
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : चाकू लहराकर धमका रहा था, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल …
राजनांदगांव | बोरतलाव पुलिस ने चाकू लहराकर पड़ोसियों को धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से धारदार चाकू जब्त किया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है। बोरतलाव पुलिस ने बताया कि आरोपी सुकलाल नेताम बोरतलाव में शनिवार रात धारदार चाकू लहराकर पड़ोसियों को धमका रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी से चाकू जब्त किया कर उसे जेल भेज दिया गया है।



