
राजनांदगांव : कड़ी निगरानी के बीच 1784 अभ्यर्थियों ने दी नीट परीक्षा…
राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी) परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा के लिए जिले में 6 केंद्र बने थे। इस परीक्षा में कुल 1982 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 1784 उपस्थित हुए और 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। निष्पक्षता, पारदर्शिता सुनिश्चित करने सभी 6 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी, जैमर, जनरेटर, मजिस्ट्रेट और ऑब्जर्वर तैनात किए गए थे।
परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन, सुरक्षा जांच और दस्तावेजों की जांच निर्धारित प्रोटोकॉल में की गई। किसी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गड़बड़ी या नकल को रोकने जैमर लगे थे, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। जिला प्रशासन भी सक्रिय रहा।



