छत्तीसगढ़

CG : दारू में पानी मिलाते पकड़े गए शराब दुकान के कर्मचारी, आबकारी अधिकारी हुए हैरान …

पिथौरा। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो जरा सावधान हो जाइए. कहीं ऐसा न हो कि आपकी शराब की बोतल में चुपके से पानी मिलाया गया हो. महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान (अंग्रेजी शराब दुकान) में ग्राहकों की आंखों में धूल झोंककर चल रही भारी मिलावटखोरी का बड़ा पर्दाफाश हुआ है. आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए दुकान के 4 प्लेसमेंट कर्मचारियों को मैकडॉवेल नंबर 1 शराब के पाव में खुलेआम पानी मिलाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा हैं.

जानकारी के अनुसार, 25 मई को विभागीय टीम आवश्यक निरीक्षण के लिए अचानक मदिरा दुकान पहुंची, तो उनके होश उड़ गए. दरअसल, दुकान में प्लेसमेंट कर्मचारी बेखौफ होकर टेबल पर ही मैकडॉवेल नंबर 1 शराब की बोतलों (पाव) का सील खोलकर उसमें पानी की मिलावट कर रहे थे. टीम ने तत्काल चार आरोपियों को अंजाम देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. फिलहाल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पानी मिलावट की गई मैकडॉवेल न. 1 (पाव) शराब भी बरामद कर ली गई है. चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) (मदिरा में पानी मिलावट) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button