छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अटैच डॉक्टर-नर्स सहित 43 कर्मियों की मूल पदस्थापना में वापसी हुई …

राजनांदगांव l
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था के तहत अटैच किए गए स्वास्थ्य कर्मियों को मूल पदस्थापना में वापसी का आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार के आदेश के बाद सीएमएचओ ने अटैचमेंट खत्म करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के बाद पांच डॉक्टर सहित कुल 43 स्वास्थ्य कर्मी अपनी मूल पदस्थापना वाले जगहों पर लौटेंगे। लंबे समय से डॉक्टर, आरएमए, नर्स, एएनएम सहित प्रशा​​सनिक कर्मचारी अटैचमेंट पर थे। इन्हें मूल पदस्थापना वाली जगहों से हटाकर व्यवस्था के नाम पर अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अटैच किया गया था। जहां से मूल पदस्थापना वाली जगहों पर वापसी का आदेश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button