छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जीएमसीसी ने टैक्स बार सद्‍भावना क्रिकेट लीग के विजेता खिताब पर जमाया कब्जा…

राजनांदगांव , साइंस कॉलेज में आयोजित टैक्स बार 11 की सद्भावना क्रिकेट लीग में जीएमससीसी कमला कॉलेज ने की टीम ने खिताब पर कब्जा कर लिया। सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जीएमसीसी कमला कॉलेज ने टैक्स बार 11 बी को 37 रनों से पराजित किया। इस टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में रॉयल 11 ने जीत हासिल की। उन्होंने एनसीएल को 9 विकेट से पराजित किया और तीसरे स्थान को प्राप्त किया। इस सफल आयोजन के बा अतिथियों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएमसीसी ने 4 विकेट पर 145 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ओपनिंग गए मन्नू चौबे और नीरज राठी ने अच्छी शुरुआत दी। मन्नू ने 3 छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। वहीं नीरज ने 13 रनों का योगदान दिया। इसके बाद आए एश्वर्य सिन्हा ने 38 रनों की पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के लगाए। अमित जोशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। उन्होंने 20 गेंदों का सामना किया और एक अच्छी पारी खेली। इस तरह 10 ओवर में टीम ने 145 रन बना लिए।

146 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टैक्स बार की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने धाकड़ बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। दो विकेट बिना किसी खाता खोले ही पहली और दूसरी गेंद पर गिर गए। इसमें नितिन गावड़े हिट विकेट हुए वहीं लोकेश वर्मा बोल्ड हुए। गेम को नवदीप ने आगे बढ़ाया, उन्होंने 43 रन बनाए। चंचल साहू ने पारी को संभाला और 25 रनों का योगदान दिया। मोहनीश ने 10 और धनेश साहू ने 18 रन बनाए। इनके बाद उनकी टीम संभल नहीं पाई। और एक गेंद शेष रहते 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह से टैक्स बार को हार का सामान करना पड़ा।

चंद्रेश मैन ऑफ द सीरिज राजेश बेस्ट बैटर रहे इस पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने पर चंद्रेश सिन्हा को मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया। जबकि श्रेष्ठ बल्लेबाज राजेश महाना रहे। लोकेश वर्मा को बेस्ट बॉलर और अमुक भटनागर को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। धनेश साहू बेस्ट कीपर रहे। उन्होंने अच्छी कीपिंग की। फाइनल मैच का मैन ऑफ द मैच चंद्रेश सिन्हा को दिया गया। उन्होंने फाइनल मैच में पांच विकेट लिए।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button