lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : पर्यटन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय कार्यशाला एवं मून लाइट कैंपिंग का हुआ आयोजन…

    गौरेला पेंड्रा मरवाही | जिले में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन जिले के रूप में पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से गौरेला विकासखण्ड के पर्यटन स्थल ठाड़पथरा में 6 एवं 7 सितम्बर को राष्ट्रीय स्तर का दो दिवसीय कार्यशाला एवं मून लाइट कैंपिंग का आयोजन किया गया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में सात राज्यों-छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और दिल्ली से आए 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

    कार्यशाला के माध्यम से जैवविविधता संरक्षण, सांस्कृतिक अस्मिता और जनजातीय पहचान को बदलते परिवेश के अनुरूप ढालने तथा अगली पीढ़ी तक परंपरागत ज्ञान हस्तांतरित करने पर विशेष चर्चा की गई। ठाड़पथरा गाँव अपने आकर्षक कम्युनिटी मड हाउस और झील किनारे स्थित प्राकृतिक परिवेश के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ मिट्टी की खुशबू और ग्रामीण वातावरण में पर्यटकों को ठहरने की उत्कृष्ट सुविधा मिलती है। साथ ही खाना में परोसे जाने वाले स्थानीय व्यंजन पर्यटकों को अपनी दादी-नानी की रसोई की स्मृतियों से जोड़ देते हैं।


              कार्यशाला के प्रथम सत्र में पटना बिहार से आए फिल्ममेकर आर्यन चंद्र प्रकाश ने ग्रामीण जीवन के संघर्ष और उनकी जिजीविषा को कहानी के रूप में दर्ज करने के महत्व पर अपना विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इन्हीं कहानियों के आधार पर फिल्म और डॉक्यूमेंट्री निर्माण कैसे संभव हो सकता है।

    द्वितीय सत्र में लखनऊ उत्तर प्रदेश से आए शिक्षाविद पल्लवी ने ग्रामीण बच्चों के करियर और व्यावहारिक शिक्षा की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के अंतिम सत्र में पर्यावरणविद संजय पयासी ने प्रतिभागियों और ग्रामीणों को जंगल भ्रमण के दौरान स्टोरी-टेलिंग के माध्यम से जलवायु परिवर्तन और प्रकृति संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को समझाया। उन्होंने बताया कि हमारी शहरी भागदौड़ भरी जीवनशैली से जनित अवसाद प्रकृति के समीप जाने से ठीक होता है।


              कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों ने अनुभव किया कि नदी, पहाड़ और जंगल न केवल उनके व्यक्तित्व को समृद्ध करते हैं बल्कि जीवन में नई ऊर्जा भी भरते हैं। 6 सितम्बर की शाम को प्रतिभागियों ने रिवर-साइड ट्रेकिंग के दौरान “माई के मंडप” का भ्रमण किया। यहां जुगनुओं की घाटी स्थित झरने किनारे चंद्रदर्शन एक अनोखा अनुभव रहा।

    चांदनी रात में ठाड़ पथरा स्थित झील के किनारे बोटिंग करते हुए पर्यटकों के लिए ध्यान सत्र का भी आयोजन किया गया, जिससे चंद्रग्रहण के पूर्व चंद्रमा की शीतल आभा का अनुभव प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों ने 7 सितम्बर को पर्यटकों ने दुर्गाधारा झरने में स्नान का आनंद लेने के बाद आमानाला स्थित प्राचीन आश्रम तक रोमांचक ट्रेकिंग किया। उन्होंने अमरावती नदी के किनारे विभिन्न प्रजातियों की तितलियों को भी पहचाना। रास्ते में दहिमन, शल्यकरणी, बीजा जैसे दुर्लभ पेड़ो के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

  • CG : मंत्री टंक राम वर्मा ने अस्पताल पहुँचकर मरीज का जाना हालचाल…

    रायपुर | प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा अस्पताल पहुँचकर साहू परिवार से मुलाकात की और घायल युवक का हालचाल जाना। उन्होंने घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।


    रायपुर के एक स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती बलौदा बाजार निवासी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नंदू साहू के सुपुत्र हाल ही में करंट लगने से घायल हो गए थे। इस हादसे में उनके पैर फ्रैक्चर हो गया था। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर बताई जा रही है। मंत्री वर्मा ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बेहतर उपचार करें और मरीज शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटे।

  • CG : मुख्यमंत्री 09 सितंबर को अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का करेंगे शुभारंभ…

    श्रम मंत्री देवांगन रहेंगे मौजूद 

    रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल मंगलवार 09 सितंबर दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाईन में श्रम विभाग द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ठ शिक्षा योजना का शुभारंभ करेंगे। राज्य के श्रेष्ठ आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12 वीं तक निःशुल्क अध्ययन हेतु प्रवेशित बच्चों को सम्मान पत्र वितरण करेंगे।

    इस मौके श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन,एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि  श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। 

  • CG : जनचौपाल लगाकर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से हो रहा प्रतिदिन संवाद…

    आवास निर्माण कार्य में गति व गुणवत्ता के लिए जिला प्रशासन की नई पहल

    कोरिया । वंचित वर्ग को पक्के मकान उपलब्ध कराने के लिए केद्र एवं राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का कोरिया जिले में निरंतर तेज गति से क्रियान्वयन हो रहा है। इस योजना को और ज्यादा अपेक्षित गति प्रदान करने के लिए कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में पूरे जिले में हितग्राहियों के बीच प्रतिदिन जनचौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों की टीम प्रतिदिन प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। इस पहल का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिल रहा है। बीते एक सप्ताह में जनचौपाल से आवास निर्माण कार्यों में बेहद कारगर प्रगति देखने को मिल रही है।

    लक्ष्य और आंकड़े :

    कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 11 हजार से ज्यादा आवास बनाए जाने हैं जिनमें से 9 हजार 465 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और 2030 आवास के हितग्राहियों के पंजीयन की कार्यवाही प्रचलन में है। स्वीकृत किए जा चुके आवासों में से अब तक 4 हजार परिवारों के पक्के आवास पूर्ण हो चुके हैं और अब केवल 5 हजार 588 प्रगतिरत आवासों को पूर्ण किया जाना शेष है।

    जनचौपाल में संवाद :

    बीते 3 सितम्बर से प्रतिदिन जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में तकनीकी सहायकों द्वारा प्रतिदिन जनचौपाल लगाई जा रही है। इसमें ग्राम पंचायत के सभी ऐसे हितग्राहियों को शामिल किया जा रहा है जिनके आवास अभी पूर्ण नहीं हुए हैं। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 9 तकनीकी सहायकों को रोस्टर बनाकर जनचौपाल लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सोनहत जनपद पंचायत अंतर्गत कुल 6 तकनीकी सहायकों को तिथिवार जनचौपाल आयोजित किए जाने के लिए नियुक्त किया गया है। आगामी 20 सितंबर तक पूरे जिले की ग्राम पंचायतों को कवर कर लिया जाएगा।

    सीईओ जिला पंचायत कोरिया :

    इस संबंध में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सितंबर माह में अधिकाधिक आवास पूर्ण करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में हितग्राहियों के बीच चौपाल लगाकर संवाद किया जा रहा है। इससे हितग्राहियों को संसाधन जुटाने में मदद मिल रही है और तकनीकी टीम के द्वारा निर्माण कार्यों की सतत निगरानी भी हो पा रही है।

    कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी :

    कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी सलाह और संसाधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए जनचौपाल कार्यक्रम आरंभ किया गया है और आपसी संवाद से हर समस्या का निराकरण करते हुए कोरिया जिले में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृत आवासों को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

  • CG : जिला प्रशासन की सक्रियता से उल्टी-दस्त की स्थिति पर नियंत्रण…

    मांगीतोंग गांव में ग्रामीणों को मिला त्वरित उपचार की सुविधा

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर ग्राम पंचायत पाकेला के आश्रित ग्राम मांगीतोंग में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को आवश्यक उपचार और जागरूकता प्रदान की। ग्राम में कुल 54 घरों में निवासरत 164 लोगों का मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने 40 लोगों में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण पाए तथा 8 लोगों को दस्त की समस्या से प्रभावित पाया। गंभीर कुपोषण से ग्रसित 1 बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में उपचार हेतु भेजने निर्देशित किया, वहीं एक गर्भवती महिला का पंजीयन कर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया। गांव में स्थित पेयजल स्रोतों में क्लोरीनीकरण कर संक्रमण से बचाव सुनिश्चित किया गया। साथ ही, ग्रामीणों को साफ पानी उबालकर पीने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी गई। शिविर में निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता ग्रामीणों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था है। समय पर शिविर लगाने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।

    शिविर में एसडीएम छिंदगढ़ विजय प्रताप खेस, सीएमएचओ डॉ. आरके सिंह, तहसीलदार इरशाद अहमद, बीएमओ डॉ. नारंग, सरपंच, वार्ड पंच एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी और बताया कि उल्टी-दस्त से ग्रामीण प्रभावित नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है।

  • CG : जिला अस्पताल में निःशुल्क रूट कैनाल की सुविधा उपलब्ध…

    सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय, सुकमा में दंत चिकित्सा सेवाओं को और सशक्त करते हुए अब आरसीटी (रूट कैनाल ट्रीटमेंट) की निःशुल्क सुविधा शुरू कर दी गई है।

    अब तक जिले के मरीजों को दांतों की गंभीर समस्या होने पर जगदलपुर या मलकानगिरी तक जाना पड़ता था, लेकिन अब यह आधुनिक उपचार सुविधा यहीं जिला मुख्यालय सुकमा में उपलब्ध है। डॉ. हर्षिता वर्मा की नियुक्ति के बाद यह सेवा संभव हो पाई है।

    प्रशासन का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को भी बेहतर इलाज नजदीक ही मिल सके। इस सकारात्मक पहल से न केवल ग्रामीणों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार भी प्राप्त होगा।

  • CG : स्वास्थ्य विभाग में भर्ती परीक्षा संपन्न, 263 में से 99 अभ्यर्थी हुए शामिल…

    सुकमा । जिले के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-02, रेडियोग्राफर एवं वाहन चालक पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज सुबह आयोजित की गई। परीक्षा का आयोजन डीएमएफ मद से रिक्त पदों की पूर्ति के लिए किया गया था।

    परीक्षा स्थल का आयोजन पीएम आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुम्हारास सुकमा में किया गया था, जहाँ सुबह 10 बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई। कुल 263 पात्र अभ्यर्थियों में से केवल 99 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 164 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

  • CG : सुकमा में कृषक प्रशिक्षण व बीज वितरण कार्यक्रम सम्पन्न…

    सुकमा । कृषि विज्ञान केन्द्र, सुकमा द्वारा आईसीएआर, अटारी जबलपुर से वित्त पोषित तिलहन समूह अग्रिम पंक्ति फसल प्रदर्शन अंतर्गत जिले के तीनों विकासखंडों के 11 ग्रामों में किसान प्रशिक्षण एवं बीज सह आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में तिल उत्पादक किसानों को उन्नत किस्म ‘उन्नत रामा’ बीज, पी.एस.बी. एवं एजोस्पिरिलम कल्चर वितरित किए गए। इस वर्ष सुकमा जिले में 198 हेक्टेयर (495 एकड़) में तिल की खेती का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।

    कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेत की तैयारी, बीज उपचार, कतार बोनी, खाद प्रबंधन तथा कीट-रोग नियंत्रण की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी। जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों का भी इसमें सहयोग रहा। तिल को केवल नकदी फसल ही नहीं, बल्कि पोषण और स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण स्रोत बताया गया। कार्यक्रम से किसानों की आय वृद्धि और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

  • CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली मुन्नी की ज़िंदगी, मिट्टी की झोपड़ी से पक्के मकान तक का सफ़र…

    सुकमा । गरीबी और कठिनाइयों से जूझ रही गादीरास पंचायत निवासी मुन्नीबाई पेद्दी पति पेंटा पेद्दी की ज़िंदगी में प्रधानमंत्री आवास योजना ने नई रोशनी भर दी है। पहले जहां उनका परिवार मिट्टी की कमजोर झोपड़ी में रहता था, वहीं अब वे अपने दो कमरों के पक्के मकान में गरिमा और सुरक्षा के साथ जीवन जी रही हैं।

    मुन्नी बाई, जो परिवार की मुखिया हैं, मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी से बच्चों का पालन-पोषण करती रही हैं। पुराने कच्चे घर में हर मौसम उनके लिए चुनौती था। बरसात में टपकती छत, गर्मी में तपता टीन, और सर्दियों में कड़कड़ाती ठंड। बच्चों को कई बार बरसात में भीगकर बीमार होना पड़ता था।

    वर्ष 2024-25 में जब सरपंच ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी दी और आवेदन करवाया, तब उनकी उम्मीदों को नए पंख मिले। योजना के तहत स्वीकृत राशि से उन्होंने एक पक्का मकान तैयार कराया, जिसमें रसोईघर, शौचालय और बिजली की सुविधा भी है। खुशी से झूमती हुई मुन्नी बाई कहती हैं पहले हमारा घर सिर्फ बारिश और धूप से बचाव के लिए था, अब ये हमारे आत्मसम्मान की पहचान बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद कि उन्होंने हमें पीएम आवास बनवाने के लिए राशि प्रदान की।

    यह कहानी सिर्फ मुन्नी बाई की नहीं, बल्कि सुकमा जैसे दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में निवासरत हजारों परिवारों की कहानी है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना ने कच्चे घर से पक्के घर तक का सफर तय कराया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य सिर्फ छत उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के जीवन में सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व की नींव रखना है।

  • CG : नकली ई-चालान से सावधान, केवल अधिकृत वेबसाइट से ही करें भुगतान : परिवहन विभाग की अपील…

    सुकमा । हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आरटीओ ई-चालान धोखाधड़ी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। परिवहन विभाग ने आम जनता को सचेत करते हुए साफ कहा है कि चालान की जांच और भुगतान केवल अधिकृत पोर्टल मबींससंद.चंतपअंींद.हवअ.पद से ही करें।

    सुकमा के जिला परिवहन अधिकारी एस. बी. रावटे ने जानकारी दी कि साइबर ठग नकली ई-चालान के नाम पर लोगों को एसएमएस या मैसेज भेजकर संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसाते हैं। इन लिंकों पर क्लिक करते ही लोगों की व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी चोरी हो जाती है, जिससे खातों से रुपए गायब होने जैसी घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस और परिवहन विभाग केवल पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर ही आधिकारिक संदेश भेजते हैं, जिनमें हमेशा सरकारी वेबसाइट का असली लिंक होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी अज्ञात लिंक, संदिग्ध ऐप या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें।

  • CG : बस्तर के बाद अब सरगुजा ओलंपिक भी शुरू होगा : डिप्टी सीएम साव…

    उप मुख्यमंत्री साव ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

    बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने बहतराई स्टेडियम में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 22 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को संघ की ओर से पदक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी उपस्थित थीं।

    गौरतलब है कि पूरे राज्य से आए लगभग डेढ़ हजार खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों ने तीन दिनी प्रतियोगिता में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 5 से 7 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ और जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बहतराई में किया गया। इसमें एथलेटिक्स की 17 खेलों में 138 विधाओं में प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। बालक और बालिका दोनों वर्ग के खिलाड़ी इसमें शामिल हुए।

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबने खेल भावना के अनुरूप बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। वास्तव में खेल में कोई हारता ही नहीं है। या तो वह जीतता है या आगे के लिए कुछ सीखता तो जरूर है। खेलों में भागीदारी बड़ी बात होती है। साव ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।

    हमने खेलों में बंद पड़े राज्य अलंकरण सम्मान फिर से शुरू किया है। बस्तर ओलंपिक जारी रहेगा। आगे अब सरगुजा ओलंपिक शुरू करने की भी योजना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच के अनुरूप सांसद खेल महोत्सव भी शुरू किया गया है। इससे खिलाड़ियों में नया उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने खेल प्रतियोगिता कराने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी।

    विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री का प्रभार मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव का खेल संबंधी यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है। उन्होंने बिलासपुर के संपूर्ण खेल बिरादरी की ओर से उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण जोश के साथ खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी आगे चलकर बेहतरीन प्रदर्शन के जरिए छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। कलेक्टर संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर निगम अमितकुमार, ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी अजीत लकड़ा, एथलेटिक्स संघ के महासचिव अमरनाथ सिंह, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, रामदेव कुमावत, जिला खेल अधिकारी एक्का सहित एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी तथा खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : इच्छायें हैं दुःख का कारण : मनीष सागरजी महाराज…

    रायपुर । उपाध्याय भगवंत युवा मनीषी परमपूज्य मनीष सागरजी महाराज साहब का कहना है कि इच्छायें ही दुःख का कारण है। क्रोध को कम करने का एक ही तरीका है कि अपनी इच्छाओं को कम करना शुरू कर दें। हमें आत्म विश्लेषण करना चाहिए। अपने भीतर के विकारों को समाप्त करने चिंतन अवश्य करें। बार-बार अभ्यास से ही यह संभव होगा।

    टैगोर नगर स्थित पटवा भवन में आज धर्मसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जितने भी महापुरुष हुए उन्होंने अपने जीने का तरीका स्वयं बनाया। दुनिया के तरीके से जीवन नहीं जिया। अपने क्रोध पर विजय पाया। मन में क्षमा, दया, करुणा का भाव लाया। लक्ष्य हमेशा ऊंचा बनाओ। उस तक पहुंचने का प्रयास करो। गलती हो जाए तो सबक सीखो और आगे बढ़ जाओ। कभी उम्मीद मत हारो।

    उपाध्याय भगवंत ने कहा कि क्रोध और करुणा मन में ही रहते हैं। जब क्रोध रहता है तब करुणा नहीं रहती और जब करुणा रहती है तो क्रोध नहीं रहता है। क्रोध आता है तो शब्दों और व्यवहार का ठिकाना नहीं होता। घर का कोई सदस्य क्रोधी हो तो घर में अशांति बनी रहती है। अपने मन में क्रोध नहीं करुणा को स्थान दें। सदैव दया और क्षमा का भाव रखें।

    उपाध्याय भगवंत ने कहा कि अपने आप पर विश्वास करना होगा। आपको तय करना पड़ेगा कि बगैर गुस्से के मैं कैसे रह सकता हूं। सहनशील बनना होगा। जब हमें दूसरे का गुस्सा अच्छा नहीं लगता तो हमारा गुस्सा दूसरे को कैसे अच्छा लग सकता है। मन में दृढ़ निश्चय करना होगा कि गुस्सा करना नहीं है। जो गलत है वह पूरा गलत है। यह सिद्धांत होना चाहिए। चाहे दुनिया ईर्ष्या, क्रोध करें लेकिन मैं नहीं करूंगा ये संकल्प करना होगा। जितना गहरा संकल्प होगा उतनी गहरी जागृति होगी।

    उपाध्याय भगवंत ने कहा कि मुझे सुधारना ही है यह भावना होनी चाहिए। चाहे कैसी भी परिस्थिति आ जाए गुस्सा नहीं करना है। जिस चीज के लिए भगवान ने मना किया है,वही काम करते हो तो गुस्सा आता है। इच्छाएं मत रखो तो सुखी रहोगे। भीतर में इच्छाएं होती है तो मन में उपद्रव मचा रहता है। इसका असर हमारे व्यवहार में आ जाता है। हमारा व्यवहार दुर्व्यवहार में बदल जाता है। क्रोध और करुणा में सदैव करना का चयन करो।

  • CG : एमपी के बाद अब गोवा ने भी बढ़ाया मदद को हाथ, सीएम साय ने जताया आभार…

    रायपुर । बस्तर और दंतेवाड़ा में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए गोवा सरकार ने छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी है। इस सहयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत का आभार व्यक्त किया।

    सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर लिखा, “डॉ. प्रमोद सावंत जी, आपके इस सौजन्य के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका यह सहयोग न केवल प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में मदद करेगा बल्कि यह भी दर्शाता है कि हमारा देश एकजुट होकर हर संकट का सामना कर सकता है। आपदा की घड़ी में आपका यह सहयोग बस्तर संभाग के प्रभावित जनों को संबल प्रदान करेगा।”

    एमपी सरकार ने भी दी थी मदद
    इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार भी बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ सीएम राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की राशि दी थी। इसके अलावा बड़ी मात्रा में राहत सामग्री भी ट्रेन के जरिए प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई थी।

    “पड़ोसी राज्य की मदद करना दायित्व” – सीएम मोहन यादव

    सीएम यादव ने कहा था कि, “अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे समय में हमारा दायित्व है कि पड़ोसी राज्यों की मदद करें। इसी भाव से हमने 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि और राहत सामग्री भेजी है।”

    भारी बारिश और बाढ़ से बस्तर और दंतेवाड़ा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। राज्य सरकार बचाव और राहत कार्य लगातार चला रही है।

  • CG : बडे भाई और छोटे भाई के बीच बाईक को लेकर हुई विवाद, कैंची से किया हमला

    धमतरी। बाइक को लेकर बड़े भाई ने कैंची से छोटे भाई पर हमला कर दिया। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व. रामकुमार देवांगन उम्र 35 वर्ष का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

    06.09.2025 की रात लगभग 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने छोटे भाई चंद्रकांत पर घर में रखी कैंची से पेट और पीठ पर हमला कर गंभीर चोटें पहुँचाई और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गवाहों की उपस्थिति में घटना में प्रयुक्त कैंची जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी नाम – तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता का नाम – स्व. रामकुमार देवांगन उम्र – 35 वर्ष निवासी- सोरिद शांति चौक, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.)

  • CG : दंतेल हाथी ने हाईवा ट्रक का रास्ता रोका ड्रायवर ने जान बचा कर भगा

    बालोद। जिले के दल्ली राजहरा-महामाया माइंस रोड पर सोमवार सुबह एक दंतेल हाथी दिखाई दिया. सामने से हाथी को अपनी ओर आता देख हाईवा ट्रक चालक घबरा गया. हाथी ट्रक के पास तक पहुंच गया था, समय रहते चालक ने ट्रक को रिवर्स कर अपनी जान बचाई !

    राहगीरों ने इस दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. यह घटना दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र बोइरडीह पंपहाउस के पास की है. हाथी की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, हाथी नलकसा और कुमुड़कट्टा होते हुए बोइरडीह साइड की ओर बढ़ा है. फिलहाल दल्ली राजहरा वन परिक्षेत्र के बोइरडीह पंपहाउस के पास देखा गया है. बालोद वनमंडल ने जानकारी दी कि सुबह 8:45 बजे एक हाथी कक्ष क्रमांक RF-143 में मौजूद था. फिलाहाल जनहानि की कोई सूचना नहीं है. हालांकि किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचा है. हाथी अभी-अभी गोटुलमुंडा बैरियर से क्रॉस हुआ है.

  • CG : 2 साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों ने नोचा

    रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. बीरगांव के गाजी नगर वार्ड क्रमांक 29 में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां आधा दर्जन आवारा कुत्तों ने दो साल की मासूम अनाया पर हमला कर दिया. बच्ची घर के बाहर गली में खेल रही थी, तभी कुत्तों ने उसे घेर लिया और सिर, गाल और हाथों पर गंभीर रूप से काट लिया !

    बच्ची के सिर से दो जगह मांस का हिस्सा निकल गया है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे तुरंत डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम घायल बच्ची के इलाज में जुटी है, और सिर की दो जगह सर्जरी की तैयारी चल रही है. बच्ची के पिता गुलाम मुस्तफा, जो ऑटो चालक हैं, और उनका परिवार सदमे में है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीरगांव में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि रात में अकेले निकलना मुश्किल हो गया है. कुत्ते सड़कों पर लोगों को दौड़ाते और घेर लेते हैं.

  • Rajnandgao : गणेश बप्पा की मूर्तियों का किया विसर्जन

    डोंगरगांव, नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड मटिया में शिव शक्ति गणेश उत्सव समिति ने ग्यारह दिन तक विधि विधान से पूजा-अर्चना कर शनिवार को धूमधाम से गणेश बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया।

    नगरीय क्षेत्र में नगर के कई गणेश उत्सव समिति लाखों रुपए के महंगा डीजे धुमाल लगाकर एक दिन में लाखों रुपए खर्च कर देती हैं। युवाओं ने बदलाव करते हुए सामान्य धार्मिक यात्रा निकाली। गणपति बप्पा मौर्या अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए।

  • राजनांदगांव : नाबालिग छात्रा को नौकरी का झांसा देकर किया अपहरण,आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव, नौकरी दिलाने का झांसा देकर स्कूली छात्रा का अपहरण करने वाले आरोपी को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी से नाबालिग छात्रा को भी बरामद कर ​ि​लया गया है।

    खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा शहर के छात्रावास में रहती है। जो 5​ सितंबर को शिक्षक दिवस मनाने स्कूल गई थी। जहां से छात्रा अचानक लापता हो गई। छात्रावास की अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों ने छात्रा की पतासाजी की। लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने जांच शुरू की और बस स्टैंड से आरोपी सूरज बंजारे को हिरासत में लिया। जिसके बाद छात्रा मौजूद थी। आरोपी बेमेतरा जिले का रहने वाला है। जो छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ लेकर जा रहा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

  • राजनांदगांव : धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला, आरोपि गिरफ्तार

    राजनांदगांव, शहर के बजरंगपुर नवागांव में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर से रुप से घायल है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया है। इधर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 2 नाबालिग है।

    घटना शनिवार-रविवार दरमियानी रात के करीब 1 बजे की है। चिखली पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय सचिन मानिकपुरी अपने घर के बाहर बैठा हुआ ​​​था। तभी वहां आरोपी गिरेंद्र साहू उर्फ राजू और पेमेंद्र साहू अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ पहुंचे। चारों ने पहले सचिन पर जानलेवा हमला करने की योजना तैयार कर ली थी। मौके पर पहुंचते ही आरोपियों ने सचिन से गाली गलौज शुरू कर दी। सचिन ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने धारदार चाकू से उसके पेट और शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ वार कर दिया। खून से लथपथ सचिन को रात में हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद वार्ड में आक्रोशितरू वार्ड में हुई चाकूबाजी की घटना से वार्डवासी आक्रोशित हो गए। पुलिस टीम के सामने भी वार्ड के लोगों ने नाराजगी जताई। चिखली पुलिस पर गुंडे बदमाशों के अनदेखी का आरोप लगाया। इधर पुलिस ने सुबह से ही आरोपियों की पतासाजी शुरू की।

  • Rajnandgao : स्कूल के प्रधान पाठक ने बच्चों व ग्रामीणों के साथ की बदसलूकी, स्कुल से हटाने की मांग

    अंबागढ़ चौकी| मालडोंगरी स्कूल के प्रधान पाठक पर बच्चों व ग्रामीणों ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत बीईओ से की गई हैँ। ग्रामीणों ने प्रधान पाठक पर कार्रवाई की मांग की है। उन्हें स्कूल से हटाने की भी मांग की है।

    ग्राम मालडोंगरी के प्राथमिक शाला के शाला विकास समिति के अध्यक्ष दरोगा नेताम, सदस्य इंदल साय, रामनाथ, मंुशीराम, अनुसुइया बाई, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की है कि स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। वे पिछले दो तीन माह से स्कूल के बच्चो के साथ गाली गलौज करते हैं। इतना ही नही वे स्कूल आते-जाते रास्ते में गांव के ग्रामीणों से भी गाली गलौज कर बात करते हैं। जिससे स्कूल का वातावरण खराब हो गया है।

    मामले को लेकर बीईओ एसके धीवर ने मालडोंगरी के ग्रामीणों के शिकायत की पुष्टि की। उन्होंने बताया की प्रधान पाठक कुछ दिनों से अस्वस्थ है। इधर ग्रामीणों की शिकायत किये बाद प्रधान पाठक छुट्टी पर चले गए हैं।