छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण…

अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के आदेश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा मनोरमा इण्डस्ट्रीज लिमिटेड परसवानी रोड बिरकोनी इन्डस्ट्रीयल एरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामकुमार ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी, दिनेश कंवर प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग, नीलिमा सोनकर मुख्य रसायनज्ञ पर्यावरण विभाग, सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान विभाग, बेलारसन बघेल श्रम उप निरीक्षक श्रम विभाग उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग की जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई। उद्योग विभाग की जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। पर्यावरण विभाग की जांच में प्लांट सुचारू रूप से संचालित पाया गया। निरीक्षण के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में माप तौल संबंधित प्रक्रिया सही व तौल यंत्र सत्यापित पाए गए, सामान्य निर्देशों का पालन करना पाया गया। श्रम विभाग द्वारा संविदा श्रमिक अधिनियम, 1970, न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, के अन्तर्गत जांच / निरीक्षण किया गया।

फैक्ट्री रोल में कुल 262 कर्मचारी स्थानीय निवासी नियोजित पाये गये एवं 148 अति उच्च कुशल कर्मचारी अन्य प्रदेश के निवासी नियोजित पाए गए तथा ठेकेदारों के नियोजन 222 कर्मचारी कार्यरत पाए गए जो कि स्थानीय निवासी है। जांच में कर्मचारियों से संबंधित रिकार्ड संधारित होना बताया गया। समक्ष में प्रस्तुत नहीं किया गया। ठेकेदारों द्वारा ओवर टाईम लिया जाना पाया गया। ओवर टाईम से संबंधित रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। सूचना बोर्ड प्रदर्शित पाया गया। परन्तु वांछित जानकारी का प्रदर्शन नहीं पाया गया। इस संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाना पाया गया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button