कवर्धा जिलाछत्तीसगढ़

CG : भावना बोहरा ने महीडबरा से बांटी पथरा तक सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन …

कवर्धा । पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 2 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से महीडबरा से बांटी पथरा तक 2.50 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। इस सड़क के निर्माण से वनांचल क्षेत्र के ग्राम महिडबरा, बांटीपथरा, दमगढ़, ताईतिरनी, अमलीटोला, घोघरा, नेउर कुशियारी, उतका एवं तिलियापानी के निवासियों व राहगीरों को सुगम, सुरक्षित और बारहमासी आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए। बारहमासी सड़क संपर्क से हमारे वनांचल व ग्रामीण क्षेत्रों को बाज़ार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी। पंडरिया में सड़क विस्तार केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विकास की एक व्यापक सोच का हिस्सा है। यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का मजबूत माध्यम बनेंगे। आज इसी सोच और जनविश्वास से पंडरिया विधानसभा में लगभग 500 किलोमीटर के सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र की तस्वीर बदल रहें हैं और आमजनों को सुविधा उपलब्ध करा रहें हैं।

इस अवसर पर कुकदुर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतिराम भट्ट, श्रीमती पार्वती सुनहले, बिंदा पनागर, राम गोपाल वट्टी, मोहित मरावी, पंडराम जी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें