छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बच्चों ने रचाया मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों का ब्याह…
राजनांदगांव | अक्षय तृतीया (अक्ति तिहार) का पर्व सोमवार को पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पारंपरिक रूप से मिट्टी के गुड्डे-गुड़ियों का ब्याह रचाया। इसके लिए सुंदर मंडप तैयार किया गया। विवाह की सारी रस्में बच्चों ने पूरे उत्साह से पूरी की। जमात पारा में बच्ची निकिता पांडे, ट्विंकल, पीहू, रानू, विद्या, पूर्विका, यालिनी, हिमानी, अंशिता, रानी, नितीश, तनिश, अहान, मोक्ष सहित बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए। लोगों ने भी बच्चों को भेंट दी।



