर्जना बाइक रैली निकली। रैली का आयोजन ब्राह्मण नवयुवक मंडल ने किया। रैली शाम 5 बजे रामायण प्रचारक समिति ब्राह्मणपारा से निकली। शहर भ्रमण कर गांधी चौक में रैली ने विश्राम लिया। रैली के बाद पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
छत्तीसगढ़ सरयूपारीण महिला ब्राह्मण समाज से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रविवार को जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में विविध आयोजन किए जाएंगे। इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामाजिक संगठनों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।



