lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में हुआ प्रसारण

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल
    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

     उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ ‘दीदी के गोठ‘ का श्रवण किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मंच पर साझा की जा रही सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

    विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न जिलों में पहुँचकर सामूहिक श्रवण में भाग लिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने गरियाबंद, विशेष सचिव धर्मेश साहू ने जांजगीर, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एवं आयुक्त मनरेगा तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी और पंचायत विभाग की संचालक श्रीमती प्रियंका महोबिया ने दुर्ग जिले में समूह सदस्यों के बीच बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी संकुल स्तरीय प्रसारण हुआ, जहाँ बिहान मिशन संचालक अश्विनी देवांगन, संयुक्त मिशन संचालक आर.के. झा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    ‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जा रही हैं, ताकि अन्य महिलाएँ भी स्वरोजगार और आत्मविश्वास की राह पर आगे बढ़ें। इस विशेष प्रसारण को प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण के रूप में आयोजित किया गया। लाखों महिलाएँ इस कार्यक्रम से जुड़ीं और पूरे प्रदेश में ‘दीदी के गोठ‘ को लेकर उत्साह देखने को मिला। ‘दीदी के गोठ‘ न केवल एक रेडियो कार्यक्रम है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त मंच भी है।

  • राजनांदगांव : करियर गाइडेंस एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

    राजनांदगांव, दिग्विजय कॉलेज में करियर गाइडेंस एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन की कार्यशाला का उद्देश्य करियर में सफलता प्राप्त करने आवश्यक कौशल और आत्म विश्वास प्रदान करना था। आईक्यूएसी एवं रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉण् संजय ठिसके के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। करियर संबंधी समस्या पर काबू पाने व्यक्तित्व पर रिसोर्स पर्सन करियर काउंसलरए सॉफ्ट स्किल ट्रेनर निदेशकए फ्लाई हाई करियर सॉल्यूशंस से रुचिता रितेश कोटड़िया ने टिप्स दिए।

    उन्होंने कहा शारीरिक बनावट मनुष्य के व्यक्तित्व का आधार नहीं होती। व्यक्ति का वास्तविक विकास उसके आंतरिक गुण चरित्र व्यवहार से होती है। व्यक्तित्व विकास से अपने करियर में सफलता प्राप्त कर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। करियर संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और उनको हल करने का तरीका बताया। अपने वक्तव्य के दौरान विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों के मानसिक योग्यता का परीक्षण किया। इस दौरान केके देवांगनए डॉण् डीके वर्माए चिरंजीव पांडे उपस्थित थे।

    बड़ा काम करने बलिदान भी बड़ा होना चाहिएरू राव कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बालोद से पहुंचे गोपाल राव ने करियर में उद्योग एवं उद्यमिता के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा रोजगार का बड़ा क्षेत्र सेवा है। वर्तमान शिक्षा में लोग डिग्री हासिल करते है लेकिन स्किल नहीं सीख पाते है। डिग्री के सहारे काम मिल जाता है लेकिन काम नहीं कर पाते। सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा जरूरी है। बड़ा काम करने बलिदान भी बड़ा होना चाहिए। व्यक्ति के पास आइडिया और समाधान है तो वह एक सफल उद्यमी बन सकता है।

  • राजनांदगांव : जल संरक्षण की अनोखी पहल, जिले में ‘बोरी बंधन’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…

    कार्यक्रम के तहत अब तक 30 से अधिक नालों में किया गया बोरी बंधन कार्य

    राजनांदगांव, मोहला । जिला पंचायत के नेतृत्व में पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले में अनोखी पहल करते हुए मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत गत दिवस जिले में बोरी बंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

         जिले में बोरी बंधन कार्यक्रम के तहत अब तक 30 से अधिक नालों में बोरी बंधन कार्य किया जा चुका है, जिनमें मुख्य रूप से द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की धाराएँ शामिल हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, युवा, महिलाएँ एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। बोरी बंधन तकनीक से वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण, भू-क्षरण की रोकथाम, भू-जल स्तर में वृद्धि तथा सिंचाई क्षमता का विस्तार संभव होगा।
    
        जिला प्रशासन ने जल संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत चलाए जा रहे बोरी बंधन कार्यक्रम में जल संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। जनसहभागिता से लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी बढ़ती है। वही जब समाज स्वयं योगदान देता है तो जल संरक्षण कार्यों का दीर्घकालिक स्वामित्व और संरक्षण सुनिश्चित होता है। साथ ही सामुदायिक श्रमदान से कम लागत में सकारात्मक परिणाम संभव होते है। जल संरक्षण की जिम्मेदारी सबकी है। स्थानीय लोग अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप स्थायी समाधान कर सकते हैं। बोरी बंधन जैसे प्रयास सामुदायिक एकजुटता का उदाहरण हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल उपलब्ध कराने में मददगार सिद्ध होगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में जुडऩे एवं जल संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। इस जन-अभियान को सितंबर माह के अंत तक निरंतर जारी रखने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह पहल जिले में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामूहिक कदम साबित होगा।
  • CG : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ

    दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम सरकार की अभिनव पहल, दीदीयों को मिलेगी प्रेरणा – नेताम

    उत्तर बस्तर कांकेर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ’’ का प्रसारण आज से शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केन्द्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ ‘‘बिहान’’ योजना के दीदीयों की सफलता की कहानी उन्हीं के जुबानी में सुनाई गई।

    नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कच्चापाल के आश्रित ग्राम इरकभट्टी के लखपति दीदी संताय पोटाई और बस्तर जिले दरभा के लखपति दीदी बनकला कश्यप ने बिहान योजना के अंतर्गत स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद आजीविका संवर्धन में मिली उपलब्धि की कहानी अपनी जुबानी बताई। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद अपनी आर्थिक आमदनी को विस्तार से बताया। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दोपहर 12.15 बजे नियमित रूप से प्रसारित की जाएगी।


    ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि व स्व-सहायता समूह की दीदींयां बड़ी संख्या में मौजूद थीं। स्व-सहायता समूह की दीदीयों को संबोधित करते हुए विधायक नेताम ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम अभिनव पहल है, इससे स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को नई दिशा व प्रेरणा मिलेगी। वे अपने कार्य को नई ऊर्जा के साथ करते हुए आत्मनिर्भर बनेंगे। लखपति दीदी उससे भी आगे की आमदनी को प्राप्त करने के बारे में मेहनत करें। विभिन्न व्यवसाय जैसे-मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ ही अन्य लाभकारी व्यवसाय और आधुनिक खेती में भी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए लाभ कमाया जा सकता है। महिलाएं जब आत्मनिर्भर होती हैं तो परिवार को भी एक नया ताकत मिलता है। ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहकर सामूहिक भावना से साथ कार्य करते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त करें और कांकेर जिले का नाम रोशन करें। नेताम ने गांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की अपील भी किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारा ठाकुर और सीईओ हरेश मंडावी ने भी संबोधित किया।

  • CG : फिट इंडिया के तहत नगर में निकाली गई सायकल रैली

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

    उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार स्वस्थ एवं फिट समाज की दिशा में हो रहे प्रयासों के तहत आज जिला मुख्यालय कांकेर में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। रैली नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैण्ड होते हुए पुनः विद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। रैली को जिला शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तरह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ।


    इस दौरान पहले दिन आउटडोर प्रतियोगिताएं (रिले-रेस, फुटबॉल, हॉकी एवं वॉलीबॉल), दूसरे दिन इनडोर खेल (कैरम, शतरंज, फुगड़ी, बैडमिंटन, रस्साखीच एवं कुर्सी दौड़) तथा तीसरे और अंतिम दिन सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नरहरदेव स्कूल प्रांगण के डोम में समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी संजय जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी , एनसीसी, स्काउट कैडेट्स सहित विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने काफी संख्या में सायकल रैली में हिस्सा लिया।

  • राजनांदगांव : बजरंग दल ने सनातन धर्म को सशक्त बनाने कदम उठाया

    राजनांदगांव, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल ने हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन धर्म को सशक्त बनाने कदम उठाया है। महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, विहिप बजरंग दल जिला कार्यालय में बैठक हुई। विभाग सह संयोजक सुनील सेन ने बताया कि बजरंग दल ने हर वार्ड में अपनी समितियां बनाने की योजना बनाई है, ताकि संगठन हर घर तक पहुंचे। आगामी वार्षिक कार्यक्रम, गौ सेवा एवं साप्ताहिक मिलन पर चर्चा की गई।

    इससे बजरंग दल के कार्यों को विस्तार मिलेगा और समाज में जागरूकता फैलेगी। बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने कहा हम हर हिंदू परिवार को संगठन से जोड़ने प्रतिबद्ध है। गणेश उत्सव में झांकी और उत्सव समितियों का सम्मान किया जाएगा। वार्डों की समितियों की जानकारी एकत्रित होने के बाद जिला कार्यालय में गणेश उत्सव के सम्मान समारोह होगा। बैठक में विहिप विभाग संगठन मंत्री कन्हैया, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

  • CG : हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम :अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा करेंगे

    रायपुर,

     हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम
     हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम
     हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम

    एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल हैं। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव है। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामुहिकता की भावना से है। हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुँचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक ताकत और प्रकृति से गहरे रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने खड़ा हो रहा है। दल के सदस्य अपनी संस्कृति  और साहस अपने साथ लिए हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं।

              यह अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन ओर आशीर्वाद से संचालित हो रहा है। दल जशपुर से रांची के लिए रवाना हुआ, जहां से वे ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुँचेंगे। दिल्ली से आगे टीम जगतसुख पहुँचेगी, जहाँ वे पर्वतारोहण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 5 सितम्बर को टीम आधार शिविर ( Base Camp ) की ओर प्रस्थान करेगी।

             दल को विदा करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जशपुर कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ ने टीम को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुरक्षित एवं सफल अभियान की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जशपुर की युवा प्रतिभाएँ इस अभियान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने में योगदान प्रदान करेंगे। वहीं इसे जिले की उभरती खेल एवं साहसिक गतिविधियों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। जिला पंचायत सीईओ जो स्वयं एक अनुभवी पर्वतारोही हैं, ने दल के युवाओं को पर्वतारोहण और ट्रेकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा उपायों, ऊँचाई पर स्वास्थ्य प्रबंधन और टीम भावना की अहमियत पर बल देते हुए युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

              इस अभियान को लेकर प्रदेश के लोग उत्साहित और गर्वित हैं। साथ ही स्थानीय जय जंगल कंपनी जो इस एक्सपीडिशन के स्पान्सर में से एक है, के संस्थापक समर्थ जैन का कहना है कि यह दल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को पर्वतारोहण तथा साहसिक खेलों की ओर अग्रसर करेगा। जगह-जगह लोग बच्चों के हौसले और साहस की चर्चा कर रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि वे हिमालय से सफलता और गौरव की नई कहानियाँ लेकर लौटेंगे।

    इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं 

            इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं साथ ही इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण संदेश है- पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति की दिशा में जागरूकता। यह पहल न केवल युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। हिमालय अभियान से यह संदेश भी जाएगा कि साहसिक खेलों और पर्वतारोहण के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। इससे न केवल जशपुर बल्कि पूरे राज्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

  • CG : अवैध रेत उत्खनन पर रोकथाम के लिए सतत कार्यवाही …

    एनजीटी आदेश के उल्लंघन पर 14 ट्रैक्टर जब्ती की कार्रवाई

    रायपुर । अवैध रेत उत्खनन पर रोकथाम के लिए सतत कार्यवाही की जा रही है। नदी में भारी संख्या में ट्रैक्टर लगाकर रेत उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर टीम के पहुंचने पर मौके नदी तट पर लगभग 14 ट्रैक्टर रेत से भरे जा रहे थे और उत्खनन कार्य में 100 से अधिक श्रमिक सक्रिय थे। अवैध रेत उत्खनन वालों के विरूद्ध पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था के मद्देनज़र कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

        जिला बलरामपुर-रामनुजगंज के विकासखंड शंकरगढ़ के डीपाडीह कला क्षेत्र में गलफुल्ला नदी से हो रहे अवैध रेत खनन पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी ने जानकारी दी है कि गलफुल्ला नदी में भारी संख्या में ट्रैक्टर लगाकर रेत उत्खनन की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संयुक्त दल का गठन किया। जिस पर नायब तहसीलदार शंकरगढ़ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कराया गया था। टीम के पहुंचने पर मौके पर पाया गया कि नदी तट पर लगभग 14 ट्रैक्टर रेत से भरे जा रहे थे और उत्खनन कार्य में 100 से अधिक श्रमिक सक्रिय थे। थाना प्रभारी ने संयम और सूझबूझ से कार्य करते हुए पहले श्रमिकों की भीड़ को शांतिपूर्वक हटाया।
    
        इसके बाद नायब तहसीलदार की मौजूदगी में सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस चौकी डीपाडीह में रखा गया। साथ ही भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 में विहित प्रावधानों के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की जा रही है। गौरतलब है कि कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त प्रयास से अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि  एनजीटी के आदेशानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक नदियों से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित है, जिसके तहत पर्यावरण संरक्षण और कानून व्यवस्था के मद्देनज़र अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

  • CG : राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली

    स्कूली छात्र-छात्राएं और 300 से अधिक खिलाड़ी हुए शामिल

    फिट इंडिया “सन्डेस ऑन सायकल” के तहत स्कूली छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

    रायपुर,

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली
    राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली
    राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली
    राष्ट्रीय खेल दिवस पर निकाली गई साइकल रैली

    राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत आज बिलासपुर में स्कूली छात्र-छात्राओं और 300 से अधिक खिलाड़ियों ने साइकल रैली निकाली। भारत सरकार के फिट इंडिया कार्यक्रम “सन्डेस ऑन सायकल” (Sundays on Cycle) के तहत पीएमश्री स्वामी आत्मांनद विद्यालय नूतन चौक सरकंडा से स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई तक यह रैली निकाली गई। पूर्व ओलम्पियन एवं हॉकी के हेड कोच अजीत इमानुएल लकड़ा और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी संजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

    भारत सरकार द्वारा देश के समृद्ध खेल विरासत का उत्सव मनाने, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करने, ओलम्पिक मूल्यों में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह को समाहित कर सपूरे देश को ईमानदारी, महत्वाकांक्षा और सामूहिक भावना के साझा दृष्टिकोण के साथ एकजुट करने तथा मजेदार व प्रतिस्पर्धात्मक खेलों के माध्यम से शारीरिक सक्रियता, समावेशिता और टीम-वर्क को प्रोत्साहित करने व जनसामान्य को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस वर्ष 29 अगस्त से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का राष्ट्रव्यापी आयोजन किया जा रहा है। 

    खेल विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का, स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक पी. दासरथी और अखिलेश मेहता, खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक राकेश टोप्पो और जिला क्रीड़ा अधिकारी साजिद खान सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, व्यायाम अनुदेशक, खेल विभाग व खेलो इंडिया स्टेट सेंटर व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी साइकल रैली में शामिल हुए।

  • CG : मनरेगा से निर्मित तालाब किसान के लिए बना सिंचाई व आजीविका का साधन…

    रायपुर । महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को न केवल रोजगार प्राप्त हो रहा है बल्कि स्थाई परिसम्पत्ति का निर्माण हो रहा है और आजीविका का साधन भी उपलब्ध हो रहा है। मनरेगा के तहत निर्मित क़ृषि तालाब बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम अडबंधा के किसान सोमित साहू के लिए सिंचाई की सुविधा और आजीविका का साधन बन गया है।

         विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम अडबंधा में मनरेगा के तहत करीब ढाई लाख रुपये की लागत से गंमीणों के लिए करीब 600 वर्गमीटर क्षेत्रफल में प्रथम कृषि तालाब का निर्माण किया गया। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत को ही कार्य एजेंसी बनाया गया। कृषि तालाब के निर्माण से जल संचयन के साथ ही  अन्य व्यक्तिओं में कृषि तालाब निर्माण कराने में रूचि बढती गई। कृषि तालाब में मछली पालन पर अतिरिक्त आमदनी पर विशेष रूचि लिया जा रहा है।
    
        किसान सोमित साहू ने बताया कि पूर्व में आजीविका के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण जीविकोपार्जन में कठिनाई थी।  कृषि तालाब के निर्माण से मछली पालन करने से अतिरिक्त आमदनी से परिवार की आय बढ़ने लगी और फसलों की सिंचाई होने के कारण आय में वृद्धि हुई है। मनरेगा से निर्मित तालाब के कारण मेंरे जीवन में परिवर्तन आया और मेरे लिए रोजी-रोजगार प्राप्त करने के लिए भटकना नहीें पड रहा है।
  • CG : पशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण

    रायपुर,

    पशु चिकित्सा शिविर में मवेशियों को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण

    पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पशुधन को लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। शिविर में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और  एवं 120 लम्फी बीमारी से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया।  इसके साथ ही 30 पशुओं को कृमिनाशक दवापान, एक पशु में कृत्रिम गर्भाधान तथा 11 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया।
              कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के निर्देशानुसार उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें के मार्गदर्शन में विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम सरखोर के गौठान में पशुओं हेतु शिविर आयोजन किया गया। शिविर में मोबाईल वेटेरिनरी यूनिट से डॉ. नेहा यादव, जानू जांगडे एवं पशु चिकित्सालय-अहिल्दा से डॉ. संतोष पुरेना, हेमंत विश्वकर्मा ने पशुओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने बताया कि पशु चिकित्सालय अहिल्दा की टीम के द्वारा विगत दिनों ग्राम सरखोर के गौठान में रखे गये पशुओं का स्वास्थ्य जांच नियमित रूप से किया जा रहा है।गौठान में लगभग 160 पशु रखा जा रहा है, जिसके लिये ग्राम पंचायत द्वारा 04 पशु चरवाहा रखे गये हैं। चरवाहे  द्वारा प्रतिदिन पशुओ को 5-6 घंटा चराया जाता है। 


           गौठान में चारा-पानी की व्यवस्था भी पंचायत द्वारा की गई है। इसके साथ ही तहसीलदार लवन ने भी गोठान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सरपंच एवं चरवाहों से पूछताछ कर आवश्यक व्यवस्था गौठान में रखे जाने वाले मवेशियों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था करने निर्देशित किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में सरपंच के साथ-साथ पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों और ग्राम के पशु चरवाहो का भी विशेष सहयोग रहा।

  • राजनांदगांव : श्री गणेश के साथ मां पाताल भैरवी के भी दर्शन किये सजावटों से पर्व को भव्य रूप दिया…

    राजनांदगांव, गणेशोत्सव में इस बार स्थल सजावटों ने पर्व को भव्य रुप दिया है। शहर के बस स्टैंड में इस बार भगवान श्री गणेश के साथ मां पाताल भैरवी के भी दर्शन हो रहे हैंं। जिसे देखने रोजाना श्रद्धालुओं की कतार लग रही है। यहां ​आकर्षक गुफा और मां पाताल भैरवी के दर्शन को पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

    खास बात यह है कि पाताल गुफा का निर्माण खुद ही समिति के सदस्यों ने किया है। समिति के रघु शर्मा ने बताया कि गुफा के निर्माण के​ लिए बाहर से किसी तरह के कारीगर की मदद नहीं ली गई है। गुफा में मां पाताल भैरवी की प्रतिमा के साथ भगवान श्री गणेश विराजे हुए हैं। इसके अलावा भक्तों को समिति के सदस्य गणेश आरती का वितरण भी कर रहे हैं।

    इधर शहर के भदौरिया चौक में डिजनीलैंड का आकर्षण बना हुआ है। स्थल सजावट में समिति ने इस बार डि​जनीलैंड तैयार किया गया है। जो खासकर बच्चों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। समिति के कुलदीप कुरंजरेकर ने बताया कि शनिवार और रविवार की छुट्टी के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। डिजनीलैंड के कार्टून कैरेक्टर के स्टैच्यू से गणेश पंडाल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जो पर्व के दौरान पूरे शहर को और भी भव्य बना रही है।

    शहर में सड़कों पर की गई एलईडी लाइट की सजावट गणेश पंडालों के साथ सड़कों पर की सजावट भी श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैँ। रामाधीन मार्ग में जहां एलईडी लाइटों में जहां भगवान शिव के साथ गणेश व कार्तिक के चित्र उभर रहे हैं। वहीं महावीर चौक की सजावट भी भव्य बनी हुई है। शहर के सभी प्रमुख हिस्सों को रंगीन लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

  • CG : मनरेगा से चिस्दा को मिला नया पंचायत भवन

    रायपुर

    मनरेगा से चिस्दा को मिला नया पंचायत भवन

    ग्रामीणों के वर्षों का था कि खुद का पंचायत भवन बने। यह सपना अब पूरा हो गया है। उन्हें खुद का स्थायी पंचायत भवन मिल गया है। जहां से गांव की योजनाएं बनाएंगे और विकास की दिशा तय करेंगे। आज यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं है, बल्कि गांव की प्रगति और एकजुटता का प्रतीक है। अब पंचायत की बैठकें सुव्यवस्थित तरीके से होंगी, सामुदायिक कार्यक्रम आसानी से आयोजित होंगे और आने वाली पीढ़ियाँ भी इसका लाभ उठा सकेगी। 
        
        बिलासपुर जिले के मस्तुरी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत चिस्दा में नवीन पंचायत भवन के निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। मनरेगा के तहत निर्मित पंचायत भवन के लिए कुल 18.03 लाख रूपए की राशि स्वीकृत हुई, जिसमें से कुल 16.61 लाख रुपये की राशि व्यय की गई और 1191 मानव दिवस सृजित हुए। इस भवन के निर्माण से ग्राम पंचायत की बैठकों एवं अन्य सामुदायिक आयोजनों हेतु स्थायी स्थल उपलब्ध हो गया है। पूर्व में बैठक एवं पंचायत सामुदायिक कार्यक्रमों हेतु उपयुक्त स्थल के अभाव से ग्रामीणों को असुविधा होती थी, किंतु अब पंचायत भवन के निर्माण से यह समस्या दूर हो गई है।

    पंचायत भवन निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत के ग्रामीणों, कार्य एजेंसी, समस्त संबंधित शासकीय संस्थाओं एवं विभागों का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग रहा। निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत कुल राशि 18.03 लाख रही, जिसमें मजदूरी राशि 4.06 लाख एवं सामग्री राशि 13.97 लाख की स्वीकृति दी गई थी। पंचायत का स्थायी भवन बनने से प्रचायत के अन्तर्गत बैठकों, पंचायत के विकास की दिशा तय करने, ओर विकास की योजना बनाकर क्रियान्वित कराने के लिए एक स्थायी स्थल बन गया,  जिससे आने वाले समय में पंचायत को विकास की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी ।

  • CG : श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के आवेदन के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन…

    महासमुंद | छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन कैंपों का आयोजन विकासखंडवार अलग अलग तिथियों पर किया जाएगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों में मुनादी कराएं, ताकि सभी श्रमिकों को इस कैंप की जानकारी दी जा सके। 


    मोबाइल कैंप का आयोजन जिले में 5 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें सरायपाली विकासखण्ड में 05 सितंबर को ग्राम कनकेवा में, 12 सितंबर को राफेल, 19 सितंबर को कुसमीसरार, 26 सितंबर को बरिहापाली, 06 अक्टूबर को बैदपाली, 10 अक्टूबर को अर्जुन्दा एवं 15 अक्टूबर को रूढ़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 8 सितंबर को धनोरा में, 15 सितंबर को बरेकेलखुर्द, 22 सितंबर को कसीबहरा, 29 सितंबर को पिलवापाली, 7 अक्टूबर को अरंड एवं 13 अक्टूबर को छिंदौली में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 9 सितंबर को आमापाली में, 16 सितंबर को खरोरा, 23 सितंबर को परसकोल, 30 सितंबर को भूकेल, 8 अक्टूबर को चिमरकेल, 13 अक्टूबर को कायतपाली एवं 15 अक्टूबर को बिटांगीपाली में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 10 सितंबर को मोंगरापाली, 17 सितंबर को डोंगरगांव, 24 सितंबर को ख़ैरटखुर्द, 01 अक्टूबर को कलमीदादर, 9 अक्टूबर को तुपकबोरा, 14 अक्टूबर को गांजर में, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 11 सितंबर को उमरदा में, 18 सितंबर को सोरिद, 25 सितंबर को कौन्दकेरा, 3 अक्टूबर को जामली, 10 अक्टूबर को साराडीह एवं 14 अक्टूबर को बकमा में मोबाईल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

  • CG : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भोरिंग, महासमुंद में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया…

    महासमुंद | हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भोरिंग में राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्य महेन्द्र कुमार टंडन की उपस्थिति में व्यायाम शिक्षक नीलम साहू एवं गौरव शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया, जिसमें अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग दिया।

    लगभग 170 विद्यार्थियों ने कुल 12 खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं में मनोरंजक खेल फुगड़ी, रस्सी कूद, बोरा दौड़, आलू दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और जलेबी दौड़ के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक खेल बाहु-कुश्ती, शतरंज, बैडमिंटन, भाला फेंक, तवा फेंक और गोला फेंक शामिल थे। इनमें कुछ पारंपरिक भारतीय खेलों को भी बढ़ावा दिया गया।विद्यालय प्रांगण उत्साह और जयकारों से गूंज उठा। समारोह में सामूहिक नारा “हर गली हर मैदान खेले, सारा हिन्दुस्तान खेले” का आकर्षण रहा।