छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : आज छत्तीसगढ़ के 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी …

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 22 जून को दंतेवाड़ा के रस्ते प्रवेश करने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून तेज रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है. सिर्फ 24 घंटों के भीतर यह प्रदेश के करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ हिस्सों में जल्द ही मानसून के दस्तक की आशंका जताई है. प्रदेश में अगले 1 हफ्ते तक मौसम बिगड़े रहने के आसार हैं. राजधानी रायपुर में मगंलवार शाम को जमकर पानी बरसा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया। झमाझम बारिश के साथ ही प्रदेशभर में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है.

मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक 5-5 सेंटीमीटर बारिश डौंडी और नांगर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा हुई. सरसीवा, कांकेर, कुकरेल, दरभा, नगरी, धानोरा, भटगांव, मगरलोड, जगदलपुर, राजनांदगांव, बड़े राजपुर और तोकापाल में 3-3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं बस्तर, बिलाईगढ़, अमलीपदर, बेलरगांव, माकड़ी, गुरूर, पाटन, चारामा, गरियाबंद, छुरा, सरौना, कुरूद, भानुप्रतापपुर, फरसगांव और भाखरा में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई.

इसके साथ ही रामानुजनगर, भोपालपट्टनम, डोंगरगढ़, कुटरू, अंबागढ़ चौकी, गिधौरी तुंदरा, कोटा, अहिवारा, रायपुर शहर, धरमजयगढ़, भिलाई, केशकाल, गुंडरदेही, बोराई, अर्जुन्दा और बसना में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने आज सुबह कई इलाकों में बारिश-आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में बारिश, 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने, बादल गरजने और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें