छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : कॉलेज के सामने बेतरतीब पार्किंग होने से जाम, लोग हो रहे हैं परेशान…
राजनांदगांव , दिग्विजय कॉलेज के सामने बेतरतीब पार्किंग के कारण आए दिन जाम लगने की समस्या होती रहती है। यहां सुधार लाने की जरूरत है। इस समय कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही है।
विद्यार्थी कॉलेज के मेन गेट के सामने अपने वाहनों की पार्किंग कर देते है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल जाते है। वहां मवेशियों का जमावड़ा रहता है। ऐसे में जाम लगता रहता है। सुधार की जरूरत है।



