lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री अग्रवाल 3 सितम्बर को रामलला दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

    राजनांदगांव एवं दुर्ग से स्पेशल ट्रेन से 850 तीर्थ यात्री जाएंगे अयोध्या धाम 

    रायपुर, प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ की यात्रा के लिए कल 3 सितम्बर को राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्रियों का दल रवाना होगा। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में पूर्वान्ह 11.20 बजे अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 850 दर्शनार्थियों के इस दल में दुर्ग और बस्तर संभाग के यात्री शामिल हैं। मंत्री राजेश अग्रवाल तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन से राजनांदगांव से रवाना होकर दुर्ग आएंगे और यहां से अयोध्या धाम दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना करेंगे। 

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के नागरिकों को प्रभु श्रीराम के दर्शन के साथ ही अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की निःशुल्क यात्रा का प्रबंध होता है। यह योजना 5 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के 28 हजार से अधिक लोगों को अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिला है। अयोध्या धाम के लिए राजनांदगांव से यात्रा का यह दूसरा चरण है। श्रीराम लला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के जाने-आने एवं यात्रा के दौरान ठहरने और भोजन इत्यादि का प्रबंध छत्तीसगढ़ सरकार की ओर होता है। 

    राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी के अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, विधायक ईश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, आईआरसीटीसी, रेलवे जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

    इस स्पेशल ट्रेन के दुर्ग स्टेशन पहुंचने पर दर्शनार्थियों का स्वागत पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल और मंत्री स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग, छत्तीसगढ़ शासन गजेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा। दुर्ग स्टेशन से इस ट्रेन को उसके गतव्य के लिए मंत्री द्वय सहित दुर्ग के सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकार, महापौर दुर्ग अलका बाघमारे, विधायक साजा ईश्वर साहू, विधायक अहिरवारा डोमन लाल कोर्सेवाडा और अन्य जनप्रतिनिधिगण फ्लेग ऑफ करके रवाना करेंगे। 

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा की विशेष पहल के चलते राजनांदगांव से दूसरी बार अयोध्या धाम दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन जाने का अवसर सुलभ हुआ है। इससे दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों को सहूलियत हुई है। 

  • CG : हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी के परिणाम सुधार के लिए ठोस प्रयास करें : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    रायपुर,

    स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

    स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के परिणामों में सुधार लाने के लिए अभी से ठोस और प्रभावी प्रयास किए जाएं। इसके लिए स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा पठन-पाठन की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को प्रशिक्षण एवं समुचित सलाह उपलब्ध कराई जाए।

    बैठक में सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा एवं लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी ने विभागीय संरचना, शासकीय स्कूलों और छात्रों की संख्या, शिक्षकों की स्थिति, शैक्षणिक पद, बजट प्रावधान, अधोसंरचना तथा विद्यार्थियों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मंत्री यादव ने निःशुल्क गणवेश, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, शिक्षा का अधिकार अधिनियम और निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना की जानकारी लेकर इन योजनाओं को सुचारू रूप से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान को भी पूरी गंभीरता से लागू करने पर जोर दिया।

    यादव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में सामुदायिक सहयोग बेहद आवश्यक है। इसके लिए स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किए जाएं, ताकि समाज की भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके। उन्होंने राज्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रस्तावित गतिविधियों पुस्तक वाचन दिवस, बाल पंचायत, एल्युमिनी मीट, शिक्षक दिवस और प्रदर्शनीक के आयोजन की रूपरेखा पर भी अधिकारियों से चर्चा की।

    शिक्षा मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने जिलों से शिक्षकों की संपूर्ण जानकारी, पदस्थापना तथा रिक्त पदों का विवरण संचालनालय को प्रस्तुत करें। इससे स्कूलों की स्थिति में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में सैनिक स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में लोक शिक्षण संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • CG : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

    रायपुर, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा से आज अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंटकर सोसायटी के लिए चिन्हांकित भूमि के आवंटन संबंधी प्रस्ताव को शासन से स्वीकृत कराने के लिए चर्चा की। पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संस्था की गतिविधि की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री ने शीघ्र ही आगामी होने वाली बैठक में विचार कर सकारात्मक निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया।

    प्रतिनिधि मंडल में सोसायटी के अध्यक्ष सेवानिवृतत आईएएस दिलीप वासनीकर, उपाध्यक्ष एवं रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। 

  • CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

    नक्सल उन्मूलन अभियान और बस्तर में राहत कार्यों की दी जानकारी

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान एवं विकास कार्यों से संबंधित जानकारी साझा की।

    मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति के परिणामस्वरूप 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए हैं, 1616 गिरफ्तार किए गए हैं और 1666 ने आत्मसमर्पण किया है। इस अवधि में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए हैं। सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हुआ है।

    मुख्यमंत्री साय ने बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की जानकारी भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार तक मदद पहुंचाना और उनका पुनर्वास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में नक्सल उन्मूलन के साथ ही विकास और शांति की स्थापना के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  • राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुंचे जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएं

    राजनांदगांव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, आबादी पट्टा, नामांतरण, प्रोत्साहन राशि दिलाने, सड़क मरम्मत कराने, अतिक्रमण हटाने, ऑनलाईन राजस्व रिकार्ड दुरूस्त करने, राशन कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में अपडेशन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थी।

  • राजनांदगांव : अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग करें बेहतरीन कार्य : कलेक्टर

    कलेक्टर ने खाता विभाजन एवं विवादित नामांतरण के प्रकरणों पर यथाशीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
    – शिविर लगाकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में गति लाने कहा
    – ऑनलाईन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का होगा शुभारंभ,
    – सीटी स्कैन मशीन के लोकार्पण तथा ट्रॉमा सेंटर के भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारी के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    – एनआरएलएम अंतर्गत सभी ग्रामों एवं समूहों का विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान के लिए प्रशिक्षण देने कहा
    – साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि अटल मानिटरिंग पोर्टल के मापदण्डों के अनुरूप सभी विभाग बेहतरीन कार्य करें। उन्होंने अटल मानिटरिंग डेश बोर्ड के संबंध में जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तथा ग्रामीण के तहत नवनिर्मित मकानों को यथाशीघ्र आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत विभिन्न कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण देने तथा लाभान्वित करने कहा। आयुष्मान वय वंदन कार्ड के अंतर्गत शेष रह गए लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण करें। खाता विभाजन एवं विवादित नामांतरण के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकरण करें। उन्होंने शिविर लगाकर आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए घर-घर सर्वे करने की आवश्यकता है, ताकि कोई भी पात्र बालक एवं बालिका आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल वितरण योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही ऑनलाईन स्मार्ट क्लास रूम एवं कोचिंग क्लास का शुभारंभ करेंगे तथा ग्राम सुकुलदैहान में स्वर्ण उपज के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ एवं ट्रॉमा सेंंटर के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि शिक्षा विभाग अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने में आ रही दिक्कत को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंक खातों में सुधार के साथ ही अन्य समस्या का समाधान करें। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत सभी ग्रामों एवं समूहों का विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान बनाकर ग्राम पंचायतों के विकास के लिए कार्य किया जाना है। जिसके लिए विकासखंड स्तर पर समन्वय समिति का गठन करने के लिए कहा। इसके लिए कार्य प्रारंभ करने से पहले सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरूकता एवं प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रामलला दर्शन योजना, स्वामित्व योजना, भू-बंटन के प्रकरणों की स्थिति, जल जीवन मिशन, पीएम स्वनिधि योजना सहित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसान के्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुपालन एवं मत्स्य पालन में केसीसी का लाभ हितग्राहियों को मिलना चाहिए।


    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विलेज प्रोसपिरिटी रेसिलिएंस प्लान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए आयोजित बैठकों में सरपंच, महिला पंच, ग्राम संगठन पदाधिकारी, वीपीआरपी, सीआरपी, एएनएम, आशा वर्कर, स्कूल शिक्षक, ग्राम पंचायत के सम्मानित व्यक्ति, तकनीकी विशेषज्ञ प्रतिभागी होंगे। सभी को इसके लिए जागरूकता हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के लिए स्वसहायता समूह के सक्रिय सदस्यों का समावेशीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान: विकसित भारत में सशक्त होगा जनजातीय समाज

    •  डॉ. ओम डहरिया

           सहा. जनसंपर्क अधिकारी

    रायपुर, देश की आजादी के बाद यह पहला अवसर है जब किसी सरकार ने जनजातीय समाज के जीवन स्तर को उपर उठाने के लिए देशव्यापी अभियान छेड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय समाज के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार जैसे मूलभुत सुविधाओं से जोड़ने और इनका लाभ दिलाने के लिए आदि कर्मयोगी अभियान की शुरूआत की है। यह अभियान देशभर के 30 राज्यों में संचालित किया जा रहा है। यह अभियान देश भर के 550 से ज्यादा जिलों और 1 लाख से अधिक आदिवासी बहुल गांवों में बदलाव के लिए काम करेगी। 

    बता दें कि जब भारत 2047 में अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरा करेगा। उस समय तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए यह जरूरी है कि समाज का कोई भी वर्ग पीछे न छूटे। आदिवासी समाज को आगे बढ़ाए बिना यह सपना अधूरा रहेगा। आदि कर्मयोगी अभियान इस अंतर को भरने के लिए एक ठोस कदम है। यह अभियान शासन और समाज के बीच की दूरी को कम करेगा, पारदर्शिता लाएगा और योजनाओं को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाएगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अभियान को सेवा पर्व का रूप दिया है। उनका कहना है कि यह केवल योजनाओं की जानकारी देने का प्रयास नहीं, बल्कि समाज और शासन को जोड़ने वाला पुल है। छत्तीसगढ़ में इस अभियान के लिए वृहद स्तर पर आदिकर्म योगियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये कर्मयोगी जनजातीय परिवारों से घर-घर संपर्क कर उनकी आवश्यकताओं और जरूरतों को समझेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार  की योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेंगे, राज्य और जिला स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी। राज्य सरकार के सभी विभागों के अधिकारी इस कार्य में संवेदनशीलता के साथ सीधे जुड़ेंगे।

    आदिकर्मयोगी अभियान का महत्व राष्ट्रीय स्तर पर इसलिए भी है क्योंकि भारत की जनजातीय आबादी लगभग 10 करोड़ से अधिक है। इतने बड़े समुदाय को मुख्यधारा में लाए बिना 2047 तक विकसित भारत का सपना अधूरा रहेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री की उस सोच से जुड़ा है, जिसमें हर क्षेत्र, हर समाज और हर नागरिक को विकसित भारत” की यात्रा में समान अवसर देना है। भारत का विकास केवल शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह सकता। एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र वही कहलाएगा, जहाँ समाज के हर तबके को समान अवसर मिले और उसकी संस्कृति को उचित सम्मान दिया जाए। इसी सोच को मूर्त रूप ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के जरिए दिया जा रहा है। यह वस्तुतः जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

    छत्तीसगढ़ देश का वह राज्य है जहाँ सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या निवास करती है। इसीलिए इस अभियान का यहां विशेष महत्व है। आदिवासी समाज की असली चुनौती यही रही है कि अनेक योजनाएँ होते हुए भी उनकी जानकारी और लाभ ज़रूरतमंदों तक समय पर नहीं पहुँच पाते। ऐसे में लाखों कर्मयोगी स्वयंसेवक योजना और समाज के बीच सेतु बन सकेंगे। यह अभियान राज्य के 28 जिलों और 138 विकासखंडों के 6 हजार 650 गांवों में 1 लाख 33 हजार से अधिक वालंटियर्स तैयार करने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ में यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा। 

    आदिम जाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम में अधिकारियों को पंचायतों में आदि सेवा केंद्र स्थापित करने और जनजातीय परिवारों को पेंशन, स्वास्थ्य बीमा, छात्रवृत्ति, रोजगार, कौशल विकास जैसी सुविधाओं के लिए मार्गदर्शन और योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि इस अभियान को सेवा पर्व के रूप में मनाया जाए और जनजातीय योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का ठोस प्रयास किया जाए।

    आदि कर्मयोगी अभियान के पीछे एक गहरी सामाजिक सोच है। जब कोई स्थानीय युवा, महिला या स्वयंसेवक अपने ही गाँव में जाकर योजनाओं की जानकारी देता है, तो लोग उस पर भरोसा करते हैं और यह विश्वास ही बदलाव की असली ताकत है। अभियान का असर शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर आजीविका तक हर क्षेत्र में दिखेगा। जब एक वालंटियर किसी परिवार को यह बताता है कि उनकी बेटी को छात्रवृत्ति मिल सकती है, या बुजुर्ग को पेंशन का हक़ है, तो यह केवल सूचना नहीं होती, बल्कि उस परिवार की ज़िंदगी बदलने वाला अवसर होता है।

  • राजनांदगांव : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का किया गया शुभारंभ

    राजनांदगांव, भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा जनजातीय अंचलों में सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संचालित आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने निजी होटल में डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब का शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिसका उद्देश्य जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना और विभिन्न विभागों की प्रत्येक योजना से गांव के अंतिम व्यक्ति को जोडऩा है। इसके लिए शासकीय  अधिकारी-कर्मचारी, आदि कर्मयोगी, व्यावसायिक कार्यकर्ता सहित अन्य सहयोगी, अशासकीय संस्था, स्वसहायता समूह, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण युवा साथी बनकर गांव के अंतिम व्यक्ति तक एक नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने सभी से आदि कर्मयोगी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की।


    आदि कर्मयोगी अभियान के जिला प्रभारी सुशील कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर 20 लाख आदि कर्मयोगी भारत में तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में 1 लाख 33 हजार आदि कर्मयोगी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठ और उत्तरदायी शासन स्थापित करने कहा। सहायक आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग सुश्री दीक्षा गुप्ता ने बताया कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग राजनांदगांव द्वारा तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब में जिला स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग तथा अशासकीय संस्थाओं के चयनित 28 प्रतिभागी शामिल हो रहे है। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रदायकर्ता यशवंत वर्मा, दीपक ठाकुर, सुश्री रेणुका कन्नौजे, किशोर माहेश्वरी, वीरेंद्र वैष्णव, दिलीप कुमार, अमितेश सिंह परिहार तथा अधीक्षक पुरेंद्र, प्रशांत, मोहनीस, निखिल, सुश्री विनीता, सुश्री जया एवं सुश्री स्मृति उपस्थित थे।

  • CG : कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक 3 सितम्बर को

    गौरेला पेंड्रा मरवाही, कृषि स्थायी समिति जिला पंचायत की बैठक 3 सितम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे कार्यालय उप संचालक कृषि के सभा कक्ष में आयोजित किया गया है।

    बैठक में कृषि एवं उद्यान विभाग अंतर्गत खरीफ वर्ष 2025 के संबंध में बीज निगम एवं विपणन संघ द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में बीज एवं उर्वरक भंडारण वितरण की स्थिति, पशुपालन विभाग के विभागीय योजनाओं, वर्षा जनित पशु रोगों के रोकथाम, सिंचाई, विद्युत एवं क्रेडा में क्रियान्वित किए जा रहे विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

  • CG : श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन 5 सितम्बर से

    महासमुंद , छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन कैंपों का आयोजन विकासखंडवार अलग अलग तिथियों पर किया जाएगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों में मुनादी कराएं, ताकि सभी श्रमिकों को इस कैंप की जानकारी दी जा सके।


    मोबाइल कैंप का आयोजन जिले में 5 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें सरायपाली विकासखण्ड में 05 सितंबर को ग्राम कनकेवा में, 12 सितंबर को राफेल, 19 सितंबर को कुसमीसरार, 26 सितंबर को बरिहापाली, 06 अक्टूबर को बैदपाली, 10 अक्टूबर को अर्जुन्दा एवं 15 अक्टूबर को रूढ़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 8 सितंबर को धनोरा में, 15 सितंबर को बरेकेलखुर्द, 22 सितंबर को कसीबहरा, 29 सितंबर को पिलवापाली, 7 अक्टूबर को अरंड एवं 13 अक्टूबर को छिंदौली में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 9 सितंबर को आमापाली में, 16 सितंबर को खरोरा, 23 सितंबर को परसकोल, 30 सितंबर को भूकेल, 8 अक्टूबर को चिमरकेल, 13 अक्टूबर को कायतपाली एवं 15 अक्टूबर को बिटांगीपाली में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 10 सितंबर को मोंगरापाली, 17 सितंबर को डोंगरगांव, 24 सितंबर को ख़ैरटखुर्द, 01 अक्टूबर को कलमीदादर, 9 अक्टूबर को तुपकबोरा, 14 अक्टूबर को गांजर में, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 11 सितंबर को उमरदा में, 18 सितंबर को सोरिद, 25 सितंबर को कौन्दकेरा, 3 अक्टूबर को जामली, 10 अक्टूबर को साराडीह एवं 14 अक्टूबर को बकमा में मोबाईल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

  • CG : धमतरी जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्याें के लिए 5.16 करोड़ रुपये स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासक जल संसाधन विभाग द्वारा धमतरी जिले की दो सिंचाई योजना के कार्याें को लिए 5 करोड़ 16 लाख 67 हजार रुपयें स्वीकृत किये हैं।

    स्वीकृत कार्यों में धमतरी के ग्राम सेमरा में देवरी नाला पर स्टाप डेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 35 लाख 33 हजार रुपयें स्वीकृत कियें गये है। इसी प्रकार से ग्राम मड़ाई भांठा में स्टाप डेम निर्माण के लिए एक करोड़ 81 लाख 24 हजार रुपयें स्वीकृत किये गये हैं मंत्रालय महानदी  भवन जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

  • CG : ‘पापा, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?’ – दिल की बीमारी से जूझ रही मासूम शांभवी गुरला का सवाल

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भोपालपटनम से आए परिवार को दिया संपूर्ण इलाज का भरोसा

    रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज

    रायपुर,

    रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में होगा रियूमेटिक हार्ट डिजीज (आरएचडी) का इलाज

    बीजापुर जिले भोपालपटनम ब्लॉक के वरदली गांव की 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली 11 वर्षीय शांभवी गुरला की मासूम आंखों में एक ही सवाल था— “पापा, मुझे क्या हुआ है, मैं ठीक हो जाऊंगी ना?”

    खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करने वाले उसके पिता इस सवाल पर अक्सर चुप हो जाते थे। तीन महीने पहले जिला अस्पताल बीजापुर में जब डॉक्टरों ने बताया कि शांभवी को रियूमेटिक हार्ट डिजीज (RHD) है, तो पिता के पांव तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने रायपुर में इलाज कराने की बात कही, लेकिन परिवार को लगा कि रायपुर में इलाज में तो बहुत ज्यादा खर्च लगता होगा, ये सोच कर परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं।

    घर में हर रोज यही चर्चा होती—“अब क्या होगा? हम अपनी बेटी का इलाज कैसे कराएंगे?” मां रोती और शांभवी को सीने से लगाकर कहती—“बेटा, सब ठीक होगा।” लेकिन उसके पिता की आंखों में चिंता साफ झलकती थी। आखिरकार उन्होंने हिम्मत जुटाई और बेटी को लेकर सीधे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के पास पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने बच्ची से मुलाकात की और तुरंत ही रायपुर के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट में डॉ. स्मित श्रीवास्तव से बात की। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज तुरंत शुरू किया जाए। खर्च की चिंता मत करें, सरकार पूरी जिम्मेदारी लेगी।”

    स्वास्थ्य मंत्री की यह बात सुनते ही शांभवी की मां की आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने कांपती आवाज़ में कहा— “मंत्री जी, आप हमारी बेटी को नया जीवन दे रहे हैं। आप हमारे लिए किसी डाक्टर से कम नहीं।” स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर शांभवी को इलाज के लिए एसीआई रायपुर में लाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम उसकी जांच करेगी और उसका इलाज शुरू करेगी। गौरतलब है कि सरकार का यह कदम सिर्फ एक बच्ची के लिए नहीं, बल्कि राज्य के हर एक गरीब परिवार के लिए भरोसे का संदेश है।

    अब माता पिता के चेहरे पर खुशी के भाव देखकर आज शांभवी भी मुस्कुरा रही है और पिता से बार-बार पूछती है— “पापा, मैं जल्दी खेल पाऊंगी ना?” और इस बार पिता की आंखों में आंसू नहीं, बल्कि उम्मीद की चमक है।

  • CG : बांस करील के अवैध परिवहन पर कार्रवाई आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, प्रदेश में बांस करील एवं पिका के अवैध परिवहन के मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गिरौदपुरी, निवासी प्रवीण कुमार पटेल के विरूद्ध बांस करील और पिका के अवैध परिवहन पर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के वन परिक्षेत्र अधिकारी रूपेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में महराजी सर्कल के वन कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों द्वारा की गई नियमित गश्त के दौरान प्रवीण कुमार पटेल पिता भनेश राम पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम गिरौदपुरी, को मोटरसाइकिल (होंडा साइन, क्रमांक CG22 AF 8094)  में बांस करील एवं बांस पिका का अवैध रूप से परिवहन करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर ही वाहन एवं बांस करील एवं पिका को जप्त कर पी.ओ. आर. दर्ज की गई। बरामद नासवान बांस करील एवं पिका को नियमानुसार गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। साथ ही संबंधित के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

            वनमण्डलाधिकारी  धम्मशील गणवीर ने कहा है कि वन संपदा की अवैध कटाई एवं परिवहन पर्यावरण और जंगलों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। वन विभाग लगातार जंगल एवं वन उत्पादों के अवैध कटाई एवं परिवहन पर नज़र बनाए हुए हैं और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर वन संपदा की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता एवं ग्रामीणों से अपील किया है कि किसी भी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि सामूहिक प्रयास से वनों की रक्षा की जा सके और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जा सके।

  • CG : शिकार के पूर्व तीन शिकारी गिरफ्तार

    वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

    रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन्य प्राणियों के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सख्त कार्रवाई करते हुए बलौदाबाजार वनमण्डल ने शिकार की एक बड़ी साजिश को विफल किया है। वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने बताया कि देवपुर वन परिक्षेत्र की टीम ने 31 अगस्त 2025 की रात कसौंदी बीट में गश्त के दौरान शिकार की योजना बना रहे तीन आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। ये आरोपी विद्युत जीआई तार को 11 केवी लाइन से जोड़कर वन्य प्राणियों का शिकार करने की कोशिश कर रहे थे। इन आरोपियों से मौके पर जीआई तार, दवाइयों की खाली शीशियाँ, लकड़ी की खूंटी, प्लास्टिक कवर पाइप और बांस की डांगिनी जैसी सामग्री जब्त की गई।

    वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह सफलता विगत दिनों आयोजित बैठक और रात्रिकालीन गश्त की सुदृढ़ व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस त्वरित कार्रवाई में संभावित शिकार को रोका, जिसका सारा श्रेय वन विभाग की सजगता और तत्परता को जाता है।
    गिरफ्तार आरोपियों में बालाराम बरिहा (50 वर्ष), गणेशराम बरिहा (28 वर्ष) और गुनसागर बरिहा (51 वर्ष) सभी ग्राम कुम्हारी, थाना राजादेवरी, जिला बलौदाबाजार निवासी हैं। इन आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 की धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

    वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों के परिपालन में उक्त कारवाई हुई है उन्होंने वन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से वन्य प्राणियों की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने आमजन और युवाओं से अपील की है कि वन्यजीवों की रक्षा में वन विभाग का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को दें।।

  • CG : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने धमतरी में माँ विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    रायपुर,

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने धमतरी में माँ विंध्यवासिनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज धमतरी प्रवास के दौरान प्रसिद्ध माँ विंध्यवासिनी (बिलाई माता) मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री बनने के बाद उनका यह धमतरी का पहला दौरा रहा।

    मंदिर पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, प्रकाश बैस सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    यादव ने इस अवसर पर माँ विंध्यवासिनी से उन्होंने छत्तीसगढ़ की शांति, प्रगति और जनकल्याण की प्रार्थना की है।

  • राजनांदगांव : नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल में सोलो डांस का आयोजन हुआ

    राजनांदगांव| स्थानीय बल्देवबाग स्थित नीरज पैरेंट्स प्राइड स्कूल का ‘सोलो डांस’ का आयोजन नीरज बाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल-बोरी में 31 अगस्त को किया गया। इसमें कक्षा- पहली से पांचवीं के बच्चों ने अपना परफार्मेंस दिया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक डांस की प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें नए व पुराने सुप्रसिद्ध गीतों के साथ देशभक्ति एवं भजन गीतों की धुन पर आकर्षित डांस करते हुए बच्चों ने उपस्थित पालकों, दर्शकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं का मन मोह लिया।

    प्रतियोगिता में कक्षावार छात्रों को अलग-अलग समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय रहे छात्र-छात्राओं का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया। इस अवसर पर संचालक इंजी.नीरज बाजपेयी, डायरेक्टर सोनल बाजपेयी, रेणु बाजपेयी, पुष्पा बाजपेयी, कुंतल बाजपेयी व एकता गांधी, आरती पिल्लई, वैशाली सिंग, स्नेहा तिवारी, मधुजा शास्त्री सहित सभी स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : 36 वर्षीय युवक कार सहित लापता…

    राजनांदगांव, ग्राम भर्रेगांव निवासी 36 वर्षीय लीलाधर कुंभकार 24 अगस्त की रात से लापता है। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दुर्ग जिले के जेवरा-सिरसा थाने में दर्ज कराई है।

    आमजन से सहयोग की अपील की है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लीलाधर कुंभकार पिता स्व. लेखराम कुंभकार २4 अगस्त को रात 9.30 बजे अपने ससुराल जेवरा-सिरसा से नीले रंग की कार में अपने घर भर्रेगांव आने के लिए निकला, लेकिन अब तक घर नहीं पहुंचा है। कार का पता नहीं चला, परिजन और पुलिस लगातार तलाश में जुटी है। परिवार के लोगों ने आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि लीलाधर के मोबाइल का लास्ट लोकेशन जेवरा सिरसा में ही मिला है।

  • CG : रक्तदान एक महान और जीवनदायी कार्य…

    कलेक्टर ने रक्तदान कर लोगों को किया प्रोत्साहित

    रायपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा द्वारा जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान उपरांत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। कलेक्टर सोनी ने रक्तदान को महादान बातते हुए लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया।

    रक्तदान एक महान और जीवनदायी कार्य है, जो जरूरतमंदों की जान बचाता है और उन्हें नया जीवन देता है। यह एक पुनीत कार्य है जो समाज में करुणा और सेवा की भावना पैदा करता है। रक्तदान सुरक्षित और सरल होता है। आपका रक्त किसी को जीवन दे सकता है। रक्त अमूल्य है इसका दान अवश्य करें। रक्तदान तब होता है जब एक स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है और उस रक्त का उपयोग दूसरे व्यक्ति के लिए होता है। रक्त को किसी कंपनी में नहीं बनाया जा सकता। मानव शरीर ही रक्त बनाने की कंपनी है।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त दान से प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि 18 से 65 वर्ष का व्यक्ति जिसका वजन 45 किलोग्राम तथा हीमोग्लोबिन 12.5 है, वह रक्तदान कर सकता है। एक बार मे 350 मिली रक्त ही निकाला जाता है। एक व्यक्ति साल में 4 बार रक्तदान कर सकता है, इससे किसी प्रकार की कोई कमज़ोरी नहीं आती है। इस दौरान सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी -कर्मचारी मौजूद थे।

  • CG : बालोद जिले के 2 कृषि केन्द्रों में उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित…

    अनियमितता के मामलें में प्रशासन ने की कार्रवाई

    रायपुर । उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा बालोद विकासखण्ड के मेसर्स सार्थक कृषि केन्द्र, बालोद तथा गुरूर विकासखण्ड के मेसर्स हर्ष कृषि केन्द्र, पलारी में उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

    कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि के निर्देशन में जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। 28 अगस्त 2025 को अनुविभागीय कृषि अधिकारी महेश कुमार, सहायक संचालक कृषि जे.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केशव राम पिस्दा, कृषि विकास अधिकारी टिकेन्द्र कुमार पटेल (गुरूर) एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संनत कुमार भेड़िया द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान वहां अनियमितता का मामला पकड़ में आया जिसके फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा उर्वरक (संचालन नियंत्रण) आदेश 1973 में निहित प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही की गई।

    उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में गुणवत्ता नियंत्रण अंतर्गत उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

  • राजनांदगांव : 50 साल से सेवा देने के बाद भी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया हड़ताल

    राजनांदगांव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों पर सोमवार को हड़ताल की। कलेक्ट्रेट के सामने एक दिवसीय हड़ताल कर आवाज बुलंद की। रैली निकाली और पीएम नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अपनी मूलभूत और बुनियादी सुविधाओं पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसे पूरा करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा 2 अक्टूबर 1975 से सेवा दे रहे। केन्द्र और राज्य सरकारी की योजनाओं को घर.घर तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रहती है।

    देश की 27 लाख आंगनबा​िड़यों में 50 साल से सेवा देने के बाद भी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलाए न ही अब तक न्यूनतम मजदूरी पेंशन ग्रेच्युटीए समूह बीमा का लाभ मिला है। केन्द्र सरकार ने पारिश्रमिक मानदेय के रूप में 4500 रुपए एवं सहायिका को 2250 रुपए दिया जा रहा जो न्यूनतम वेतन से कम है। मांग करने पर केन्द्र सरकार राज्य सरकार के कर्मचारी होने की बात कहते पल्ला झाड़ लेती है। केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी मांग पूरी नहीं हो रही। उन्होंने सोमवार को हड़ताल कर अपनी मांगों को दोहराया।

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तृतीय श्रेणी और सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी का शासकीय कर्मचारी घोषित करें। शिक्षाकर्मीए पंचायत कर्मी की तरह नीति बना कर शासकीय कर्मी का दर्जा दिया जाए। प्रतिमाह 26 हजार एवं सहायिका को 21100 वेतन प्रदान किया जाए। सेवानिवृत्त होने पर पेंशनए ग्रेच्युटीए समूह बीमाए कैश लेस चिकित्सा का लाभ मिले। सहायिका को कार्यकर्ता के पद में एवं कार्यकर्ता को सुपर वाइजर में पदोन्नति प्रदान करें।