• CG: तालाब में डूबने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया चक्का जाम

    रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां 3 अक्टूबर शुक्रवार रात 10:00 बजे सोनडोंगरी इलाके में तालाब में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक तालाब में नहाने उतरा था, लेकिन गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल पाया।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि करीब दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन शुरू नहीं किया गया। प्रशासन की इस लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते गुस्साए लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

    मामले में लोगों का कहना है कि, समय रहते रेस्क्यू टीम पहुंचती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। देर से शुरू हुई कार्रवाई के कारण इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर कबीर नगर थाना पुलिस सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को समझाइश देने की कोशिश की गई। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन कर युवक को शव को बाहर निकाला गया। यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। जिसके बाद प्रशासन ने हालात को सामान्य करने की कोशिश। लेकिन सैकड़ों स्थानीय लोगों ने रिंग रोड नंबर 2 हाईवे पर चक्कजाम कर दिया जिससे लंबी दूरी तक सड़क की दोनों ओर जाम हो गया।

  • CG : Vyapam सहायक अभियंता (इलेक्ट्रीकल) भर्ती परीक्षा EBJE23 का रिजल्ट घोषित

    CG | CG Vyapam Recruitment exam result declared छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने सहायक अभियंता (इलेक्ट्रीकल) भर्ती परीक्षा EBJE23 का अंतिम उत्तर एवं परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 03 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी।

    प्रक्रिया का विवरण

    भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर 21 जून 2024 को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था।
    प्राप्त आपत्तियों का विशेषज्ञों द्वारा निराकरण कर अंतिम उत्तर तैयार किया गया।
    परीक्षा परिणाम की सील्ड सीडी विभाग को 25 सितंबर 2025 को भेजी गई थी।
    विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार 03 अक्टूबर 2025 को अंतिम उत्तर और परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।

    कैसे देखें परिणाम?

    सभी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर लॉगिन कर देख सकते हैं।

    महत्वपूर्ण जानकारी

    परीक्षा का नाम: सहायक अभियंता (इलेक्ट्रीकल) भर्ती परीक्षा EBJE23
    परीक्षा तिथि: 03 मार्च 2024
    परिणाम जारी: 03 अक्टूबर 2025
    वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in

    इसे भी पढ़े : Rajnandgaon: अशांति फैलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया…

  • CG: सात जिलों में खुलेंगे केंद्रीय विद्यालय, कलेक्टरों को प्रस्ताव भेजने के निर्देश, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भी शामिल….

    रायपुर। शिक्षा गुणवत्ता की ओर कदम बढ़ाते हुए प्रदेश के सात जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सात नए जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : दो बदमाश जेल भेजे गये…

    जिन जिलों को केंद्रीय विद्यालय स्थापना के लिए चुना जाना है उनमें बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल हैं। शिक्षा विभाग के मुताबिक, प्रस्तावों के आधार पर राज्य शासन केंद्र के मानव संसाधन मंत्रालय से समन्वय कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

    इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : गौसेवको ने विभाग में किया अनोखा प्रदर्शन : घायल गाय को नही मिला उपचार, चाय – बिस्किट बांटकर गौसेवको ने किया प्रदर्शन…

    हाल ही में शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उन्होंने जिलों में केंद्रीय और नवोदय विद्यालय खोलने पर जोर दिया था। मंत्री की इस पहल के बाद शिक्षा विभाग ने औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इसे भी पढ़े : Rajnandgaon : दुकान में लगी भीषण आग, आगजनी में बड़ी धन हानि…

    केंद्रीय विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने प्रदेश के मौजूदा स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित करने की भी योजना बनाई है। इसके तहत हर साल एक से डेढ़ हजार स्कूलों को मॉडल स्कूल में तब्दील किया जाएगा।

    इसे भी पढ़े : Rajnandgaon: विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से वार, 4 आरोपी गिरफ्तार…

    इन स्कूलों में भवनों की मरम्मत, पर्याप्त शिक्षक उपलब्धता और जरूरी शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनका संचालन सेजेस या सोसायटी की बजाय सीधे शिक्षा विभाग के अधीन किया जाएगा।

    पीएमश्री,सेजेस, डीएवी स्कूल भी होंगे अपग्रेड

    इसके साथ ही पीएमश्री स्कूल, सेजेस, इग्नाइट स्कूल और 72 मुख्यमंत्री डीएवी स्कूल को भी मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय जल्द ही इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेगा।

    इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : अधेड़ ने लगायी फांसी…

  • Rajnandgaon: जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और पार्षद राजा माखीजा की नज़दीकियां बनी चर्चा का विषय!

    राजनांदगांव(कडुवाघूंट)
    जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के फेसबुक पोस्ट इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है – उनके द्वारा हर बड़े अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य राजा मखीजा को प्रमुखता देना।

    2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जारी बधाई पोस्टर में जहां भाजपा के बड़े नेताओं के साथ गांधी-शास्त्री की तस्वीरें लगीं, वहीं बाजू में राजा मखीजा और स्वयं कोमल सिंह राजपूत की तस्वीर भी प्रमुखता से नजर आई।

    Rajnandgaon: जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और पार्षद राजा माखीजा की नज़दीकियां बनी चर्चा का विषय!

    इसके बाद संघ प्रमुख मोहान भागवत के जन्मदिन पर जो पोस्ट जारी किया गया उसमें भी केवल राजा मखीजा और कोमल सिंह राजपूत की ही फोटो लगी, जबकि अन्य वरिष्ठ नेताओं की तस्वीरें नदारद थीं। यही नहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल के जन्मदिन पर भी फेसबुक पर जारी विज्ञापन में सिर्फ राजा मखीजा का ही फोटो लगाया गया।

    Rajnandgaon: जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और पार्षद राजा माखीजा की नज़दीकियां बनी चर्चा का विषय!

    इन पोस्टरों के बाद राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनता तक में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की राजा माखीजा के प्रति इतनी विशेष नज़दीकी और प्रेम की वजह क्या है?

    अब देखना यह होगा कि पार्टी स्तर पर इसे लेकर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है, लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गर्म चर्चा का विषय बना हुआ है।

    Rajnandgaon: जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत और पार्षद राजा माखीजा की नज़दीकियां बनी चर्चा का विषय!
  • आदि कर्मयोगी अभियान: जिला एवं ट्राइबल विलेज विजन प्लान 2030 की बैठक सम्पन्न

    – समाज प्रमुख हुए शामिल, विभिन्न विकास एवं आवश्यकताओं पर हुई चर्चा

    – समाज के विकास हेतु बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर सामूहिक सहभागिता करें सुनिश्चित

                मोहला 03 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के जनजातीय समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला एवं जिले के 245 आदि ग्रामों के लिए विलेज विजन प्लान 2030 तैयार करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में ग्राम स्तर पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनजातीय क्षेत्रों में स्थायी एवं समावेशी विकास हेतु विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री कुर्रे सहित जनजातीय समाज प्रमुख उपस्थित रहे।

               कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने उपस्थित समाज प्रमुखों से समाज के विकास हेतु बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर कार्य करने हेतु सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होने कहा कि समाज के समग्र विकास हेतु संगठित समाज महत्वपूर्ण है। सामाजिक एकता के फलस्वरूप हम समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन ला सकते है। उन्होंने जिले एवं ग्राम विकास हेतु समाज प्रमुखों से सुझाव भी लिए। इस दौरान जिला एक्शन प्लान 2030 पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें समाज प्रमुखों से जल संरक्षण, नशा मुक्ति, सिंचाई साधनों का विकास, मवेशियों के लिए सुरक्षित स्थल निर्माण, कृषि एवं उद्यानिकी महाविद्यालय की आवश्यकता, प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग सेंटर, खेल सुविधाओं का विस्तार, परिवहन सुविधा सुदृढ़ीकरण, सामाजिक विषमता के समाधान, एफपीओ गठन, पारिवारिक बिखराव में कमी, दुग्ध सहकारी समिति एवं पर्यटन समिति का गठन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

              इसके अतिरिक्त लाइवलीहुड कॉलेज की स्थापना, आर्थिक सशक्तिकरण, सामुदायिक भवनों से आर्थिक उन्नति, माता छुरिया मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, सीएफआर अंतर्गत इको-टूरिज्म, करियर गाइडेंस, मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता, स्वायल सब-सेंटर, स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन, पर्यावरण संरक्षण, वन प्रबंधन, आग पट्टी का चिन्हांकन, प्रत्येक गांव में पर्यावरण मित्र की नियुक्ति, गोटुल शिक्षा के माध्यम से जनजातीय संस्कृति का संरक्षण, वन संसाधन आधारित आय, स्वावलंबी भवन की संकल्पना, डिजिटल सुविधा, कॉलेज छात्रों के लिए बस पास की सुविधा, विद्यालयों में फस्र्ट एड किट, वन धन केंद्रों का संचालन, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार एवं जाति प्रमाण पत्र जैसी आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता के साथ जिले के सर्वांगीण विकास हेतु एक सशक्त विजन प्लान 2030 तैयार करना रहा।

  • Rajnandgaon: आदिकर्म योगी अभियान के तहत तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का हुआ आयोजन


    – आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम कार्य पुस्तिका तथा विजन प्लान 2030 का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के विभिन्न ग्राम स्वच्छता अभियान चलाकर चौक-चौराहों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों में आदि सेवा पर्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत भवन में संचालित आदि सेवा केन्द्र के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने आवेदन लिया गया तथा ग्राम सभा में प्राप्त आवेदनों का पात्रतानुसार निराकरण किया गया। जिसमें आदि कर्मयोगी अभियान के तहत ग्राम कार्य पुस्तिका तथा विजन प्लान 2030 का प्रस्तुतिकरण एवं अनुमोदन किया गया।
    ग्राम सभा में ग्राम पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, पिछली वर्ष में विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन की स्थिति का वाचन किया गया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा की गई। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत किये जाने वाले संपूर्ण कार्यों की सूची का वाचन किया गया। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों के सत्यापन के संबंध में कार्रवाई की गई।

  • राजनांदगांव: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर ग्रामों में चलाया गया स्वच्छता अभियान

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ श्रमदान कर ग्राम के विभिन्न स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही रैली निकालकर ग्राम को स्वच्छ के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

    कार्यक्रम में सरपंच, सचिव, गणमान्य नागरिकों ने  महात्मा गांधी के स्वच्छता और राष्ट्र के प्रति उनके विचारों के संबंध में जानकारी दी। गांव में स्वच्छता बनाए रखने के लिए घर-घर से कचरा संग्रहण करने, उसका पृथक्करण करने वाले स्वच्छाग्राही समूह सदस्यों को उनके योगदान के लिए श्रीफल, सुरक्षा किट, साड़ी सहित अन्य सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों से गीला एवं सूखा कचरा अलग रखने, उसका सुरक्षित निपटान कर अलग-अलग देने, निर्धारित समय में स्वच्छता शुल्क देने का आग्रह किया गया। ग्राम स्तर पर स्वच्छता ही सेवा थीम पर गीत, नाटक, मेहंदी, चित्रकला,रंगोली सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

  • Rajnandgaon : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर स्काउट्स-गाइड्स रोवर रेंजर्स द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर तथा जिला वार्षिक कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा जिला स्काउट्स-गाइड भवन राजनांदगांव में संगोष्ठी, स्वच्छता कार्य, आत्मसुरक्षा, सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। राज्य उपाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राजेन्द्र गोलछा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों में बारे में बताया।

    उन्होंने महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान उनके व्यक्तित्व के माध्यम से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित सर्वप्रथम की भावना को जागृत किया। उन्होंने सभी को विजयदशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और स्काउट गाइड रोवर रेंजर के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में विष्णु प्रसाद साव ने गाइड रेंजर को विषम परिस्थितियों हेतु आत्मसुरक्षा के गुर बताए। विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स-गाइर्ड रोवर रेंजरों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

    कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उमेश हथेल, जिला उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद साव, जिला मुख्य आयुक्त महेश खंडेलवाल, आजीवन सदस्य विजय टेम्भूरकर, जिला सचिव देवेंद्र अम्बादे, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मयूख श्रीवास्तव, सचिव विकासखण्ड राजनांदगांव प्रवीण साव, स्काउट मास्टर मनीष सोनी सहित स्काउट्स-गाइड्स रोवर रेंजर्स उपस्थित थे।

  • Rajnandgaon: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए साबित हो रही वरदान

    – सूर्यघर योजना से गिरधर देवांगन का घर बना मिनी पावरहाऊस
    – सूर्यघर योजना से शून्य हुआ बिजली बिल, उपभोक्ता बने ऊर्जा उत्पादक

    राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। राजनांदगांव शहर के गौरी नगर निवासी श्री गिरधर लाल देवांगन इसका जीवंत उदाहरण हैं। श्री गिरधर देवांगन बताते हैं कि उन्हें जब समाचार पत्र के माध्यम से इस योजना की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत इस योजना के तहत आवेदन कर अपने घर की छत पर 5.5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया। इस पर कुल लागत 3 लाख 40 हजार रूपए आयी। योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से उन्हें 78000 रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, वहीं राज्य शासन की ओर से 30 हजार रूपए क ी अतिरिक्त सब्सिडी मिलने वाली है। इस प्रकार लगभग 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी से सोलर सिस्टम की वास्तविक लागत आधी हो जाएगी।

    गिरधर देवांगन ने बताया कि सोलर सिस्टम लगने के बाद पहले ही महीने से सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। उनके घर की मासिक औसत बिजली खपत लगभग 510 यूनिट है, जबकि सोलर पैनल से पहले महीने में 615 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ। यह उनकी खपत से 105 यूनिट अधिक है। अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जमा हो रही है, जिसका उपयोग आवश्यकता पडऩे पर किया जा सकता है। उन्होंने के कहा आगामी 4 से 5 वर्षों में ही सोलर पैनल की लागत निकल जाएगी जबकि सोलर पैनल 20-25 साल तक काम करता है, जिससे वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले हम सिर्फ बिजली खर्च करते थे, अब हम बिजली का उत्पादन भी कर रहे हैं। यह योजना हमारे लिए सचमुच वरदान साबित हुई है। उन्होंने बताया कि अब उनके घर का बिजली बिल शून्य हो गया है। इस बची हुए राशि को वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य घरेलू आवश्यकताओं में खर्च कर पा रहे हैं। अक्षय ऊर्जा के रूप में सौर ऊर्जा के उपयोग से कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस जैसे सीमित संसाधनों पर निर्भरता कम होती साथ ही प्रदूषण, कार्बन उत्सर्जन और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री गिरधर देवांगन ने नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेकर बिजली खर्च में बचत करने और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

  • CG : तीन युवक मोबाइल दुकान से मोबाइल लूटकर फरार…

    रायपुर। राजधानी में बीती तीन नाइजीरियाई युवक मोबाइल दुकान से मोबाइल लूटकर फरार हो गए. तीनों एक कार में आए थे. युवक मोबाइल रिपेयरिंग कराने पहुंचे थे. रिपेयरिंग का चार्ज दिए बिना वे दुकानदार से मोबाइल छीन कर कार से भाग निकले, लेकिन उन्हें आगे भीड़ ने उन्हें घेर लिया. एक युवक कार से बाहर निकला और दूसरे ने तेजी से कार चलाकर वहां से भाग निकलने में सफल रहा. इस दौरान उसने कई लोगों को टक्कर भी मारी. फिलहाल तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है.

    जानकारी के मुताबिक तीनों नवा रायपुर के एक निजी विवि में पढ़ाई करते हैं. रवि भवन में एक युवक ने दो दिन पहले मोबाइल रिपेयरिंग करवाने दिया था. बुधवार को युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ रवि भवन पहुंचा. दुकान से मोबाइल लेने के बाद बिल का 12 हजार रुपए दिए बिना ही अपनी कार में बैठने लगा. दुकानदार ने रोका तो वह बहस करते हुए कार में बैठ गया. फिर कार से भागने के दौरान कई लोगों को टक्कर भी मारी.

  • CG : बैंक से कम ब्याज में मुद्रा लोन और दुकान दिलाने के नाम पर ठगी…

    रायपुर। राजधानी की एक महिला 6 लाख रुपए ठगी की शिकार हो गई. खूशबू सोनी नामक महिला ने बैंक से कम ब्याज में मुद्रा लोन और दुकान दिलाने के नाम पर ठगी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318-4 का अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है. जानकारी के मुताबिक, मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र की है. रावतपुरा फेस 2 कॉलानी निवासी किरण जैसवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2023 में खूशबू नामक महिला से परिचय हुआ था, उस समय पेस्ट्री की छोटी दुकान खोली थी. भाठागांव स्थित बस स्टैंड के पास बड़ा दुकान खोलने के लिए महिला से चर्चा की तो उसने बताया कि एक सप्ताह में बैंकों से लोन और दुकान दिला दूंगी. महिला के झांसे में आकर किरण जैसवार ने संस्था आईडीएफसी बैंक में खाता खुलवा लिया और सभी चेकों पर हस्ताक्षर कर महिला को दिया.

    लगभग एक साल तक लोन और दुकान के नाम पर इधर-उधर घुमाती रही. बार-बार बोलने पर खूशबू अपने साथी के साथ मिलकर बस स्टेंड स्थित 17 नंबर दुकान दिखा कर रजिस्ट्री के लिए कार्यालय बुलाई, लेकिन आज तक रजिस्ट्री नहीं हुई. उसने मुद्रा लोन के नाम पर कई बार कोरे कागज पर वकील के माध्यम से हस्ताक्षर करवा कर बैंक से 6 लाख रुपए निकाल लिए. रिपोर्ट में बताया गया कि नवंबर 2023 में बैंक लोन और दुकान दिलाने के लिए 10 हजार रुपए ऑनलाइन भी ले चुकी है. थाना प्रभारी का कहना है कि शिकायत के आधार रिपार्ट दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है.

  • CG : अफीम की तस्करी करते पकड़ाए तीन युवक गिरफ्तार…

    दुर्ग। जिले के भिलाई में 3 युवक अफीम की तस्करी करते पकड़ाए है। उनके पास से 147 ग्राम अफीम मिला है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इनमें 2 आरोपी पंजाब के रहने वाले है। पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई है। आरोपियों से 147 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, नगद रकम और एक हुंडई आई-ऑरा कार जब्त की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

    1 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास, बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे गली में एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार (नंबर CG 07 CY 6675) में तीन युवक अफीम की बिक्री कर रहे हैं। थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अपने स्टाफ और एसीसीयू टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे।

    पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। लवप्रीत सिंह (23 साल), पंजाब का रहने वाला। इसके पास से 45.08 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 21,300 नकद मिला।हरदीप सिंह (27 साल), पुरानी भिलाई का रहने वाला। इसके पास से 53.72 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 500 नकद। बुध सिंह (22 साल) पंजाब निवासी। 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन और 1000 नकद जब्त। इसके अलावा आरोपियों की हुंडई आई-ऑरा कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ए) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

  • CG : विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर शस्त्र और वाहन पूजन का भव्य आयोजन हुआ…

    सरगुजा। विजयादशमी पर्व के पावन अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र अंबिकापुर में शस्त्र और वाहन पूजन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने विधि.विधान से पूजा.अर्चना कर हर्ष फायर किया। पुलिस लाइन में आयोजित इस परंपरागत कार्यक्रम में जिले के सभी थानों और चौकियों में भी शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। पूजा के दौरान मंत्रोचारण के बीच हवन भी किया गया। पूजा के पश्चात शस्त्रों को सुरक्षित रूप से शस्त्रागार में रख दिया गया।

    कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं सरगुजा पुलिस ने इस अवसर पर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहेए इसके लिए प्रार्थना की। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक झा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य की राह पर चलने और असत्य पर विजय प्राप्त करने का संदेश देता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पारंपरिक तरीके से शस्त्र पूजा कर जिले में सुरक्षा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया गया। शस्त्र पूजन केवल रक्षित केंद्र अंबिकापुर तक सीमित नहीं था। सभी थाना और चौकियों के प्रभारी पुलिस अधिकारियों ने भी विधि.विधान के अनुसार अपने थानों में शस्त्रों की पूजा.अर्चना की। पूजा के दौरान हवन और मंत्रोच्चारण के साथ शांति व्यवस्था बनी रहने की प्रार्थना की गई।

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने विजयादशमी के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें सत्य और सदाचरण की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ हीए उन्होंने यह भी कहा कि सरगुजा पुलिस लगातार आम नागरिकों की सेवा में तत्पर है और सतत प्रयासों से अपराधों में कमी लाकर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी

    शस्त्र पूजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लोंए नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसलए नगर सेना कमांडेंट शिवकुमार कठोतियाए रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत सहित रक्षित केंद्र के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विधिपूर्वक पूजा.अर्चना में हिस्सा लिया और जिले में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति संकल्प व्यक्त किया। शस्त्र पूजन का महत्व शस्त्र पूजन केवल परंपरा ही नहीं हैए बल्कि यह पुलिस बल के लिए शक्तिए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक भी है। पूजा के माध्यम से पुलिस अपने हथियारों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है और जिले में अपराध नियंत्रण के लिए तत्पर रहती है। पूजा के बाद हर्ष फायर किया गयाए जिससे कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और आम नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के प्रति संकल्प दोहराया।

  • Kadwaghut LIVE : छत्तीसगढ़ जनमहोतसव समिति विजय दशमी ,राजनांदगाँव 2025 -| Asees Kaur Live Performance

  • RAJNANDGAON: गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा: डॉ. रमन सिंह संतोष पाण्डेय मधुसूदन यादव सहित भाजपा नेताओं ने खादी ग्राम उद्योग भंडार से की खरीदारी

    राजनांदगांव। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत सहित भाजपा नेताओं ने जय स्तंभ चौक स्थित खादी ग्राम उद्योग भंडार पहुंचकर खादी वस्त्रों की खरीदारी की।

    इस दौरान नेताओं ने खादी पहनने और अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि गांधीजी के स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
    नेताओं ने खादी उद्योग के व्यापारी से मुलाकात कर बिक्री और जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा भी की।

    भाजपा नेताओं की इस पहल को खादी को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापारियों के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

  • रायपुर : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर किया नमन

    रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। 

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग से देश की आज़ादी के आंदोलन को नई दिशा दी। गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ निष्ठा और सत्याग्रह के मार्ग से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज भी गांधी जी के विचार समाज को एक बेहतर दिशा देने में उपयोगी हैं और हम सबको उनसे प्रेरणा मिलती है।

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सादगी और सेवा को सर्वोपरि रखा। उन्होंने जय जवान जय किसान का का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि शास्त्री जी की निष्ठा और ईमानदारी हमेशा नागरिकों को प्रेरित करती रहेगी।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव  उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़े : रायपुर : राज्यपाल ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई

  • रायपुर : राज्यपाल ने गांधी जयंती पर की साफ-सफाई

    रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजभवन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी इस अवसर पर सुबह राजभवन परिसर के अलग-अलग स्थानों पर झाडू लगाकर कचडे़ को एकत्र कर उसका निपटान किया। 

    इसे भी पढ़े : रायपुर : राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की

  • रायपुर : राज्यपाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की

    राज्यपाल रमेन डेका ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजभवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    राज्यपाल ने टाउन हॉल परिसर में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इसे भी पढ़े : रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

  • रायपुर : राज्यपाल ने विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में शस्त्र पूजन और हवन किया

    रायपुर | राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी आज विजयादशमी के अवसर पर राजभवन में आयोजित शस्त्र पूजन और हवन में शामिल हुए।

    उन्होंने इस अवसर पर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन परिसर में विधिवत् शस्त्र पूजा की गई। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

    इसे भी पढ़े : रायपुर : प्रदेश में औसत वर्षा दर्ज 1151.0 मि.मी.

  • रायपुर : प्रदेश में औसत वर्षा दर्ज 1151.0 मि.मी.

    रायपुर | छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1151.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1592.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 531.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। 

    रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1050.7 मि.मी., बलौदाबाजार में 923.9 मि.मी., गरियाबंद में 1102.7 मि.मी., महासमुंद में 959.6 मि.मी. और धमतरी में 1065.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1132.7 मि.मी., मुंगेली में 1113.3 मि.मी., रायगढ़ में 1341.7 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.5़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1353.1 मि.मी., सक्ती में 1242.5 मि.मी., कोरबा में 1124.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1043.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 891.0 मि.मी., कबीरधाम में 823.7 मि.मी., राजनांदगांव में 978.0 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1423.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 878.0 मि.मी. और बालोद में 1257.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 767.3 मि.मी., सूरजपुर में 1149.7 मि.मी., बलरामपुर में 1537.9 मि.मी., जशपुर में 1061.7 मि.मी., कोरिया में 1207.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1099.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1558.1 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1120.0 मि.मी., कांकेर में 1338.9 मि.मी., नारायणपुर में 1414.0 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1586.5 मि.मी. और सुकमा जिले में 1240.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

    इसे भी पढ़े : महासमुंद : कुष्ठ जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ