छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : न्यू लुक बायो फ्यूल के खिलाफ फूटा जनआक्रोश…

राजनांदगांव , जिले में संचालित न्यू लुक बायो फ्यूल कंपनी के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों और किसानों, युवाओं सहित महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर कंपनी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी संचालन, पर्यावरणीय प्रभाव, भूजल दोहन, पेयजल संकट और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप और निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस के युवा नेता निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण इस प्रदर्शन में जुटे।

निखिल द्विवेदी ने कहा कंपनी को जारी एनओसी और अन्य स्वीकृतियों की प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में सवाल हैं। सभी अनुमति नियमानुसार दी गई हैं तो संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं और पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा क्षेत्र के कई गांव पहले से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं, जबकि कंपनी परिसर में कई बोरवेल संचालित होने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों के द्वारा जल स्रोतों में डीजल जैसी गंध महसूस होने की शिकायत भी की गई है, जिसकी वैज्ञानिक जांच जरूरी है।

कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने दी चेतावनी: धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने पांच प्रमुख मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की है।

महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर भी शिकायत की कंपनी के सामने विशाल धरना प्रदर्शन स्थल पर मौजूद महिलाओं ने सुरक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उनका आरोप था कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आई हैं। प्रदर्शन कारियों ने इन आरोपों की भी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख ने कहा यह आंदोलन ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं और नाराजगी का परिणाम है। जल स्रोतों, किसानों की आजीविका और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें