DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी …

मोहला : शिक्षण सत्र 2026.27 के लिए प्रदेश में संचालित 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात अंतिम चरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसके तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

          आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार काउंसलिंग हेतु चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची, काउंसलिंग तिथि, केंद्र एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। अभ्यर्थी एवं उनके अभिभावक सभी विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर देख सकते हैं। 

           विभाग ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों का दस्तावेज सत्यापन एवं ऑनलाइन काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संपन्न कराया जाएगा। इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की पात्रता, दस्तावेजों का सत्यापन तथा उपलब्ध सीटों के आधार पर विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की जाएगी।
         जारी कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड स्तर पर दस्तावेज सत्यापन एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया 30 जून 2026 एवं 01 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मोहला तथा मानपुर विकासखंड अंतर्गत चौकी में निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी।

          इसके पश्चात जिला स्तरीय काउंसलिंग 02 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का विधिवत सत्यापन किया जाएगा तथा मेरिट एवं सीटों की उपलब्धता के आधार पर अंतिम विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

         विभाग ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। साथ ही, किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने बताया कि काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट की जा रही है, जहां से अभ्यर्थी अपनी मेरिट सूची, काउंसलिंग केंद्र एवं आवश्यक निर्देश प्राप्त कर सकते हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें