• राजनांदगांव : राज्य वीरता पुरस्कार हेतु 20 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए पात्र बालक-बालिका 20 दिसम्बर 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजनांदगांव में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के वीर, साहसी बालक व बालिकाओं को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के संदर्भ में उनके साहसिक कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

    यह कार्य किसी जीवन की रक्षा अथवा उसको शारीरिक क्षति से बचाने के उद्देश्य से नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रतिवर्ष राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हेतु पात्र बालक व बालिका की उम्र घटित घटना के समय 18 वर्ष से कम हो एवं घटित घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक के मध्य होना चाहिए। पुरस्कार हेतु राशि 25 हजार रूपए, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.cgwcd.gov.in में प्राप्त की जा सकती है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्ति शपथ समारोह संपन्न

  • राजनांदगांव : नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्ति शपथ समारोह संपन्न

    राजनांदगांव । नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग एवं समता जनकल्याण समिति द्वारा डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर मधुसूदन यादव ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। महापौर मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम की महत्ता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर बच्चों, युवाओं एवं नागरिकों को नशे की लत से बचाने की नितांत आवश्यकता है। हमें अपने घर, परिवार और समाज में व्याप्त नशे की बुराई के विरूद्ध व्यापक तौर पर अभियान चलाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर इस बुराई को जड़ से खत्म कर आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे भविष्य का निर्माण करना है।

    राजनांदगांव : नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्ति शपथ समारोह संपन्न


    उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को गायत्री परिवार के हरीश गांधी एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के अभ्युदय गु्रप के छात्र-छात्रओं द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित संदेश नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गई। अभिलाषा संस्था के दृष्टिबाधित शिक्षक बीरेन्द्र गंधर्व द्वारा मार्मिक स्वरचित नशा नाश के जड़ पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। आस्था मूक बधिर संस्था के बच्चों द्वारा नशा उन्मूलन पर आधारित संदेश नृत्य प्रस्तुत किया गया।

    कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा संस्था के प्रशासक दिलीप श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पार्षद हेमंत शेखर यादव, राजेश यादव, प्रभारी प्राचार्य डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर भूपेश कुमार साहू, समता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष शिशुपाल खोब्रागढ़े, समाज कल्याण विभाग के तिहार सिंह धु्रव, रामप्रसाद यादव, महेन्द्र यादव, आयशा खान एवं शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, किसान ओभीराम ने धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में बिक्री की 40 क्विंटल धान

  • राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, किसान ओभीराम ने धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में बिक्री की 40 क्विंटल धान

    – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना से किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त
    – ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ एप्प से धान विक्रय करना हुआ आसान


    राजनांदगांव । राज्य शासन की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना से किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। जिले के किसानों को राज्य शासन की किसान हितैषी योजनाओं से इस वर्ष भी लाभ मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य, ऑनलाईन टोकन, पारदर्शी और सुविधाजनक तरीके से धान विक्रय करना बहुत आसान हो गया है। इससे किसानों में हर्ष और उत्साह है।


    राजनांदगांव जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की वास्तविक उपज की तेजी से खरीदी की जा रही है। किसान ऑनलाईन मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाकर धान का विक्रय करने धान खरीदी केन्द्र पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम हरदी के किसान ओभीराम वर्मा राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र सुकुलदैहान में 40 क्विंटल धान विक्रय करने पहुंचे थे। किसान ओभीराम ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ 90 डिसमिल जमीन है। जिसमें 40 क्ंिवटल धान का उत्पादन अच्छा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन तुंहर हाथ से टोकन मिलने से आसानी से धान का विक्रय कर पाए हैं। शासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में पारदर्शितापूर्वक और सरल तरीके से किसानों का धान खरीदी हो रही है। यहां की सोसायटी में अच्छी व्यवस्थाएं उपलब्ध है और समय पर खरीदी हो रही है। किसान ओभीराम ने प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि 3100 रूपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद रहा है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि हुई है और खेती-किसानी कार्य बहुत अच्छे से चल रही है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : राजनांदगांव को मिला जल के क्षेत्र में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुरस्कार

  • राजनांदगांव : राजनांदगांव को मिला जल के क्षेत्र में बेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुरस्कार

    – दो राष्ट्रीय सम्मान से देश में बढ़ा राजनांदगांव का गौरव
    – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों जिले को राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय से जन भागीदारी पुरस्कार
    – दिल्ली विज्ञान भवन में दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुआ राजनांदगांव


    राजनांदगांव । राजनांदगांव के लिए आज अत्यंत हर्ष का दिन रहा, जब राष्ट्रीय  जल मिशन कार्यक्रम अंतर्गत राजनांदगांव जिले को एक साथ दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर कमलों से यह सम्मान प्रदान किया गया।


    राजनांदगांव जिला, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रतियोगिता में विभिन्न चरणों के निरीक्षण, पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन के बाद ईस्ट जोन का बेस्ट जिला चुना गया। यह पुरस्कार जिले के कलेक्टर जितेंद्र यादव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने प्राप्त किया।


    जनभागीदारी एवं जल संचय के उल्लेखनीय कार्यों पर 2 करोड़ का पुरस्कार –


    उसी कार्यक्रम में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के क्षेत्र में किए गए सराहनीय प्रयासों के लिए राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ 2 करोड़ रूपए का जल संचय से जनभागीदारी प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह उपलब्धि वर्ष 2022 में प्रारंभ किए गए मिशन जल रक्षा के सफल क्रियान्वयन का परिणाम रही है, जिसमें जिले के नागरिकों, महिलाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


    सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार जिले के तीन विकासखंड भू-जल स्तर के मामले में सेमी-क्रिटिकल जोन में हैं। जिले में 85 प्रतिशत भू-जल सिंचाई, 13 प्रतिशत घरेलू उपयोग और 2 प्रतिशत औद्योगिक उपयोग में हो रहा है। तेजी से गिरते जल स्तर को देखते हुए जिले ने व्यापक रणनीति के साथ जल शक्ति अभियान – कैच द रेन मोर गांव मोर पानी के अंतर्गत मिशन जल रक्षा – नारी शक्ति से जल शक्ति की शुरूआत की।


    भू-जल रिचार्ज के लिए तकनीकी नवाचार –


    जिले में किए गए प्रमुख नवाचार-रिचार्ज सॉफ्ट बोरवेल एवं सेंड फिल्टर तकनीक द्वारा असफल बोरों मे रिचार्ज का प्रयास, परकुलेशन टैंक में इंजेक्शन वेल तैयार कर वर्षाजल को सीधे वाटर टेबल से जोडऩा, नए बोरवेल के साथ इंजेक्शन वेल का निर्माण, पहाड़ी क्षेत्रों में रिचार्ज संरचनाएं और लो-लाइन क्षेत्रों में जल संरक्षण संरचनाएं, संरचनाओं की मरम्मत, संधारण एवं जीआईएस-आधारित योजना निर्माण, इन कार्यों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी दर्ज की गई। सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड रायपुर द्वारा जीआईएस पद्धति को प्रमाणित करते हुए तकनीकी प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

  • CG: माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा

    मुख्यमंत्री का पारम्परिक मोहरी वाद्ययंत्र के सामूहिक वादन से हुआ स्वागत

    गाड़ा समाज बूढ़ादेव महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    रायपुर, 17 नवम्बर 2025

    127 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास:100 सीटर छात्रावास और पहुंच मार्ग की घोषणा

    बस्तर में नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। ‘नियद नेल्लानार योजना’ के तहत अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को शासन की मूलभूत योजनाओं से तेजी से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह बस्तर को भी विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाना है। प्रदेश सरकार ने लगभग दो वर्षों की अल्पावधि में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर लिया है तथा छत्तीसगढ़ को समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने आज कोण्डागांव में गाड़ा समाज द्वारा आयोजित बूढ़ादेव महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर 127 करोड़ रुपए के 61 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कोनगुड़ से धनोरा मार्ग निर्माण हेतु 90 लाख रुपए, केशकाल से विश्रामपुरी मार्ग के लिए 39 करोड़ रुपए, तथा ग्राम कुधूर में अनुसूचित जनजाति बालिका 100 सीटर छात्रावास के लिए 2.71 करोड़ रुपए की घोषणा की। उन्होंने बहुउद्देशीय केंद्र, दिव्यांग सेंटर और कोचिंग सेंटर संचालित करने हेतु 1.5 करोड़ रुपए प्रदाय करने की बात कही।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कॉफी टेबल बुक (Journey of Dignity: Story of NRLM Kondagaon), प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल पुस्तिका, उच्च जोखिम गर्भावस्था हेतु हेल्पलाइन नंबर, हेलमेट बैंक तथा सुपोषित विकास चार्ट का भी विमोचन किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भर में रजत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं है, यहां की मिट्टी अत्यंत उर्वरा है। प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। किसानों से 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू कर दी गई है। महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता संग्राहक कल्याण योजनाएँ और चरण पादुका योजना के तहत लगातार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अच्छा किसान, व्यवसायी, जनसेवक या राजनेता बनने के लिए उत्तम शिक्षा अनिवार्य है। इसलिए सभी लोग बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।

    विधायक सुश्री लता उसेंडी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन पर पारम्परिक वाद्ययंत्र मोहरी का सामूहिक वादन कर आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना भी की।

    कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री महेश कश्यप, सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी, श्री कमलचंद्र भंजदेव, पूर्व सांसद श्री मोहन मण्डावी, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी तथा गांडा समाज के पदाधिकारी श्री प्रदीप कुलदीप, डॉ. किरण बघेल और श्री अशोक चौहान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

  • CG : शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा — मुख्यमंत्री श्री साय

    शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

    मुख्यमंत्री ने जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के जीर्णोद्धार हेतु डेढ़ करोड़ रुपए सहित पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की

    रायपुर, 17 नवंबर 2025

    शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल
    शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल
    शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर में शासकीय जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम में आज  शामिल हुए। बस्तर हाईस्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यालय परिवार को शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। भारत में प्राचीन काल से ही शिक्षा का अत्यधिक महत्व रहा है। नालंदा और तक्षशिला जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में विदेशों से विद्वान ज्ञानार्जन के लिए आते थे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में बस्तर हाईस्कूल तथा कांकेर के नरहरदेव विद्यालय जैसे संस्थान शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्र रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1926 में जब इस विद्यालय का निर्माण हुआ होगा, तब संसाधनों का अत्यधिक अभाव रहा होगा, लेकिन पिछले सौ वर्षों की विकास यात्रा में इस विद्यालय ने अनगिनत होनहार छात्र-छात्राओं को तैयार किया है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। आज उनमें से अनेक पूर्व छात्र इस समारोह में सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने संस्था के निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य गठन के पच्चीस वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के जीर्णोद्धार हेतु डेढ़ करोड़ रुपए तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास भवन निर्माण की घोषणा की। साथ ही विद्यालय की अन्य सभी आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विद्यालय को प्रदान किए गए दो ड्रोन टोकन स्वरूप प्रदान किए, साथ ही शैलेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा विद्यालय को 50 ड्रोन उपलब्ध कराने की सहमति भी दी गई, जिससे तकनीकी शिक्षा को और प्रोत्साहन मिलेगा।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने जगतु माहरा शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जगदलपुर में शताब्दी समारोह पट्टिका का अनावरण किया। उन्होंने स्वर्गीय ठाकुर देवेन्द्र सिंह और स्वर्गीय श्रीमती शारदा ठाकुर की स्मृति में निर्मित दो स्मार्ट क्लासों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अंतर्गत परिजात प्रजाति के पौधे का रोपण किया।

    शताब्दी समारोह के ध्वजारोहण के साथ विद्या-दायिनी मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी के पिता की स्मृति में आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को भोजन परोसा। इसके अलावा जगतु माहरा बस्तर हाईस्कूल के वे सात पूर्व छात्र, जो पुलिस और सुरक्षा बल में सेवा के दौरान शहीद हुए, उनके छायाचित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने विद्यालय के शताब्दी समारोह के लिए बधाई देते हुए कहा कि आजादी से पहले 1926 में आरंभ हुए इस ऐतिहासिक विद्यालय के लिए यह दिन अत्यंत गौरवशाली है। पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा पूर्व छात्रों के लिए यह यादगार लम्हा है। उन्होंने कहा कि इस संस्था से शिक्षा पाकर अनेक छात्र-छात्राएँ विभिन्न सेवाओं के माध्यम से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने वर्तमान में अध्ययनरत विद्यार्थियों को वरिष्ठजनों से सीखने का आग्रह किया और विद्यालय की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया।

    विद्यालय के पूर्व छात्र और विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि अविभाजित बस्तर जिले में बस्तर हाईस्कूल और कांकेर का नरहरदेव हाईस्कूल ही प्रमुख शिक्षा संस्थान थे, जहाँ समूचे अंचल के विद्यार्थी अध्ययन करते थे। उन्होंने बताया कि इस संस्था के पूर्व छात्र आज आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर, प्राध्यापक, सफल व्यवसायी और उद्यमी के रूप में समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने पुराने शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान को नमन किया और विद्यालय के जीर्णोद्धार तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति का अनुरोध किया। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के प्राचार्य श्री बी.एस. रामकुमार ने प्रतिवेदन के माध्यम से स्कूल के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया।

    इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद (बस्तर) श्री महेश कश्यप, विधायक (चित्रकोट) श्री विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्री संजय पाण्डे, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित विद्यालय के पूर्व तथा वर्तमान छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

  • CG : मुख्यमंत्री ने ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ

    रायपुर, 17 नवम्बर 2025

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 'पंडुम कैफे' का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत करते हुए आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफ़े’ का शुभारंभ किया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा के पीड़ितों और समर्पण कर चुके सदस्यों के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसने हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौटने वालों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है। यह अनूठी पहल संघर्ष से सहयोग तक के प्रेरणादायक सफर को दर्शाती है।‘पंडुम कैफ़े’ जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित है।

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 'पंडुम कैफे' का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘पंडुम कैफे’   में कार्यरत नारायणपुर की फगनी, सुकमा की पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, बस्तर की आशमती और प्रेमिला बघेल के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। उन्होंने नई शुरुआत के लिए उनका हौसला बढ़ाया और ‘पंडुम कैफ़े’ के बेहतर संचालन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि पंडुम कैफ़े का शुभारंभ बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन का एक प्रेरक प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने श्री साय ने कहा कि पंडुम कैफे आशा, प्रगति और शांति का उज्ज्वल प्रतीक है। कैफे में कार्यरत युवा, जो नक्सली हिंसा के पीड़ित तथा हिंसा का मार्ग छोड़ चुके सदस्य हैं, अब शांति के पथ पर अग्रसर हो चुके हैं। जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से उन्हें आतिथ्य सेवाओं, कैफ़े प्रबंधन, ग्राहक सेवा, स्वच्छता मानकों, खाद्य सुरक्षा और उद्यमिता कौशल का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

    हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति के पथ पर लौटे और कैफ़े में कार्यरत एक महिला ने इस अवसर पर भावुक होकर इस पुनर्वास पहल से हुए बदलाव की बात दोहराई। एक पूर्व माओवादी कैडर ने कहा कि,“हमने अपने अतीत में अंधेरा देखा था। आज हमें समाज की सेवा करने का यह अवसर मिला है, यह हमारे लिए एक नया जन्म है। बारूद की जगह कॉफी परोसना और अपनी मेहनत की कमाई से जीना—यह एहसास हमें शांति और सम्मान दे रहा है।”

    एक अन्य सहयोगी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि,“पहले हम अपने परिवार को सम्मानजनक जीवन देने का सपना भी नहीं देख सकते थे। अब हम अपनी मेहनत से कमाए पैसों से घर के सदस्यों का भविष्य संवार सकते हैं। यह सब प्रशासन और इस कैफ़े की वजह से संभव हुआ है।”

    एक अन्य सदस्य ने समुदाय के सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि,“हमें लगा था कि मुख्यधारा में लौटना आसान नहीं होगा, लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन ने हमें प्रशिक्षण दिया और हमारा विश्वास जीता। सबसे बड़ी बात यह है कि हम अब पीड़ितों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे हमें अपने अतीत के अपराधों को सुधारने और शांति स्थापित करने का अवसर मिला है।”

    उन्होंने यह भी बताया कि ‘पंडुम’ बस्तर की सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाता है, और इसकी टैगलाइन “जहाँ हर कप एक कहानी कहता है” इस बात का प्रतीक है कि यहाँ परोसी गई कॉफी सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष पर विजय और एक नई शुरुआत की कहानी भी अपने साथ लेकर आती है।

    इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्री श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, जगदलपुर महापौर श्री संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, संभागायुक्त श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी., कलेक्टर श्री हरिस एस., पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए के महाराष्ट्र निर्मित 403.735 बल्क लीटर अवैध बीयर एवं विदेशी मदिरा व्हिस्की जप्त

    राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि नीलगिरी पार्क राजनांदगांव में आलीखुटा थाना तुमड़ीबोड़ निवासी जितेन्द्र साहू के कब्जे से 683 नग केन बियर महाराष्ट्र राज्य निर्मित, 69 नग बोतल, 64 नग अद्धी, 27 नग पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की लगभग 4 लाख 50 हजार रूपए के महाराष्ट्र राज्य निर्मित कुल मात्रा 403.735 बल्क लीटर शराब जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुसुमलता जोल्हे, आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह एवं आबकारी मुख्य आरक्षक दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश सिन्हा, आर्यन ठाकुर  शामिल थे।


    प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। इस बार मामला लोकल या सस्ती शराब का नहीं, बल्कि रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग से लेकर बडवाइजऱ जैसी महंगी और प्रीमियम ब्रांड की बोतलों से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की।

    जिस स्थान से शराब जब्त की गई, वहां से सैकड़ों की संख्या में प्रीमियम ब्रांडेड शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब कारोबार पर सख्त निगरानी रखते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल ढाबों एवं मदिरा दुकानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की नियमित जांच और अवैध मदिरा विक्रय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई

  • राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई

    राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार दबिश देकर औचक जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित केशर युक्त सितार विक्रय हेतु भंडारित पाया गया। जिसे जप्त कर नमूना जांच हेतु लैब भेज दिया गया है। लगभग 7 हजार मूल्य की एक बोरी सितार सामग्री को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखा गया है।

    राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई

    दुकान का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में कालातीत सामग्री अव्यवस्था के बीच भंडारित पायी गई। टीम द्वारा दुकान को बंद कराया गया और दुकान में उचित साफ-सफाई के बाद ही व्यापार करने कहा गया। नियमों का पालन नहीं करने पर खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तरह एक अन्य मामले में साबुन डिटेर्जेंट के होलसेलर विक्रेता अनिल ट्रेडिंग के संचालक द्वारा बिना वैध अनुज्ञप्ति पंजीयन के चायपत्ती का कारोबार किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नमूने जप्त कर बिना लायसेंस कारोबार का प्रकरण दर्ज किया गया एवं जांच की कार्रवाई जारी है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह 18 नवम्बर को

  • राजनांदगांव : जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह 18 नवम्बर को

    राजनांदगांव । नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्त शपथ समारोह का आयोजन किया गया है। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 18 नवम्बर 2025 को सुबह 11 बजे डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह का आयोजन रखा गया है। उप संचालक समाज कल्याण वैशाली मरडवार द्वारा नशा मुक्त शपथ समारोह में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपील की गई है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता

  • राजनांदगांव : राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
    राजनांदगांव । चतुर्थ एकलव्य आदर्श विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा में किया गया। प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांश ने ताइक्वांडो में रजत पदक तथा हुमेश व खेमन और एकलव्य के कबड्डी व कुश्ती में छात्रों ने कास्य पद जीता। सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास दीक्षा गुप्ता सहित विद्यालय के प्रचार्य एवं शाला परिवार ने छात्रों की उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

  • राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि सेमकान से 7 आंशिक क्षति होने पर 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 21 मकान आंशिक क्षति होने पर 84 हजार रूपए, आग से 1 मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए तथा डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 2 पशुकोठा आंशिक क्षति होने पर 6 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से कपड़ा व बर्तन क्षति होने पर 2 हजार 500 रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान आंशिक क्षति होने पर 28 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान का दीवाल गिरने से मृत्यु होने पर 37 हजार 500 रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत  की है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, धान खरीदी से जिले के किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल

  • राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, धान खरीदी से जिले के किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल

    – राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से मिल रहा अच्छा लाभ
    – आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे किसान – किसान दुलेश्वर साहू


    राजनांदगांव । जिले में राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी होने पर जिले के किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल है। धान उपार्जन केन्द्रों में किसान अपने उपज लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों ने धान उपार्जन केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। धान खरीदी केन्द्र रेंगाकठेरा धान विक्रय करने खपरीकला के किसान दुलेश्वर साहू पहुंचे थे। किसान दुलेश्वर साहू ने बताया कि उनकी पत्नि इंदूवती के नाम पर 4 एकड़ खेती जमीन है। धान विक्रय के लिए 217 कट्टा धान लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी से एक बड़ी राशि मिली थी। जिसका उपयोग वे खेती-किसानी और घरेलू खर्च में किया था। पिछले वर्ष वे चना, गेंहू और मसूर की खेती किए थे, जिसका उत्पादन अच्छा हुआ।
    किसान दुलेश्वर साहू ने कहा कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को अच्छा लाभ मिल रहा है और आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र रेंगाकठेरा में किसानों के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्र में हमालों एवं बारदाना उपलब्धता और इलेक्ट्रानिक तौल यंत्र में बारदाना की तौलाई की गई है, जो बहुत ही सुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। जिससे हम किसान सही मूल्य पर अपने धान की बिक्री कर पा रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार धान का बहुत अच्छा समर्थन मूल्य दे रही है। जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को हृदय से धन्यवाद दिया।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए पहुंची धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव

  • राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए पहुंची धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव

    – किसान किरण ने विगत वर्ष धान बिक्री से प्राप्त राशि से करायी बेटी की शादी
    – मुख्यमंत्री को तहेदिल से कहा शुक्रिया
    – धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, इलेक्ट्रानिक मशीन सहित अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की
    – जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल
    राजनांदगांव । जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव पहुंची थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, इलेक्ट्रानिक मशीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है।

    राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए पहुंची धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव

    टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन प्राप्त किया था। किरण साहू ने बताया कि उनके पास 3.40 एकड़ जमीन है और आज वे यहां 71.20 क्विंटल धान की बिक्री करने के लिए यहां पहुंची है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। सरकार धान की अच्छी कीमत दे रही है। इस योजना के कारण किसान समृद्ध हो रहे है। पिछले वर्ष समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के प्राप्त राशि से बेटी की शादी करवायी थी। यह योजना उनके परिवार के लिए मददगार साबित हो रही है। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का निर्माण भी हो गया है। उन्होंने शासन की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहेदिल से शुक्रिया कहा। गौरतलब है कि धान खरीदी केन्द्रों में आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी का कार्य जारी है। धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। साथ ही इलेक्ट्रानिक तौल यंत्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनसे मिल रही सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी

  • राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनसे मिल रही सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी

    – प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने जिले के प्रवास के दौरान धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव, सिंघोला, ढाबा, गठुला, पदुमतरा, डुमरडीहकला, रेंगाकठेरा, सुकुलदैहान, भानपुरी, मुसराकला एवं बेलगांव में धान खरीदी कार्य का किया निरीक्षण
    – धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से धान तौलाई का किया अवलोकन
    – स्वच्छ एवं गुणवत्तायुक्त धान की होनी चाहिए खरीदी
    –  बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग, भंडारण एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी

    राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26, धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनसे मिल रही सुविधाओं के संबंध में ली जानकारी


    राजनांदगांव । प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने राजनांदगांव जिले के प्रवास के दौरान धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव, सिंघोला, ढाबा, गठुला, पदुमतरा, डुमरडीहकला, रेंगाकठेरा, सुकुलदैहान, भानपुरी, मुसराकला एवं बेलगांव में धान खरीदी कार्य का निरीक्षण किया। प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से चर्चा कर उनसे मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान की गुणवत्ता, आद्र्रता मापी यंत्र से धान की नमी और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से धान तौलाई का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से ऑनलाईन टोकन, नाप तौल, कोचियों एवं बिचौलियों के संबंध में जानकारी ली।

    किसानों ने बताया कि धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। धान खरीदी केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। प्रभारी सचिव ने सभी कम्प्यूटर ऑपरेटर को दिए गए प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत होने पर उसका त्वरित समाधान करें। किसानों ने उन्हें बताया कि इस बार राजनांदगांव जिले में बारिश अच्छी हुई है और धान की पैदावार भी अच्छी हुई है।

    धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक बढ़ेगी। किसानों ने बताया कि टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से किसान टोकन प्राप्त कर रहे है। उन्होंने आद्र्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान की नमी मापने के बाद धान की तौलाई, बारदाने की उपलब्धता, स्टेकिंग, भंडारण एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी सचिव ने धान उपार्जन केन्द्र ढाबा में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र का अवलोकन किया।


    प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने कहा कि धान खरीदी के समय स्वच्छ, सूखा एवं गुणवत्तायुक्त धान की खरीदी होना चाहिए। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में मोटा, पतला, सरना धान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर्स, इंटरनेट क्नेक्टीविटी, श्रमिकों, भंडारण, पेयजल, प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सभी समितियों में फलैक्स के माध्यम से किसानों को धान खरीदी के समय की जानकारी दी गई है तथा किसानों को टोकन पर्ची, किसान पुस्तिका, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं पंजीयन की प्रति लाने संबंधी सूचना चस्पा की गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, एसडीएम राजनांदगांव गौतमचंद पाटिल, सीईओ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव सुधीर सोनी, डीएमओ हिना खान एवं अन्य अधिकारी व किसान उपस्थित रहे।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

  • राजनांदगांव : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

    किसान दानीराम ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी की प्रशंसा की
    – राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने से केसीसी ऋण भुगतान करना हुआ आसान
    – धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद


    राजनांदगांव । राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी में बिक्री करने आए ग्राम इंदामारा के किसान दानीराम वर्मा ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी की प्रशंसा की। किसान दानीराम वर्मा ने बताया कि उनके पुत्र ने मोबाईल एप्प टोकन तुंहर हाथ के माध्यम से टोकन कटवाया था।

    उन्होंने बताया कि वे साढ़े 27 क्ंिवटल धान बेचने के लिए धान उपार्जन केन्द्र भानपुरी आए हैं। धान खरीदी केन्द्र भानपुरी में किसानों से धान खरीदी के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें धान विक्रय करने में किसी तरह की समस्या नहीं हुई है और बहुत आसानी से धान का विक्रय कर दिए हैं। दानीराम ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों से धान खरीदी करने के लिए बहुत अच्छी और सरल व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।


    किसान दानीराम वर्मा ने बताया कि उनके पास की 1 एकड़ 32 डिसमिल खेती जमीन है। जिसमें साढ़े 27 क्ंिवटल धान का उत्पादन हुआ है। जिसे बेचने के लिए धान खरीदी केन्द्र भानपुर पहुंचे है। किसान दानीराम ने बताया कि खेती-किसानी को बढ़ाने के लिए अपने पुत्र के नाम से 90 डिसमिल खेती की जमीन खरीदा है। इसके साथ ही खेती-किसानी के लिए सोसायटी से केसीसी के माध्यम से ऋण लिया था। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी करने से उनका केसीसी ऋण का भुगतान आसान हो गया है।

    इससे उनकी खेती-किसानी जमीन का रकबा भी बढ़ी है। समय पर केसीसी ऋण मिलने से खेती-किसानी आसान हो गई है और उत्पादन क्षमता भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के वास्तविक जरूरतों और उनके मेहनत का सम्मान करते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए में प्रति क्ंिवटल के हिसाब से खरीदने का निर्णय प्रशंसनीय है।  शासन धान उपज की बहुत अच्छी कीमत दे रही है। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र में किसानों के लिए पेयजल, छांव, पर्याप्त बारदाना, स्वास्थ्य सुविधा जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध है।  

  • CG: प्रधानमंत्री ने गुजरात में की मुख्यमंत्री श्री साय की तारीफ

    रायपुर 16 नवंबर 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कल गुजरात के डोडियापाड़ा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनजातीय समाज से आते हैं।

    वे छत्तीसगढ़ का कायापलट कर रहे हैं। श्री नरेंद्र मोदी ने कहा की वे पिछले दिनों छत्तीसगढ़ गए थे, वहां जनजातीय गौरव के प्रतीक शहीद वीर नारायण सिंह के नाम पर भव्य जनजातीय संग्रहालय का निर्माण किया गया है।

  • विश्वसनीयता मीडिया की सबसे बड़ी ताकत – जनसंपर्क विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन

    रायपुर, 16 नवम्बर 2025/राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर आज जनसंपर्क संचालनालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी में संपादकों, वरिष्ठ पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

    वरिष्ठ संपादक जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए भ्रामक सूचनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ एक ही तरह की भ्रामक सामग्री को भेजते हैं, जिससे उसका एल्गोरिदम बढ़ जाता है और पाठक भ्रमित होकर उसे सच मान बैठता है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीधरन जी जब भी मेट्रो में किसी तरह की रूकावट आती थी तब तुरंत ही सूचना प्रचार माध्यमों में समाचार जारी कर तकनीकी त्रुटि को ठीक करने में लगने वाला संभावित समय भी बता देते थे। जब सही और गुणवत्तापूर्ण सूचनाएं आगे बढ़ती हैं तो भ्रामक सूचनाएं ठहर नहीं पाती।

    संपादक श्री रवि भोई ने कहा कि खबरों की सच्चाई अहम है इससे समझौता नहीं करना चाहिए। भले ही समय लगता हो लेकिन पुष्टि के पश्चात ही खबरे प्रसारित करना चाहिए। संपादक श्री एएन द्विवेदी ने कहा कि सूचनाओं की गुणवत्ता और उनके प्रसारण से पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर बेहद गंभीरता बरतते हुए इन्हें जनसामान्य को प्रेषित किया जाना चाहिए। इसमें छोटी चूक भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेती है। वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक साहू ने कहा कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता के मानदंडों पर यदि काम किया जाए तो किसी तरह की भ्रामक सूचना जाने की आशंका नहीं रहती।

    अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा ने कहा कि मीडिया की विश्वसनीयता लोकतंत्र का आधार स्तंभ है, इसे किसी भी कीमत पर बनाए रखना जरूरी है। मीडिया को तकनीकी बदलाव के चलते तेजी से फैलती गलत सूचनाओं पर अपनी जिम्मेदारी के साथ-साथ सतर्कता बरतनी होगी।

    अपर संचालक श्री आलोक देव ने कहा कि मीडिया की सबसे बड़ी ताकत है उसकी विश्वसनीयता। मीडिया सिर्फ खबरे नहीं देता, प्रेस मार्गदर्शन करता है, संदेह दूर करता है और विश्वास का निर्माण करता है। उप संचालक श्री सौरभ शर्मा ने कहा कि आज का दौर एआई का है ऐसे समय में गलत सूचनाओं का एल्गोरिथम बढ़ने से व्यापक रूप से हमारे बीच पहुंचता है। हमें ऐसी सूचनाओं को जांच-परख कर ही प्रसारित करना चाहिए। कार्यक्रम में अरविन्द मिश्रा सहित अनेक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में फिर बना चैम्पियन, रचा इतिहास

    छत्तीसगढ़ 150 मेडल और 578 अंक के साथ पहले स्थान पर

    छत्तीसगढ़ को लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने दी बधाई और शुभकामनाएं

    रायपुर, 16 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ ने अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। देहरादून में हुई 28वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे वर्ष चैम्पियनशिप अपने नाम की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दी है।

    उल्लेखनीय है कि 28वीं ऑल इंडिया फ़ॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 12 नवम्बर से 17 नवम्बर तक देहरादून में आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 74 गोल्ड, 34 रजत, 42 कांस्य लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की ओर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने 253 सदस्यों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कई उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन भी छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया। इनमें सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी निखिल ज़ाल्को ने तैराकी में 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी संगीता राजगोपालन बैडमिंटन एवं टेनिस में 4 स्वर्ण, 1 रजत, सर्वश्रेष्ठ एथलीट महिला ओपन थोटा संकीर्तन ने 5 स्वर्ण पदक प्राप्त कर “गोल्डन गर्ल का खिताब पाया। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ एथलीट (पुरुष वेटरन) सुखनंदन लाल धु्रव ने 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ एथलीट (महिला वेटरन) चारुलता गजपाल 4 स्वर्ण ने पदक प्राप्त किया।

    छत्तीसगढ़ ने लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। इस खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह तथा उत्तराखंड के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की। छत्तीसगढ़ की ओर से यह ट्रॉफी सुश्री शालिनी रैना ने ग्रहण की। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा और वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव ने सभी खिलाड़ियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    अखिल भारतीय वन खेल-कूद प्रतियोगिता में केरल ने 31 गोल्ड लेकर द्वितीय स्थान और कर्नाटक ने 25 गोल्ड मेडल लेकर तीसरा स्थान हासिल किए। जबकि मेजबान उत्तराखंड छठे स्थान पर रहा। इस प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक विशेष पहल भी की गई। इसके तहत “एक खेल-एक वन” की अवधारणा पर सभी मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पेड़ लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी मिला।

  • CG: राज्य में अवैध परिवहन किए जा रहे 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त

    मार्कफेड ने जारी किए 1 से 16 नवंबर तक के आंकड़े

    रायपुर, 16 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ होने के पूर्व से ही प्रदेश में अवैध परिवहन से आने वाले धान की कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर तक लगभग 19 हजार 320 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस बार मार्कफेड द्वारा राज्य में अवैध परिवहन के जरिए अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाले धान को रोकने के लिए राज्य के सीमावर्ती जिलों में चेकपोस्ट और कलेक्टर की अध्यक्षता में टॉस्कफोर्स भी बनाए गए हैं। इसके साथ ही मार्कफेड में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था की सतत् निगरानी की जा रही है।

    मार्कफेड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक नवंबर से 16 नवंबर के अवधि में सीमावर्ती विभिन्न जिलों से छत्तीसगढ़ राज्य में अवैध परिवहन के माध्यम से आने वाले धान में सर्वाधिक महासमुंद जिले में 4266 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इसी प्रकार बलरामपुर जिले में 4139 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 1750 क्विंटल, रायगढ़ जिले में 1201 क्विंटल, जशपुर जिले में 1157 क्विंटल, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 967 क्विंटल, कोण्डागांव जिले में 869 क्विंटल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 687 क्विंटल, राजनांदगांव 607 क्विंटल, मुंगेली में 490 क्विंटल, बलौदाबाजार में 386 क्विंटल, बिलासपुर में 273 क्विंटल, कोरिया में 253 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 250 क्विंटल, सरगुजा में 240 क्विंटल, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 228 क्विंटल, दंतेवाड़ा में 220 क्विंटल, बस्तर जिले में 218 क्विंटल, सक्ती में 137 क्विंटल, सुकमा में 130 क्विंटल, बालोद में 123 क्विंटल, गरियाबंद में 122 क्विंटल, जांजगीर-चांपा में 119 क्विंटल, कवर्धा में 90 क्विंटल, कोरबा में 85 क्विंटल, रायपुर में 84 क्विंटल, धमतरी में 72 क्विंटल, नारायणपुर में 53 क्विंटल, दुर्ग में 38 क्विंटल, बेमेतरा में 32 क्विंटल, मोहला-मानपुर-चौकी में 27 क्विंटल धान जब्त किए गए हैं।

    उल्लेखनीय है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रदेश में अवैध धान परिवहन और संग्रहण पर सख्त निगरानी जारी रखते हुए आज दो महत्वपूर्ण कार्रवाईयाँ की गईं। मार्कफेड के इंटीग्रेटेड कंट्रोल सिस्टम से प्राप्त 600 बैग (231.5 क्विंटल) अवैध धान संबंधी अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोंडागांव जिले की टीम ने मौके पर पहुंचकर धान जप्त किया। सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाए जाने और त्वरित अलर्ट-रिस्पॉन्स सिस्टम की बदौलत अन्य राज्यों से धान की अवैध आमद को रोकने में प्रभावी सफलता मिल रही है।

    इसी क्रम में, रात्री गश्त के दौरान ग्राम त्रिशूली, थाना सनवाल क्षेत्र में अशोक सिंह पिता रामचरित्र के घर के बाहर बने शेड में दो अलग-अलग स्थानों पर कुल 222 कट्टा धान पाया गया। विवाद की स्थिति को देखते हुए दिन में पुनः तहसीलदार रामचंद्रपुरपुर, थाना प्रभारी सनवाल, महिला पुलिस, तथा मंडी कर्मचारियों की मौजूदगी में विस्तृत जांच की गई और धान की विधिवत जप्ती की कार्रवाई पूरी की गई। शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता और अवैध गतिविधि को हर स्तर पर जीरो टॉलरेंस के साथ रोका जाएगा।

    खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्कफेड द्वारा धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए एकीकृत कंट्रोल सेंटर के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी की जा रही है। साथ ही अवैध परिवहन के माध्यम से राज्य में आने वाले धान को रोकने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा सतत् निगरानी रखी जा रही है।