छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG: ऑपरेशन तलाश के तहत दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन तलाश” के तहत दुष्कर्म के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी भोजराम यादव को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला 31 मार्च 2026 को दर्ज किया गया था, जब सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की एक महिला ने थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2026 में उसकी पहचान ग्राम बरदुला निवासी भोजराम यादव से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बने।

पीड़िता के अनुसार 16 जनवरी को आरोपी उसे जन्मदिन के बहाने रायगढ़ लेकर आया, जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने उसे काशीराम चौक बायपास रोड स्थित किराए के मकान में करीब 20 दिनों तक रखा और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में 24 मार्च को आरोपी ने महिला को उसके गांव वापस ले जाकर शादी से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट करते हुए धमकी देकर छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 183/2026 धारा 69, 75(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत कोतवाली पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। 23 अप्रैल को पुलिस टीम ने आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन और कोतवाली पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत फरार आरोपियों की लगातार पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिसमें महिला अपराधों से जुड़े सभी फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई से जिले में अपराधियों के बीच सख्त संदेश गया है और पुलिस की सक्रियता को एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button