छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : पल्सर बाइक में लगी आग, पेट्रोल पंप की घटना …

रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र स्थित राजीव गांधी चौक के एक पेट्रोल पंप परिसर में शनिवार को अफरा-तफरी मच गई। जहां हवा भरवाने के दौरान एक बजाज पल्सर RS-200 मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धुएं के गुबार के साथ आग की लपटों में घिर गई, जिससे पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक चालक पेट्रोल पंप में अपनी मोटरसाइकिल में हवा भरवा रहा था। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी और पूरी बाइक आग की चपेट में आ गई। प्रारंभिक तौर पर घटना का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पेट्रोल पंप जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने से बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई थी। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल किया और आग पर काबू पा लिया। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें