lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : होटल में डॉक्टर के खाने में निकला कॉकरोच

    अंबिकापुर। अंबिकापुर के एक नामी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां खाना खाने आए एक डॉक्टर के खाने में कॉकरोच निकल गया। डॉक्टर ने मामले को लेकर जमकर हंगामा मचाया वहीं होटल प्रबंधन इस मामले में सफाई पेश करने में लगा रहा। दरअसल डॉक्टर अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के ग्रैंड बसंत होटल में खाना खाने गए थे और वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था।

    अभी डॉक्टर ने आधा ही खाना खाया था कि बिरयानी में मरा हुआ कॉकरोच मिल गया। इसके बाद डॉक्टर ने जमकर हंगामा किया और होटल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत खाद्य एवं औषधि विभाग से करने की बात कही। इधर होटल प्रबंधन ने इस मामले में लापरवाही से इनकार करते हुए कोई जवाब देने से मना कर दिया। मगर शहर के नामी होटल में इस तरह का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

  • CG : यूको बैंक में चोरी का प्रयास, लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे चोर…

    रायपुर । राजधानी में चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार देर रात जोरा स्थित यूको बैंक में चोरी का प्रयास किया गया। चोर बैंक के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और लॉकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसके बाद वे बैंक का सामान अस्त-व्यस्त कर मौके से फरार हो गए। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

    सोमवार सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों ने देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, खिड़की टूटी हुई है और लॉकर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

    पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक चोरों ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

  • CG : चांदी के तिगड़े पर शांतिनाथ भगवान को विराजमान कर मनाया गया स्नात्र महोत्सव…

    रायपुर । सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में सौ से ज्यादा बच्चे संडे की शुरुआत स्नात्र महोत्सव से करने लगे हैं। सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि इस भौतिक युग में बच्चों के जीवन को धर्म के मार्ग पर मोड़ना जरूरी है इसी उद्देश्य से गुरुदेव की प्रेरणा से प्रति संडे बच्चों को स्नात्र पूजा, चंदन पूजा व पूजा विधि के सुत्रों का अध्ययन कराया जाता है।

    मेरु शिखर नव्हरावे ओ सुरपति , मेरु शिखर नवराव्हे , घड़ा एक सौ आठ भरी ने , प्रभु जी ने नवहन करावे के पवित्र आत्म कल्याणकारी श्लोकों के साथ जब एक साथ सभी बच्चों ने सीमंधर स्वामी जिन मंदिर में प्रभु प्रतिमा के सामने सामूहिक स्वर में स्नात्र महोत्सव मनाया तो मंदिर में अलौकिक दृश्य उपस्थित हो गया।

    ट्रस्टी नीलेश गोलछा ने बताया कि 126 बच्चों को तीर्थंकर परमात्मा के जन्मकल्याणक की , तीर्थंकरों के जन्म से तीन ज्ञान व व अतिशय बलों की जानकारी देकर मेरुशिखर पर स्नात्र महोत्सव कराया गया । जिनप्रतिमा के 9 अंगों के पूजन की विधि की जानकारी देकर नवांगी पूजा कराई गई , जैन धर्म में ही भगवान की प्रतिमा में भक्तों द्वारा सीधे पूजन का विधान है । बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रविवार को प्रभावना के लाभार्थी वर्तिका वर्धमान वैभव चोपड़ा व संतोष सरला बैद परिवार है । ट्रस्टी डॉ योगेश बंगानी ने आगे बताया कि चारों दादागुरुदेव के सम्मुख विधिपूर्वक गुरुवंदन की प्रक्रिया सिखाई गई , बच्चों ने दादागुरुदेव का विधिपूर्वक खमासमना देकर वन्दन किया। अंत में दादागुरुदेव इक्तिसा का पाठ किया गया ।

  • CG : कुत्तों के आतंक से लोग परेशान तीन साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों को कुत्ते ने काटा

    रायपुर। राजधानी में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। अंबेडकर समेत छोटे.बड़े सरकारी अस्पतालों में रोजाना डॉग बाइट के औसतन 14 केस आ रहे हैं। निगम के आंकड़ों के अनुसार ही रायपुर में पिछले तीन साल में 56 हजार से ज्यादा लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। इसके बावजूद निगम वाले इस समस्या को खत्म करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं कर रहे हैं। आवारा और आक्रमक कुत्तों को पकड़ कर रखने के लिए डॉग शेल्टर हाउस बनाने का काम ढाई साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।

    इस वजह से शहर में आवारा और पागल किस्म के कुत्ते लोगों को ज्यादा काट रहे हैं। राजधानी में किसी भी चौक.चौराहे से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर की सभी सड़कों पर सबसे ज्यादा रात में कुत्तों का झुंड जमा हो जाता है। आते.जाते लोगों को पर वे हमला करते हैं। इतना ही नहीं बाइक वालों को कई दूर तक दौड़ाते भी हैं। इस वजह से गाड़ी से गिरकर कई बार वे गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

  • CG : आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 02 सितम्बर से

    उत्तर बस्तर कांकेर, आदि कर्मयोगी अभियान के क्रियान्वयन हेतु ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को 02 से 04 सितम्बर तक जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में दी जाएगी, जिसमें सभी ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।

  • CG : राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 से 10 अक्टूबर को रायपुर में…

    ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

    रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार के रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला रायपुर में आगामी 9 और 10 अक्टूबर 2025 को आयोजन किया जाएगा। इस मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in  पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। विभागीय मंत्री गुरू खुशवंत साहेब ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीयन अवश्य कराएँ और इस राज्य स्तरीय रोजगार मेले का लाभ उठाएँ। 

    रोजगार उपलब्ध कराने वाली कंपनियाँ

    राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिंदल स्टील रायपुर, एयरटेल पेमेंट बैंक, ऑटो सेंटर बिलासपुर, राजस्थान कपड़ा मिल, सतलज कपड़ा इंडस्ट्री में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। इसी प्रकार रिलायंस निप्पोन, रुद्र इंटरप्राइज, शांता टेक्नो, सन ब्राइट, ट्रेडमेन गारमेंट्स, कॉसमॉस मैनपावर, जीनियस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईक एजुकेशन, आइकॉन सोलर, न्यू लाइफ, पीएचडीए ग्लोबल सॉल्यूशन सहित अनेक प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध है।

    पद और वेतनमान

    रोजगार मेला में अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता पाँचवीं पास से लेकर आईटीआई, स्नातक एवं उच्च शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 8 हजार से 40 हजार रुपये तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। उपलब्ध पदों में वितरक बॉय, बैंक सहायक, फार्मासिस्ट, मशीन ऑपरेटर, बिक्री सलाहकार, ड्राइवर के पद शामिल हैं। इसी प्रकार ट्रेनी ऑपरेटर, सहायक, सिलाई ऑपरेटर, इंजीनियर, एक्स-रे एवं लैब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, टेलीकॉलर, कलेक्शन ऑफिसर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, फ़िटर, वेल्डर, सुरक्षा गार्ड, बीमा सलाहकार, सुपरवाइजर, हाउसकीपिंग स्टाफ, कंप्यूटर ऑपरेटर, कृषि अधिकारी, फील्ड ऑफिसर, डॉक्टर और ग्राहक सेवा कर्मचारी शामिल हैं।

    रोजगार उपलब्ध कराने वाले राज्य और शहर

    इस मेले के माध्यम से रोजगार के अवसर न केवल छत्तीसगढ़ के सभी जिलों एवं प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, कोरबा और रायगढ़ में बल्कि अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी उपलब्ध होंगे। इस आयोजन में प्रमुख शहरों में बैंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, नोएडा और औरंगाबाद को भी शामिल किया गया हैं।

  • CG : भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने 300 पौधे लगाए

    खैरागढ़, 40वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस ;आईटीबीपीद्ध ने छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र कटेमा में पौधरोपण किया। मां के नाम कमांडेंट तेजभान सिंह के मार्गदर्शन में कैंप परिसर में करीब 300 पौधे लगाए गए।

    सहायक कमांडेंट दीदार शेख ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहींए बल्कि मानव जीवन की जिम्मेदारी और कर्तव्य का अभिन्न हिस्सा है। निरीक्षक प्रकाश केरकेटटाए सउनि बिरेन्द्र कुमार राम आदि इस मौके पर उपस्थित थे।

  • CG : बिना अनुज्ञप्ति व अनियमित बिक्री पर 7 उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कारवाई

    कई उर्वरक केन्द्र सील व अनुज्ञप्ति निलंबित

    रायपुर, कृषि विभाग द्वारा जिले के निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों में किए गए आकस्मिक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं। बिना अनुज्ञप्ति के व्यवसाय करने वाले दादाजी एग्री क्लिनिक, राजनांदगांव का परिसर सील कर दिया गया। डोंगरगांव में सिन्हा कृषि केन्द्र की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी गई तथा शीतल कृषि केन्द्र को नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार आर्शीवाद एग्रो, कबीर कृषि केन्द्र (सहसपुर दल्ली) एवं सिद्धकी कुरैशी कृषि केन्द्र (छुरिया) में पंजी संधारण और मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 21 दिवस के लिए अनुज्ञप्ति निलंबित की गई है।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं स्टॉक सत्यापन किया जा रहा है। उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने सभी अनुज्ञप्तिधारी विक्रेताओं से शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक विक्रय करने एवं पीओएस मशीन के माध्यम से अनिवार्य परिचालन व रिकार्ड संधारण करने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों एवं निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • CG : मां महामाया एचपी गैस एजेंसी पर छापेमारी

    6.33 लाख रुपये मूल्य के अवैध सिलेण्डर जब्त

    रायपुर, खाद्य विभाग की टीम ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में छापेमारी कर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का भण्डारण एवं अधिक दाम पर विक्रय करने की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मेसर्स माँ महामाया एचपी गैस एजेंसी, करमदा में 6,33,536 रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के 233 सिलेण्डर अनियमित रूप से संग्रहित पाए गए। इस पर एजेंसी संचालक सुनीता अग्रवाल और प्रबंधक तामेश वर्मा के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई तथा संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।

    जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी और एजेंसियों द्वारा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर एवं जिला खाद्य अधिकारी पुनीत वर्मा के मार्गदर्शन में सहायक खाद्य अधिकारी विजय कुमार किरण, लक्ष्मण कश्यप, खाद्य निरीक्षक कमलनारायण साहू और शीतलेश यादव की टीम ने यह कार्रवाई की।

    खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण कर विक्रय करने वालों तथा गैस एजेंसियों द्वारा वितरण में अनियमितता बरतने वालों पर आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  • CG : धरती आबा: बीजापुर में जिला स्तरीय प्रक्रिया प्रयोगशाला सम्पन्न

    रायपुर, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आदि कर्मयोगी अभियान 2025 के तहत जिला बीजापुर में 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रक्रिया प्रयोगशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे एवं नोडल अधिकारी देवेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मिश्रा ने अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल केवल योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनजातीय गांवों में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाकर आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में ठोस विजन तैयार करने का माध्यम है।

    प्रयोगशाला में जिले के चारों जनपदों से शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देकर उन्हें आदि कर्मयोगी और आदि सहयोगी की भूमिका में तैयार किया गया। ये प्रशिक्षक आगामी दिनों में गांव-गांव जाकर आदि कर्मयोगी साथियों को प्रशिक्षित करेंगे।

    कार्यक्रम के समापन अवसर पर ट्राईफेड, नई दिल्ली के असिस्टेंट मैनेजर वी.के. तिवारी ने जनजातीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में सहभागिता की भूमिका पर विस्तार से व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि आदि कर्मयोगी, आदि सहयोगी और आदि साथी ही वे कड़ी हैं, जो योजनाओं को धरातल तक पहुंचाकर जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे।

    इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मैथ्यूस कुजूर, जिलाराम राणा एवं घासी राम नाग विशेष रूप से उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सभी प्रशिक्षित अधिकारियों को अभियान की सफलता हेतु निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।

    इस प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर खेमलाल दाता, दिनानाथ गोसाईं, मनोज कावटी, नंदकुमार मारकोंडा एवं पी.एल. तांडिया का उल्लेखनीय योगदान रहा।

  • राजनांदगांव : सरस्वती साइकिल योजना के तहत हाई स्कूल में 25 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया

    डोंगरगांव, सरस्वती साइकिल योजना के तहत आतरगांव हाई स्कूल में 25 छात्राओं को साइकिल दी गई। अतिथियों ने कहा कि यह योजना ग्रामीण अंचल की छात्राओं के लिए लाभकारी है। कई बार दूरदराज गांवों की छात्राओं को स्कूल तक पहुंचने में काफी कठिनाई होती थी। जिसके कारण वे पढ़ाई से वंचित रह जाती थीं। लेकिन साइकिल मिलने से अब वे न केवल समय पर स्कूल पहुंच पाएंगी बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

    प्राचार्य ने कहा कि साइकिल केवल यातायात का साधन ही नहीं बल्कि शिक्षा की ओर बढ़ते कदमों का प्रतीक है। छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। शाला विकास समिति अध्यक्ष अदली राम साहूए पूर्व अध्यक्ष हरि निषादए डाकेश्वर साहूए प्रभारी प्राचार्य राधेश्याम चंद्रवंशीए अशवन सार्वा आदि उपस्थित थे।

  • CG : बाढ़ प्रभावित परिवारों को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किचन सेट एवं हाईजीन किट का वितरण

    रायपुर, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक स्थित सुरोखी गांव के बाढ़ प्रभावित 18 परिवारों को रेडक्रॉस सोसायटी बीजापुर द्वारा किचन सेट एवं हाईजीन किट का वितरण किया गया। यह वितरण कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सरपंच एवं उप सरपंच के माध्यम से कराया गया।

    बाढ़ प्रभावित ग्राम सुरोखी के कुंजाम पारा के 18 परिवारों के कुल 86 सदस्य वर्तमान में सुरोखी राहत शिविर में रह रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर में भोजन, स्वास्थ्य और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सामग्री वितरण कार्यक्रम में रेडक्रॉस के जिला संगठक नरवेद सिंह, विद्यालय के प्राचार्य एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

  • राजनांदगांव : बाल रत्न मंच सेवा समिति गणपति महोत्सव आयोजन समिति में आज अभिषेक और महाआरती की जाएगी

    राजनांदगांव, बाल रत्न मंच सेवा समिति गणपति महोत्सव आयोजन समिति ने 1 सितंबर को महा अभिषेक व पूजा का आयोजन रखा है। संयोजक संदेश जैन, प्रशांत अग्रवाल, रवि शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय गणपति महोत्सव में विभिन्न आयोजन रखे जा रहे हैं।

    1 सितंबर को शाम 6 बजे प्रथम पूज्य भगवान गणपति का विश्व कल्याण संकल्प के साथ महाअभिषेक एवं महापूजा होगी। दूध-दही, घी, शक्कर, शहद, बेर पत्र, दुर्वा, गन्ना रस, समी पत्र, बेल पत्र इत्यादि से अभिषेक, आकर्षक शृंगार और ढोल नगाड़ों की थाप पर महाआरती की जाएगी।

  • CG : ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का पूरे प्रदेश में हुआ प्रसारण

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

    रायपुर,

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल
    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल

    छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की प्रेरणादायी शुभकामनाएँ और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

     उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्व-सहायता समूह की दीदियों और पदाधिकारियों के साथ ‘दीदी के गोठ‘ का श्रवण किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस मंच पर साझा की जा रही सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

    विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न जिलों में पहुँचकर सामूहिक श्रवण में भाग लिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने गरियाबंद, विशेष सचिव धर्मेश साहू ने जांजगीर, प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एवं आयुक्त मनरेगा तारन प्रकाश सिन्हा ने धमतरी और पंचायत विभाग की संचालक श्रीमती प्रियंका महोबिया ने दुर्ग जिले में समूह सदस्यों के बीच बैठकर कार्यक्रम का श्रवण किया तथा महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। रायपुर के सेरीखेड़ी स्थित समुदाय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान में भी संकुल स्तरीय प्रसारण हुआ, जहाँ बिहान मिशन संचालक अश्विनी देवांगन, संयुक्त मिशन संचालक आर.के. झा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    ‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। इसके अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की सफल महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियाँ साझा की जा रही हैं, ताकि अन्य महिलाएँ भी स्वरोजगार और आत्मविश्वास की राह पर आगे बढ़ें। इस विशेष प्रसारण को प्रदेश के 33 जिलों, 146 विकासखंडों और 580 संकुल संगठनों में सामूहिक श्रवण के रूप में आयोजित किया गया। लाखों महिलाएँ इस कार्यक्रम से जुड़ीं और पूरे प्रदेश में ‘दीदी के गोठ‘ को लेकर उत्साह देखने को मिला। ‘दीदी के गोठ‘ न केवल एक रेडियो कार्यक्रम है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त मंच भी है।

  • राजनांदगांव : करियर गाइडेंस एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट का सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

    राजनांदगांव, दिग्विजय कॉलेज में करियर गाइडेंस एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन की कार्यशाला का उद्देश्य करियर में सफलता प्राप्त करने आवश्यक कौशल और आत्म विश्वास प्रदान करना था। आईक्यूएसी एवं रोजगार मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयोजक डॉण् संजय ठिसके के मार्गदर्शन में आयोजन हुआ। करियर संबंधी समस्या पर काबू पाने व्यक्तित्व पर रिसोर्स पर्सन करियर काउंसलरए सॉफ्ट स्किल ट्रेनर निदेशकए फ्लाई हाई करियर सॉल्यूशंस से रुचिता रितेश कोटड़िया ने टिप्स दिए।

    उन्होंने कहा शारीरिक बनावट मनुष्य के व्यक्तित्व का आधार नहीं होती। व्यक्ति का वास्तविक विकास उसके आंतरिक गुण चरित्र व्यवहार से होती है। व्यक्तित्व विकास से अपने करियर में सफलता प्राप्त कर लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। करियर संबंधी समस्याओं पर चर्चा की और उनको हल करने का तरीका बताया। अपने वक्तव्य के दौरान विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों के मानसिक योग्यता का परीक्षण किया। इस दौरान केके देवांगनए डॉण् डीके वर्माए चिरंजीव पांडे उपस्थित थे।

    बड़ा काम करने बलिदान भी बड़ा होना चाहिएरू राव कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बालोद से पहुंचे गोपाल राव ने करियर में उद्योग एवं उद्यमिता के क्षेत्र में अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा रोजगार का बड़ा क्षेत्र सेवा है। वर्तमान शिक्षा में लोग डिग्री हासिल करते है लेकिन स्किल नहीं सीख पाते है। डिग्री के सहारे काम मिल जाता है लेकिन काम नहीं कर पाते। सैद्धांतिक शिक्षा के साथ व्यवहारिक शिक्षा जरूरी है। बड़ा काम करने बलिदान भी बड़ा होना चाहिए। व्यक्ति के पास आइडिया और समाधान है तो वह एक सफल उद्यमी बन सकता है।

  • राजनांदगांव : जल संरक्षण की अनोखी पहल, जिले में ‘बोरी बंधन’ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ…

    कार्यक्रम के तहत अब तक 30 से अधिक नालों में किया गया बोरी बंधन कार्य

    राजनांदगांव, मोहला । जिला पंचायत के नेतृत्व में पंचायत एवं विकास विभाग द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में जिले में अनोखी पहल करते हुए मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत गत दिवस जिले में बोरी बंधन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

         जिले में बोरी बंधन कार्यक्रम के तहत अब तक 30 से अधिक नालों में बोरी बंधन कार्य किया जा चुका है, जिनमें मुख्य रूप से द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी की धाराएँ शामिल हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, युवा, महिलाएँ एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। बोरी बंधन तकनीक से वर्षा जल का प्रभावी संरक्षण, भू-क्षरण की रोकथाम, भू-जल स्तर में वृद्धि तथा सिंचाई क्षमता का विस्तार संभव होगा।
    
        जिला प्रशासन ने जल संरक्षण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि मोर गांव-मोर पानी अभियान के तहत चलाए जा रहे बोरी बंधन कार्यक्रम में जल संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है। जनसहभागिता से लोगों में जागरूकता और जिम्मेदारी बढ़ती है। वही जब समाज स्वयं योगदान देता है तो जल संरक्षण कार्यों का दीर्घकालिक स्वामित्व और संरक्षण सुनिश्चित होता है। साथ ही सामुदायिक श्रमदान से कम लागत में सकारात्मक परिणाम संभव होते है। जल संरक्षण की जिम्मेदारी सबकी है। स्थानीय लोग अपनी भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप स्थायी समाधान कर सकते हैं। बोरी बंधन जैसे प्रयास सामुदायिक एकजुटता का उदाहरण हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल उपलब्ध कराने में मददगार सिद्ध होगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में जुडऩे एवं जल संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। इस जन-अभियान को सितंबर माह के अंत तक निरंतर जारी रखने का लक्ष्य रखा गया है। स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह पहल जिले में जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सामूहिक कदम साबित होगा।
  • CG : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की नई पहल : ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम प्रारंभ

    दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम सरकार की अभिनव पहल, दीदीयों को मिलेगी प्रेरणा – नेताम

    उत्तर बस्तर कांकेर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम ‘‘दीदी के गोठ’’ का प्रसारण आज से शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी रायपुर केन्द्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों से एक साथ प्रसारित किया गया। ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ ‘‘बिहान’’ योजना के दीदीयों की सफलता की कहानी उन्हीं के जुबानी में सुनाई गई।

    नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कच्चापाल के आश्रित ग्राम इरकभट्टी के लखपति दीदी संताय पोटाई और बस्तर जिले दरभा के लखपति दीदी बनकला कश्यप ने बिहान योजना के अंतर्गत स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद आजीविका संवर्धन में मिली उपलब्धि की कहानी अपनी जुबानी बताई। स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद अपनी आर्थिक आमदनी को विस्तार से बताया। दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को दोपहर 12.15 बजे नियमित रूप से प्रसारित की जाएगी।


    ‘‘दीदी के गोठ’’ रेडियो कार्यक्रम को सुनने के लिए जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में विशेष व्यवस्था की गई थी। क्षेत्रीय विधायक आशाराम नेताम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारा ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी सहित जनप्रतिनिधि व स्व-सहायता समूह की दीदींयां बड़ी संख्या में मौजूद थीं। स्व-सहायता समूह की दीदीयों को संबोधित करते हुए विधायक नेताम ने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम अभिनव पहल है, इससे स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को नई दिशा व प्रेरणा मिलेगी। वे अपने कार्य को नई ऊर्जा के साथ करते हुए आत्मनिर्भर बनेंगे। लखपति दीदी उससे भी आगे की आमदनी को प्राप्त करने के बारे में मेहनत करें। विभिन्न व्यवसाय जैसे-मछली पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन के साथ ही अन्य लाभकारी व्यवसाय और आधुनिक खेती में भी सामूहिक रूप से कार्य करते हुए लाभ कमाया जा सकता है। महिलाएं जब आत्मनिर्भर होती हैं तो परिवार को भी एक नया ताकत मिलता है। ईर्ष्या-द्वेष से दूर रहकर सामूहिक भावना से साथ कार्य करते हुए अपनी मंजिल को प्राप्त करें और कांकेर जिले का नाम रोशन करें। नेताम ने गांव को स्वच्छ और सुन्दर बनाने की अपील भी किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तारा ठाकुर और सीईओ हरेश मंडावी ने भी संबोधित किया।

  • CG : फिट इंडिया के तहत नगर में निकाली गई सायकल रैली

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

    उत्तर बस्तर कांकेर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुसार स्वस्थ एवं फिट समाज की दिशा में हो रहे प्रयासों के तहत आज जिला मुख्यालय कांकेर में फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। रैली नरहरदेव पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैण्ड होते हुए पुनः विद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न हुई। रैली को जिला शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तरह तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ।


    इस दौरान पहले दिन आउटडोर प्रतियोगिताएं (रिले-रेस, फुटबॉल, हॉकी एवं वॉलीबॉल), दूसरे दिन इनडोर खेल (कैरम, शतरंज, फुगड़ी, बैडमिंटन, रस्साखीच एवं कुर्सी दौड़) तथा तीसरे और अंतिम दिन सद्भावना साइकिल रैली का आयोजन किया गया। नरहरदेव स्कूल प्रांगण के डोम में समापन अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी खेल अधिकारी संजय जैन सहित स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, खिलाड़ी , एनसीसी, स्काउट कैडेट्स सहित विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने काफी संख्या में सायकल रैली में हिस्सा लिया।

  • राजनांदगांव : बजरंग दल ने सनातन धर्म को सशक्त बनाने कदम उठाया

    राजनांदगांव, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल ने हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन धर्म को सशक्त बनाने कदम उठाया है। महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, विहिप बजरंग दल जिला कार्यालय में बैठक हुई। विभाग सह संयोजक सुनील सेन ने बताया कि बजरंग दल ने हर वार्ड में अपनी समितियां बनाने की योजना बनाई है, ताकि संगठन हर घर तक पहुंचे। आगामी वार्षिक कार्यक्रम, गौ सेवा एवं साप्ताहिक मिलन पर चर्चा की गई।

    इससे बजरंग दल के कार्यों को विस्तार मिलेगा और समाज में जागरूकता फैलेगी। बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने कहा हम हर हिंदू परिवार को संगठन से जोड़ने प्रतिबद्ध है। गणेश उत्सव में झांकी और उत्सव समितियों का सम्मान किया जाएगा। वार्डों की समितियों की जानकारी एकत्रित होने के बाद जिला कार्यालय में गणेश उत्सव के सम्मान समारोह होगा। बैठक में विहिप विभाग संगठन मंत्री कन्हैया, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा आदि मौजूद रहे।

  • CG : हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम :अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा करेंगे

    रायपुर,

     हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम
     हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम
     हिमालयन पर्वतारोहण अभियान पर निकली युवा टीम

    एक विशेष पर्वतारोहण दल हिमालयी अभियान के लिए रवाना हुआ है। दल में शामिल जशपुर के युवा पर्वतारोही हैं रवि सिंह, तेजल भगत, रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर और प्रतीक नायक शामिल हैं। इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण पहलू है कि आदिवासी संस्कृति और उसकी जड़ों से जुड़ाव है। जशपुर की पहचान उसकी समृद्ध जनजातीय परंपराओं, प्रकृति-आधारित जीवनशैली और सामुहिकता की भावना से है। हिमालय की ऊँचाइयों पर इन युवाओं का पहुँचना केवल एक खेल उपलब्धि नहीं बल्कि इस बात का प्रतीक है कि कैसे आदिवासी समाज अपनी सांस्कृतिक ताकत और प्रकृति से गहरे रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने खड़ा हो रहा है। दल के सदस्य अपनी संस्कृति  और साहस अपने साथ लिए हिमालय की ओर बढ़ रहे हैं। इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं।

              यह अभियान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन ओर आशीर्वाद से संचालित हो रहा है। दल जशपुर से रांची के लिए रवाना हुआ, जहां से वे ट्रेन द्वारा दिल्ली पहुँचेंगे। दिल्ली से आगे टीम जगतसुख पहुँचेगी, जहाँ वे पर्वतारोहण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद 5 सितम्बर को टीम आधार शिविर ( Base Camp ) की ओर प्रस्थान करेगी।

             दल को विदा करने के लिए जशपुर जिला प्रशासन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जशपुर कलेक्टर, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ ने टीम को शुभकामनाएँ दीं और उनके सुरक्षित एवं सफल अभियान की कामना की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जशपुर की युवा प्रतिभाएँ इस अभियान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने में योगदान प्रदान करेंगे। वहीं इसे जिले की उभरती खेल एवं साहसिक गतिविधियों की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। जिला पंचायत सीईओ जो स्वयं एक अनुभवी पर्वतारोही हैं, ने दल के युवाओं को पर्वतारोहण और ट्रेकिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा उपायों, ऊँचाई पर स्वास्थ्य प्रबंधन और टीम भावना की अहमियत पर बल देते हुए युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित किया।

              इस अभियान को लेकर प्रदेश के लोग उत्साहित और गर्वित हैं। साथ ही स्थानीय जय जंगल कंपनी जो इस एक्सपीडिशन के स्पान्सर में से एक है, के संस्थापक समर्थ जैन का कहना है कि यह दल पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को पर्वतारोहण तथा साहसिक खेलों की ओर अग्रसर करेगा। जगह-जगह लोग बच्चों के हौसले और साहस की चर्चा कर रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि वे हिमालय से सफलता और गौरव की नई कहानियाँ लेकर लौटेंगे।

    इस अभियान का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं 

            इस पर्वतारोही दल का नेतृत्व पर्वतारोही स्वप्निल राचेलवार एवं राहुल ओगरा कर रहे हैं साथ ही इस अभियान का एक और महत्वपूर्ण संदेश है- पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति की दिशा में जागरूकता। यह पहल न केवल युवाओं को प्रकृति से जोड़ने का कार्य करेगी, बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। हिमालय अभियान से यह संदेश भी जाएगा कि साहसिक खेलों और पर्वतारोहण के माध्यम से समाज को एक नई दिशा दी जा सकती है। इससे न केवल जशपुर बल्कि पूरे राज्य में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।