DPR छत्तीसगढ समाचारधमतरी जिला

CG : समय-सीमा बैठक में : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने की विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, गुणवत्ता एवं समयबद्ध और लक्ष्यपूर्ति पर जोर

विकास, ऊर्जा स्वावलंबन और वित्तीय समावेशन प्रशासन की प्राथमिकताः कलेक्टर

धमतरी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के समस्त विभागों के  विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्योग, शहरी विकास एवं अवसंरचना सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में लक्ष्यानुरूप, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर, अपर कलेक्टर इंदिरा देवहारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

शिक्षा एवं कौशल विकास पर विशेष फोकस
      शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर मिश्रा ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों में सुधार, कमजोर एवं मेधावी छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं के संचालन, ई-विद्या, पीएम- मॉडल स्कूल, जेईई/नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा डिजिटल नवाचारों को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में कॉलेज सुदृढ़ीकरण, नए प्रोजेक्ट्स, स्किल सेंटर, इन्क्यूबेशन गतिविधियों एवं आईटीआई उन्नयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा
      बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्षिक कार्ययोजना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, टीबी एवं कुष्ठ नियंत्रण, सिकल सेल सपोर्ट, एनीमिया उन्मूलन, अधोसंरचना विकास एवं विशेष स्वास्थ्य शिविरों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। समाज कल्याण एवं आदिवासी कल्याण योजनाओं में सक्षम योजना, छात्रावास उन्नयन, धरती आबा अभियान, पीएम-जनमन तथा आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों को गति देने के निर्देश दिए गए।

ग्रामीण विकास, कृषि एवं आजीविका संवर्धन
  बैठक में ग्रामीण विकास एवं कृषि क्षेत्र की समीक्षा में पीएम आवास योजना, मनरेगा, फसल विविधीकरण, बीज वितरण, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी योजनाओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने किसानों एवं स्व-सहायता समूहों की आय वृद्धि को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उद्योग, एमएसएमई एवं निवेश प्रोत्साहन

उन्होंने उद्योग एवं कौशल विकास क्षेत्र में औद्योगिक भूमि उपलब्धता, स्किल सेंटर, लखपति दीदी, पीएमईजीपी, एमएसएमई तथा निवेश प्रोत्साहन से जुड़े प्रयासों की समीक्षा की गई और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने हेतु सकारात्मक पहल करने के निर्देश दिए गए।
   वनमण्डलाधिकारी ने कहा कि विभागीय प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी अथवा प्रकरण हो तो, विभाग में प्रस्तुत किया जाए अथवा उनके मोबाईल पर भी प्रषित किया जा सकता है।

शहरी विकास एवं अवसंरचना विस्तार
       कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने शहरी विकास एवं अवसंरचना के अंतर्गत अमृत मिशन, सड़क, ड्रेनेज, पार्क, स्टेडियम, सोलर परियोजनाएं एवं पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। जनसुविधाओं के विस्तार एवं ऊर्जा स्वावलंबन पर विशेष बल दिया गया। बैंक समन्वय, ऋण प्रवाह एवं योजनाओं के लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।

पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई एवं पर्यटन परियोजनाएं
         उन्होंने नगरी एवं भखारा क्षेत्र सहित जिले में चल रहे अवसंरचना विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के कार्यों की प्रगति, 2026-27 के प्रस्तावित कार्य, प्रमुख सड़क परियोजनाएं, अनुरक्षण, भूमि अधिग्रहण एवं वन स्वीकृति से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई। एनएचएआई एवं पर्यटन परियोजनाओं के अंतर्गत महानदी तट विकास तथा कुरूद एम्फीथिएटर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा हुई। पीएमजीएसवाई के तहत जनमन सड़कें, कोर-4.0, अनुरक्षण कार्य, कुरूद में गौरव पथ योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

सेतु, जल संसाधन एवं पेयजल योजनाएं
अबिनाश मिश्रा ने पीडब्ल्यूडी सेतु विभाग द्वारा छोटे -बड़े पुल, पुलिया निर्माण की प्रगतिरत परियोजनाओं एवं आगामी मांगों की समीक्षा की गई। जल संसाधन विभाग अंतर्गत सिंचाई परियोजनाएं, नहरें, लघु सिंचाई योजनाएं एवं बजट प्रावधानों की स्थिति प्रस्तुत की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन, बहु-ग्राम योजनाएं, संचालन-संधारण एवं “मेरी पंचायत” पहल के तहत ग्रामीण जल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया।

सौर ऊर्जा एवं निर्माण कार्य
      उन्होंने आरईएस, सीएसपीडीसीएल एवं क्रेडा द्वारा संचालित सौर ऊर्जा परियोजनाओंकृपीएम कुसुम, सौर सुजला, सोलर विलेज, नेट मीटरिंग, सोलर हाई मास्ट तथा पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की। जनमन योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी, महतारी सदन, कल्याण मंडप एवं दुग्ध परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

पीएम सूर्यघर एवं निर्वाचन कार्य

        कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत आवेदनों, इंस्टॉलेशन, ऋण, सब्सिडी, विशेष शिविरों एवं वेंडर समन्वय को तेज करने के निर्देश दिए गए। निर्वाचन संबंधी एसआईआर कार्य में डेटा मैपिंग शीघ्र पूर्ण करने पर भी जोर दिया गया।

समन्वय एवं जनहित सर्वोपरि
         कलेक्टर मिश्रा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय, मैदानी निगरानी एवं समाधान-उन्मुख कार्यशैली अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। नवाचार, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी के माध्यम से धमतरी जिले को समग्र विकास की दिशा में अग्रणी बनाने का आह्वान किया गया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.