छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : गोलबाजार में सोने की चेन पार, अज्ञात महिला पर शक …
रायपुर। गोलबाजार इलाके में चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है। महिला मीडियाकर्मी अपनी बच्ची और पति के साथ खरीदारी करने गोलबाजार पहुंची थीं। इसी दौरान अज्ञात महिला ने उनकी बच्ची के गले से सोने की चेन पार कर दी। बताया गया कि चेन का वजन करीब एक तोला था, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। घटना के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक महिला बच्ची के गले से चेन उतारते हुए दिखाई दे रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



