DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, हर घर तक पहुंचेगा योजना का लाभ

बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया विशेष प्रशिक्षण

रायपुर, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में इसके व्यापक विस्तार के उद्देश्य से जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्युत सखी दीदियों को ‘सोलर दीदी’ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए योजना की विस्तृत जानकारी और प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले की बिहान से जुड़ी महिलाएं अब सोलर दीदी के रूप में कार्य करते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस पहल से महिलाओं को स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा प्रत्येक सफल सोलर इंस्टॉलेशन पर निर्धारित प्रोत्साहन राशि अर्जित करने का अवसर भी मिलेगा।

प्रशिक्षण के दौरान सोलर दीदियों को योजना की संपूर्ण प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन, पात्रता मानदंड एवं हितग्राही चयन की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे परिवारों की पहचान करने के लिए प्रेरित किया गया जिनका मासिक बिजली बिल 2 हजार रुपये से अधिक है अथवा जिनकी मासिक बिजली खपत 300 यूनिट तक है, ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।

कार्यशाला में बताया गया कि यह पहल स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा लखपति दीदी अभियान को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सोलर दीदियां योजना के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पात्र परिवारों को आवेदन प्रक्रिया से जोड़ने और सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने का कार्य भी करेंगी।

कार्यक्रम में अपर परियोजना अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा मिथलेश पैकरा, विद्युत विभाग की सहायक अभियंता रश्मि तिर्की, बिहान योजना के जिला मिशन प्रबंधक नीरज नामदेव, जिला परियोजना प्रबंधक सुभाष मिश्रा तथा देवेन्द्र सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं बिहान से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें