lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : 45 सालों से जारी “विश्वशांति विश्वपदयात्रा” छत्तीसगढ़ में, अब तक 11 देशों में 4 लाख 52 हजार किलोमीटर यात्रा की पूरी…

    दुर्ग । ‘डैंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी’ के सदस्य और गिनीज बुक, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टीम, जिसमें अवध बिहारी लाल, जितेंद्र प्रताप, महेंद्र प्रताप और गोविंदा नंद शामिल हैं, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में जागरूकता अभियान चला रही है। उक्त टीम द्वारा अब तक विश्व के 11 देशो में 04 लाख 52 हजार किमी की विश्वशांति विश्वपदयात्रा पूरी की जा चुकी है।

    इस विश्वशान्ति विश्वपदयात्रा के दौरान इन्होंने वर्ष 2018 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट ऐवरेस्ट बेस कैम्प की यात्रा सफलता पूर्वक सम्पन्न की। टीम द्वारा अब तक 14 करोड़ 50 लाख पौधो का वृक्षारोपण भी कराया जा चुका है और टीम विभिन्न स्कूलो, कालेजो, गाँवो एवं सार्वजनिक स्थानों में जाकर जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए स्थलीय निरीक्षण भी कर रही है। यह टीम भारत के लगभग 600 जनपदों की यात्रा कर चुकी है, जिसमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गोवा, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्य के जनपद शामिल हैं।

    इसी क्रम में, इन्होंने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से दो जिलों की यात्रा पूरी कर ली है। इस दौरान टीम द्वारा दुर्ग जिले के जनपद दुर्ग में 1 से 3 सितंबर 2025 तक 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों के द्वारा युवाओं को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, जल संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाआ, मतदाता जागरूकता से संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

    इस विश्वशांति विश्वपदयात्रा की शुरूआत जनपद लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के अवध बिहारी लाल द्वारा 30 जुलाई 1980 को शुरू की गयी थी। रात में आयी अचानक भयंकर बाढ़ के कारण अवध बिहारी लाल का पूरा परिवार जलमग्न हो गया था। अवध बिहारी लाल वहाँ मौजूद एक बरगद के वृक्ष को पकड़ कर कई घन्टो तक भयंकर बाढ़ से लड़ते रहे। जिले की रेस्क्यू टीम एवं भारतीय सेना के जवान जब वहां पहुँचे तब उनकी जान बची।

    तब उन्होंने संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण, वन संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण, पर्वत संरक्षण, जल एवं नदी संरक्षण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मतदाता जागरूकता इत्यादि उ‌द्देश्यों को लेकर सम्पूर्ण भारत की यात्रा शुरू की। आज टीम में 20 सदस्य है और यही इस टीम का मूल उद्देश्य है। टीम उक्त विभिन्न विषयों से संबंधित केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन-कल्याणकारी योजनाओ के लिए जनजागरूकता लाने का कार्य कर रही है। इस यात्रा के दौरान टीम के सदस्य भी शहीद हो चुके है। फिर भी टीम कर्तव्य के प्रति निरंतर कार्यरत् है।

  • CG : पटवारी को किया निलंबित…

    कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर अजगरबहार तहसील के पटवारी जितेंद्र कुमार भावे को निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बरपाली रखा गया है। पटवारी जितेंद्र भावे पहले पोड़ी उपरोड़ा तहसील के लाद में पदस्थ थे।

    लेकिन शासकीय कार्यों को समय पर पूरा नहीं करते हुए लापरवाही बरत रहे थे। इस मामले में एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा ने जांच के बाद प्रतिवेदन दिया था। जिसके आधार पर कलेक्टर ने पटवारी को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि पटवारी अपने मुख्यालय में नहीं रहते थे। नई पदस्थापना स्थल पर भी उनको नहीं देखा गया। जिसकी वजह से कामकाज प्रभावित हो रहा था।

  • CG : बेबीलॉन टावर में अग्नि दुर्घटना : रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल जाबांज युवाओं को कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित…

    रायपुर । राजधानी के बेबीलॉन टावर में बीते रात अचानक आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन-पुलिस और विशेष कर कुछ साहसी युवाओं के प्रयासों और सूझबूझ से बिना जनहानि के काबू पा लिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरोस् को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने आज सम्मानित किया।

    गौरतलब है कि बेबीलॉन टावर में आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को यह विशेष रूप से हिदायत दी थी कि इस अग्नि दुर्घटना में जनहानि न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बेबीलॉन टावर में आग लगने की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ अग्निशमन का अमला तेजी से मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य जुट गया। बेबीलॉन टावर में फसे लोगों को समय रहते ही सुरक्षित निकाल लिया गया है। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते इस दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री और सीएम सचिवालय के अधिकारी पल-पल की जानकारी लेते रहे।

    इस रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरो को कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शॉल और किताब देकर सम्मानित किया और कहा कि यह सारे लोग समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमारे शहर के गौरव हैं, जिन्होंने अपने जान की परवाह किए बिना फंसे लोगों को बचाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। इनमें सोमेश साव, देवाशीष बरिहा, आकाश साहू, विशाल यादव, अभिषेक सिन्हा ए.वेनूगोपाल शामिल थे। जिला सेनानी अधिकारी पुष्पराज सिंह, तेलीबांधा थाना टीआई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इस दुर्घटना की रोकथाम और बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

    कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि इन जांबाज़ बच्चों ने अपने समाज की संस्कृति और परिवार के संस्कारों को प्रदर्शित किया है कि कठिन परिस्थितियों में अपनी चिंता न कर दूसरों की चिंता करें एवं इनके माता-पिता वंदनीय हैं जिन्होंने अपनी संतानों की इतनी अच्छी परवरिश की, जो अपने समाज के समक्ष उदाहरण बनकर उभरें हैं। कलेक्टर ने कहा कि कल रात घटना की जानकारी मिली तो एसएसपी और मैं एयरपोर्ट में थे। चूंकि मुख्यमंत्री साय का आगमन होना था। मुख्यमंत्री ने हमें तुरंत घटना स्थल पर जा कर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुड़ जाने का निर्देश दिए। इसके तुरंत बाद घटना स्थल पर पहुंच गए। उस दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एडीएम उमाशंकर बंदे, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जिला सेनानी अधिकारी पुष्पराज सिंह, तेलीबांधा थाना टीआई और सहित प्रशासनिक अमला और एसडीआरएफ की टीम आग बुझााने के काम में डटे थे। रेस्क्यू टीम ने आग लगे स्थल से एक दिव्यांग व्यक्ति को गोद में लेकर बाहर निकाला।

    घटना की सूचना मिलते ही पहले एसडीएम नंदकुमार चौबे और जिला सेनानी पुष्पराज सिंह घटना स्थल पहंुच गए। परिस्थियों को देखते हुए वे दोनो टीम के साथ 7वे माले पर पहुंच गए और उपस्थित लोंगो को समझाया कि घबराएं नही और सावधानी बरते हुए सीढ़ियों से बाहर निकलने का रास्ता बताया, जिससे सभी लोग सुरक्षित तरीके से बाहर निकल आए।

    सोमेश सहित युवाओं ने अपनी जान की नही की परवाह, बचाई जानें :

    सोमेश साव ने बताया कि उनके मित्र ने फोन कर आगजनी की सूचना देकर सहायता करने को कहा वे 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पहुंच गए। वहां पहंुच कर बेसमेंट में मौजूद फायर एक्यूपमेंट को इकठ्ठा किया और सीढ़ियों से उपर चढते हुए सभी फ्लोर पर लगे आग बुझाते चले गए। उन्होंने नगर निगम कर्मचारी ए. वेनूगोपाल, जो फायर ब्रिगेड में थे, उन्होंने उन युवाओं को गीले कपड़े के मास्क के रूप में उपयोग करने को कहा। कुछ देर बाद सोमेश, ए. वेनूगोपाल आग लगी जगह पर पहुंच गए और टीम के साथ फसें लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

  • CG : छात्रों को नमक के साथ भोजन परोसे जाने पर प्रभारी अधीक्षक निलंबित…

    सुकमा । बालक आश्रम मानकापाल, विकासखण्ड सुकमा से एक लापरवाही का मामला सामने आया है। आश्रम में बच्चों को भोजन में केवल नमक के साथ परोसा गया, जिसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया।

    कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा, मण्डल संयोजक ने आश्रम में जाकर जांच किया। जांच उपरांत सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (उप-नियम प्, प्प् एवं प्प्प्) के विपरीत आचरण तथा पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश बघेल को निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई है।

    जिला प्रशासन के आदेशानुसार, निलंबन अवधि में बघेल का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड सुकमा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि आश्रमों और छात्रावासों में बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत् निगरानी सुनिश्चित करें।

  • CG : मांदर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सरकार की संवेदनशील पहल, दी जा रही है मदद और मुआवजा…

    जगदलपुर । बस्तर जिले में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जहाँ एक ओर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं बाढ़ के कारण लोहंडीगुड़ा तहसील के मांदर में लोगों ने भीषण आपदा का सामना किया है। इस स्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में एक संवेदनशील पहल कर त्वरित राहत कार्य की मिसाल पेश की है। बाढ़ के कारण हुए नुकसान से जूझ रहे लोगों के लिए जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सहायता और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे पीड़ित परिवारों को एक बड़ी राहत मिली है।

    बाढ़ से प्रभावित गाँवों में राहत दल तेजी से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित गांवों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रभावित किसानों को किसान किताब वितरित की जा रही है, जो बाढ़ के कारण बह गई थी। किसान किताब के मिलने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और भविष्य में किसी भी सहायता के लिए पात्र बनने में मदद करेगी। वहीं प्रभावितों को नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक पासबुक तैयार कर प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर सर्वे कर रही हैं और पात्रता के अनुसार तत्काल राहत राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर भुगतान कर रही हैं।

    सरकार का ध्यान इस बात पर है कि किसी भी पीड़ित परिवार को उनकी जरूरत के समय अकेला न छोड़ा जाए। इसके लिए, मकान क्षति सहित पशु, फसल और घरेलू सामग्री की क्षति का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर, हर एक प्रकरण पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि जरूरतमंद प्रभावितों तक मुआवजा राशि सीधे और समय पर पहुँच सके।

    स्थानीय प्रभावित परिवारों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। एक प्रभावित ग्रामीण मुरहा पटेल ने कहा, हमने सोचा था कि बाढ़ के बाद सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन सरकार की इस त्वरित मदद ने हमें फिर से जीवन को नये सिरे से शुरू करने की उम्मीद दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में किए जा रहे इस पहल को प्रशासन की ओर से एक मजबूत और मानवीय दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। जो यह दर्शाता है कि आपदा की घड़ी में सरकार न सिर्फ राहत कार्य बल्कि पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है। इस तरह के प्रयास बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से सहारा देते हैं, जिससे उन्हें जीवन को सामान्य पटरी पर लाने में मदद मिलती है।

  • CG : जिले में अब तक 688.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज…

    महासमुंद । महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 688.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 908.8 मिलीमीटर, सरायपाली में 711.0 मिलीमीटर, बसना में 654.9 मिलीमीटर, कोमाखान में 645.9 मिलीमीटर, बागबाहरा में 636.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 573.1 मिलीमीटर महासमुंद तहसील में दर्ज की गई। आज 04 सितम्बर को 17.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

    । जिले के तहसीलवार वर्षा में बसना तहसील में 32.2 मिलीमीटर, सरायपाली में 25.6 मिलीमीटर, पिथौरा में 22.5 मिलीमीटर, बागबाहरा में 12.7 मिलीमीटर, कोमाखान में 8.2 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 6.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

  • CG : अनियमितता पर पिथौरा विकासखण्ड के चार कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी…

    महासमुंद । कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषि केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में प्रभारी उप संचालक कृषि भीमराव घोडे़सवार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्रजेश तुरकाने द्वारा पिथौरा के उर्वरक दुकानां का औचक निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी, मुकेश कृषि सेवा केन्द्र सोनासिल्ली के प्रतिष्ठान में पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्मो द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है।

    इसी प्रकार चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी एवं पटेल ब्रदर्स पिथौरा द्वारा बिना स्त्रोत के कीटनाशी दवा के विक्रय करने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित फर्म से जवाब प्राप्त होने के पश्चात् उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषको से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करे।

  • CG : क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों के हक का पानी संयंत्रों को देने की साजिश : विनोद चंद्राकर…

    महासमुंद । समोदा बैराज से पिकाडिली शराब फैक्ट्री तथा गोपालपुर एनीकेट से करणीकृपा संयंत्र को पानी दिये जाने का विरोध क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के किसान व ग्रामीण कर रहे हैं। इसके बाद भी इन संयंत्रों द्वारा फैक्ट्री तक पानी लाने के लिए पाइन लाइन कार्य जनभावनाओं के विरूद्ध किया जा रहा है। पिकाडिली शराब फैक्ट्री तक समोदा बैराज से पानी लाने हेतु पाइप लाइन बिछाने का कार्य अछोली पुरानी बस्ती तक पहुँच चुकी है। क्षेत्र के ग्रामीणों के विरोध के बाद भी इन संयंत्रों का दुस्साहस भाजपा सरकार के संरक्षण में बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की प्राथमिकता आम जनता, किसानों की नहीं अपितु बड़े उद्योगपतियों को हित पहुँचाना रह गया है।

    उक्त बातें पूर्व संसदीय सचिव छ.ग. शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पिकाडिली शराब फैक्ट्री तक समोदा बैराज से पानी लाने हेतु अनवरत रूप से जारी पाइप लाइन विस्तार तथा गोपालपुर एनीकेट से करणीकृपा संयंत्र को पानी दिये जाने के निर्णय को लेकर कहा। उन्होंने कहा कि करणीकृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड खैरझिटी के इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट का संचालन प्रारंभ हो रहा है। कांग्रेस पार्टी के शासन में उक्त संस्थान को किसी भी तरह से कोडार एवं अन्य जल स्त्रोतों से पानी नहीं दिया गया था। वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जारी स्वीकृति पत्र क्र. एलटीडीएन 20240048 दिनांक 29.10.2024 द्वारा गोपालपुर एनीकट से पानी दिये जाने का आदेश दिया गया है। इस एनीकेट को शहीद वीर नारायण सिंह जलाशय (कोडार बांध) से निकलने वाले कोडार नाले पर एनीकेट का निर्माण आम जनता के निस्तारी एवं भू-जल स्त्रोत को बढ़ाने के लिये किया गया है। उपरोक्त संस्था को गोपालपुर एनीकेट से पानी दिया जाना आम जनता के साथ धोखा है।

    चंद्राकर ने आगे कहा कि करणी कृपा संयंत्र द्वारा गोपालपुर एनीकेट में इंटकवेल निर्माण कर किसानों के खेत एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से पाइपलाइन डालकर संस्थान तक पानी पहुँचाया जाना प्रस्तावित है। केन्द्र एवं छत्तीसगढ़ दोनों जगह भाजपा की सरकार है, इसी कारण आम जनता के हित को नजर अंदाज करते हुये करणीकृपा पॉवर प्राइवेट लिमिटेड खैरझिटी को राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 53 के किनारे से पाइपलाइन बिछाने एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एनीकेट से पानी दिये जाने की अनुमति दी गई है। उक्त संस्थान द्वारा अब तक जल संसाधन संभाग महासमुंद से अनुबंध नहीं किया गया है, लेकिन इंटकवेल एवं पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जल संसाधन संभाग महासमुन्द आंख बंद कर चुप है, जबकि बिना अनुबंध किये एनीकेट पर इंटकवेल का निर्माण नहीं किया जा सकता।

    48 गाँवों तक नहीं पहुँच पाएगा पानी

    चंद्राकर ने कहा कि समाेदा बैराज से तुमगाँव-सिरपुर क्षेत्र के 48 ग्रामों को पानी दिये की योजना को विफल करने का प्रयास किया जा रहा है। साय सरकार ने जानबूझकर पिकाडिली शराब फैक्ट्री को इसी बैराज से पानी देने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। वर्तमान में फैक्ट्री द्वारा अपना निजी इंटकवेल निर्माण किया जा चुका है। इसके अलावा पाइप लाइन भी बिछाया जा रहा है, जो अछोली के बस्ती तक पहुँच चुकी है। इस फैक्ट्री को यहां से पानी देने पर क्षेत्र के ग्रामों को पानी देने की जो योजना है वह कभी सफल नहीं हो पाएगा। 48 ग्रामों तो क्या 18 गाँवों तक भी पानी पहुँच पाना मुश्किल है।

    एनीकेट के माध्यम से कोडार का पानी देने की साजिश :

    भाजपा शासन द्वारा प्रत्यक्ष रूप से शहीद वीर नारायण सिंह जलाशय (कोडार बांध) से पानी न देकर उक्त संस्थान को अप्रत्यक्ष रूप से इसी जलाशय का पानी गोपालपुर एनीकेट के माध्यम से दिये जाने की स्वीकृति दी गई है। आम जनता एवं किसान इस स्वीकृति आदेश को लेकर आक्रोशित हैं, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग उक्त आदेश को तत्काल निरस्त करे, क्योंकि जब उक्त एनीकेट से किसानों को कृषि कार्य हेतु पानी नहीं दिया जाता, फिर उक्त औद्योगिक संस्थान को पानी दिये जाने की स्वीकृति क्यों दी गई है। इससे स्पष्ट है, कि प्रदेश में भाजपा की सरकार किसान विरोधी एवं आम जनता के हितों से इनका कोई लेना-देना नहीं है।

  • CG : उद्योग व्यापार बर्बाद करके, महंगाई बढ़ाने के बाद जीएसटी घटाया : सुशील आनंद…

    रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देश के व्यापार उद्योग को तबाह करने के बाद मंहगाई बढ़ाने के बाद मोदी सरकार ने जीएसटी के दो स्लैब में परिवर्तन किया है। 28 और 12 प्रतिशत का स्लैब खत्म किया है लेकिन 40 प्रतिशत का नया स्लैब जीएसटी में एड कर दिए।

    राहुल गांधी जी ने पहले ही कहा था कि जीएसटी को वापस लेना ही पड़ेगा आज राहुल गांधी जी की बात सत्य हुई मोदी सरकार के द्वारा लगाएगी अनियमित जीएसटी जनता के लिए गब्बर सिंग टैक्स था अभी और जीएसटी में बदलाव की आवश्यकता है, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत जीएसटी ज्यादा है। 1 जुलाई 2017 बिना तैयारी के त्रुटिपूर्ण कर प्रणाली को आधी रात घंटा बजाकर जिस जीएसटी को आर्थिक आजादी बताए मोदी सरकार ने उस पर अब यू-टर्न ले लिया है। आरंभ से ही पूरी प्रक्रिया पर कांग्रेस के लगातार जो आरोप थे वे प्रमाणित हो गए हैं।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आम जनता से टैक्स वसूली में भाजपा की सरकारें अंग्रेजों से भी ज्यादा बेरहम हैं, केवल जीएसटी से ही नरेंद्र मोदी सरकार ने विगत 8 वर्षों में 118 लाख करोड़ वसूले हैं, ये भाजपा का टूलकिट है, पहले टैक्स फ्री आइटम पर भी 5, 12 और 28 प्रतिशत टैक्स लगा दो, फिर 8 साल बाद 5 और 18 प्रतिशत करके अहसान जताओ।

    मोदी सरकार ने अब स्वीकार किया है कि जीएसटी 1.0 अन्यायपूर्ण गब्बर सिंह टैक्स था, जीएसटी 2.0 में भी मोदी सरकार ने कृषि सेक्टर की 35 से अधिक वस्तुओं पर जीएसटी लगाया है, पैट्रोल, डीजल और लिकर अब भी जीएसटी के दायरे से बाहर VAT में है, 28 प्रतिशत का भारी भरकम जीएसटी स्लैब दुनिया में कहीं और नहीं है, किराना पर 12 नहीं 5 प्रतिशत लगना चाहिए ये समझने 8 साल बाद के बाद अब होश आया, फिर भी नहीं सुधरे 40 प्रतिशत का नया स्लैब ले आए। सरकार ने लोकप्रिय SUV गाड़ियों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है, सभी लोकप्रिय छोटे SUV 1200 CC से अधिक के हैं, 45 हजार करोड़ प्रतिवर्ष से अधिक वसूली होगी। जीएसटी 2.0 में भी जीरो रेटेड, नील रेटेड के अलावा सोने-चांदी पर 3 प्रतिशत, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत के साथ 40 प्रतिशत का भी स्लैब भी रहेगा, मोदी सरकार के द्वारा 22 सितंबर 2025 से केवल 2 जीएसटी स्लैब का दावा झूठा है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीएसटी लागू करने के दौरान जिस प्रकार से मोदी भाजपा की सरकार ने जो बड़े-बड़े दावे किए थे देश में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में एकरूपता और सस्ती होने की बात कही गई थी वह कहीं पर नजर नहीं आई। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई चरम सीमा पर है। लोग रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय तबाह हो गया, जीएसटी लगने के बाद एक चलता-फिरता देश आज स्थिर हो गया है। अर्थव्यवस्था गर्त पर चली गई है। सरकारी कंपनियां बिक रही है। लोग महंगाई से परेशान हैं।

  • CG : रिमझिम बारिश के बीच कलेक्टर व सीईओ उदयपुर ब्लाक के सुदूर गांवों में पहुंचे…

    चेक डैम,आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पीएम जनमन आवास सहित अन्य निर्माण कार्यों का लिया जाएगा

    अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर एवं जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने रिमझिम बारिश के बीच उदयपुर ब्लॉक के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर आंगनबाड़ी केंद्र, चेक डैम, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल एवं पीएम जनमन आवास सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

    सोनतराई में निर्मित चेक डैम का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने वर्षा जल संग्रहण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सोक पिट को प्रभावी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। वहीं सोनतराई के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर समय पर कार्य पूर्ण करने पर संतोष जताया। उन्होंने केंद्र में किचन, स्टोर रूम, बिजली, पंखा, पानी और वॉशरूम की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर ने जिले के अंतिम सुदूर क्षेत्र में स्थित ग्राम बन केसमा पहुंच कर बच्चों को परोसे जा रहे, पौष्टिक आहार एवं भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया, तथा चना, गुड़, अंडा, सतू एवं केला प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बनाए जा रहे भोजन में गुणवत्ता की मात्रा बेहतर हो सुनिश्चित करने को निर्देशित किया जिससे बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त हो सके।

    कलेक्टर भोसकर ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने ओपीडी, दवाई की उपलब्धता, चिकित्सा अमला की उपस्थिति पंजी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने असिस्टेंट रूरल मेडिकल ऑफिसर (आर एम ए) को कार्य में लापरवाही पाए जाने पर तत्काल सी.एम.एच.ओ. को निलंबित करने निर्देश दिए।

    मरेया ग्राम में ग्रामीणों ने कलेक्टर को राशन वितरण में समस्या, आधार कार्ड अपडेट न होने तथा जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने फूड इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के थम कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके नामनी तैयार कर तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए।

    इसके अलावा कलेक्टर एवं सीईओ ने पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम मरेया में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। बच्चों ने अधिकारियों के साथ भोजन कर प्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान एसडीएम बन सिंह नेताम, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी जे आर प्रधान, सीएमएचओ पीएस मार्को,जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंह…

    -जिला प्रशासन की पहल पर जिले के 11 केन्द्रों में नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग की मिलेगी सुविधा, 648 बच्चे होंगे लाभान्वित

    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा के 18 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड का भी शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए जिले के 11 केन्द्रों में नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

    नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यह कोचिंग महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि निजी कोचिंग क्लास में नहीं जाकर यहां प्रारंभ ऑनलाईन कोचिंग से जुड़कर घर एवं स्कूल में ही राष्ट्रीय स्तर परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलने जा रही है। इस क्षेत्र के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर डॉक्टर, इंजीनियर, बने और सफलता प्राप्त करें, ऐसी उम्मीद है।

    ऐसे विद्यार्थी जो रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई नहीं जा सकते, उनके घर तक कोचिंग की सुविधा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतरीन पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन कोचिंग से जुड़कर सभी विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सही दिशा देते हुए सीखे और निरंतर अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करना जीवन की बड़ी उपलब्धि है।

    आपकी मदद के लिए नि:शुल्क ऑनलाईन कोचिंग आधार बना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आप जीवन में एक बार अच्छी पढ़ाई कर एक अच्छा जीवन जी सकते है। उन्होंने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा रूचि लेकर जिले में प्रारंभ की गई की पहल की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की।

    सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में आमुलचूल परिवर्तन है। जिले भर में 11 केन्द्रों के माध्यम से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यादान सबसे बड़ा दान है। अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक इस अभियान से जोड़े, ताकि बच्चे अधिक संख्या में लाभान्वित हो सकें।

    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विनोबा फाउंडेशन के माध्यम से आधारभूत शिक्षण को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत 684 विद्यार्थियों के लिए 2 वर्षीय नीट-जेईई की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं के लिए 2 वर्षीय कार्यक्रम है, ताकि वह बेहतर तैयारी कर सके। यह कोचिंग की सुविधा नि:शुल्क है और 700 से अधिक बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

    उल्लेखनीय है कि फिजिक्स वाला कोचिंग इंस्ट्यिूट भिलाई एवं भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के सहयोग से जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग क्लास की ऐतिहासिक शुरूआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष विषेशज्ञों द्वारा 4 घंटे कक्षाएं ली जाएगी। साथ ही स्थानीय शिक्षकों के क्षमता निर्माण हेतु मदद करेंगी।

    ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ ही उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, राजा माखीजा, सुमीत उपाध्याय, भावेश बैद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक साक्षरता सतीश ब्यौहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने 63 बालिकाओं को सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत किया नि:शुल्क सायकल वितरण…

    नि:शुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं के चेहरे में दिखी खुशी एवं उत्साह

    राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 63 बालिकाओं को नि:शुल्क सायकल का वितरण किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बालिकाओं से बातकर उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    नि:शुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं में खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया। बालिकाओं ने बताया कि सायकल मिलने पर अब उनकों स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, राजा माखीजा, सुमीत उपाध्याय, भावेश बैद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक साक्षरता सतीश ब्यौहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे।

  • CG : मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में डिजिटल पारदर्शिता का अगला कदम है क्यूआर कोड…

    जिले के सभी ग्राम पंचायतों में जल्द लगेंगे क्यूआर कोड,एक स्केन से मिलेगी पूरी डिटेल

    कोरिया । केद्र सरकार एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल पर अब महात्मा गांधी नरेगा योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए एक कारगर कदम उठाया गया है। अब ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से जुड़ी जानकारी बेहद सरल व सहज तरीके से प्राप्त हो सकेगी। आम नागरिक केवल मनरेगा योजना के तहत ग्राम पंचायत में लगे क्यूआर कोड को स्केन कर योजना की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विदित हो कि जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर और सोनहत में गत सप्ताह ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों की बैठक लेकर इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए थे। सोनहत जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत अकलासरई से क्यूआर कोड सार्वजनिक तौर पर लगाए जाने की कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

    क्यूआर कोड सिस्टम

    महात्मा गांधी नरेगा के आयुक्त तारन सिन्हा के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में क्यू आर कोड लगाया जा रहा है। इसके तहत ग्राम पंचायत में लगने वाले क्यूआर कोड को कोई भी आम नागरिक अपने मोबाइल से स्केन कर ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की डिटेल जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों मे बीते तीन वर्षों में कराए गए कार्यों की डिटेल भी क्यूआर कोड से प्राप्त हो सकेगी। आने वाले समय में यह पारदर्शिता के लिए एक बेहद बड़ा और कारगर कदम साबित होगा। यह क्यूआर कोड सभी ग्राम पंचायतों में सितंबर माह के अंत तक लगा लिया जाएगा। जिला पंचायत कोरिया से इस संबंध में सभी जनपदों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    मिलेंगी यह जानकारी

    क्यूआर कोड से ग्राम पंचायत में प्रगतिरत, पूर्ण व स्वीकृत कार्यों की सूची प्राप्त हो सकेगी। बीते तीन वर्षों की यह जानकारी सिर्फ एक स्केन से मिलेगी। साथ ही क्यूआर कोड को स्केन करके आम नागरिक मनरेगा योजना की ग्राम पंचायत संबंधी मूलभूत जानकारी जैसे जाब कार्ड संख्या, सौ दिन का रोजगार करने वालों की संख्या, मानव दिवस की जानकारी आदि भी प्राप्त कर सकेंगे।

    सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी

    कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी के निर्देशन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड चस्पा किया जा रहा है। इस क्यूआर कोड को कोई भी आम नागरिक स्केन कर मनरेगा योजना के तहत कराए गए सभी कार्यों की डिटेल जानकारी अविलंब प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही बीते तीन वर्षों की जानकारी भी इस कोड के स्केन से प्राप्त हो सकेगी। इस माह के अंत तक कोड चस्पा करने का यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

    कलेक्टर कोरिया चंदन त्रिपाठी

    शासन की योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए यह एक अभिनव कदम साबित होगा। ग्राम पंचायतों में डिजिटल क्यूआर कोड लग जाने से महत्वपूर्ण जानकारी बेहद सरलता से मिल सकेगी। पूरे जिले में यह कार्य पूर्ण होते ही प्रत्यक्ष निगरानी में आम नागरिकों की सहभागिता को मजबूती मिलेगी। इससे जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जनसहभागिता में वृद्धि होगी।

  • CG : मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 6 सितंबर तक…

    बलरामपुर । आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गतजिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 4 से 6 सितम्बर 2025 तक प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज भेलवाडीह में आयोजित किया गया है।

    प्रशिक्षण के संचालन के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग समीक्षा जायसवाल को समन्वयक एवं प्रभारी क्षेत्र संयोजक मुन्ना ध्रुवे, प्रभारी अधीक्षक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास बलरामपुर सुशील एक्का, पहाड़ी कोरवा अवासीय विद्यालय भेलवाडीह अधीक्षिका सुफला टोप्पो को सहायक समन्वयक बनाया गया है।

  • CG : प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों को पक्का घर का सपना साकार…

    दंतेवाड़ा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिले के गरीब परिवारों के लिए आशियाने का बड़ा सहारा बन रही है। इस योजना के तहत अब तक जिले के सैकड़ों परिवारों को पक्के और सुरक्षित मकानों का लाभ मिल चुका है। कच्चे घरों से पक्के मकानों में शिफ्ट हुए परिवार अब सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।

    गौरतलब है कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र लाभार्थी को तीन किस्तों में 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ ही 90 दिन का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता है, ताकि ग्रामीणों को न केवल आवास बल्कि रोजगार का भी सहारा मिल सके। “सबका साथ, सबका विकास” की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

    दंतेवाड़ा जैसे वनांचल क्षेत्र में भी यह योजना लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में आवास निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा रहे हैं। बरसात और निर्माण सामग्री की कमी जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद प्रशासन ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस क्रम में जनपद पंचायत दंतेवाड़ा के ग्राम पंचायत गामावाड़ा के नियद नेल्लानार क्षेत्र में मात्र 135 दिनों में एक आवास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। आम तौर पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले दंतेवाड़ा जिले में निर्माण कार्यों में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है, लेकिन रिकॉर्ड समय में मकान का तैयार होना प्रशासन की दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। योजना के तहत जिले में अब तक 2118 और केवल जनपद दंतेवाड़ा में 547 पक्के मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले समय में और अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि हर परिवार को पक्के घर का सपना साकार हो सके।

  • CG : संविदा पदों पर भर्ती की अंतिम सूची प्रकाशित…

    दंतेवाड़ा । कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस संबंध में कुल 14 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन एवं कौशल परीक्षा,साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इनमें क्षेत्रीय समन्वयक के 7, लेखा सह एमआईएस सहायक के 5, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का 1 तथा भृत्य का 1 पद सम्मिलित है। चयन प्रक्रिया के दौरान न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने के पश्चात अनुभव को भी महत्व दिया गया है, जिसके तहत प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव पर दो अंक प्रदान किए गए। न्यूनतम अनिवार्य अनुभव के बाद इस आधार पर दिए गए अंकों को कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में अर्जित अंकों के साथ जोड़कर अंतिम प्रावीण्य सूची तैयार की गई। इसके आधार पर चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।

    अंतिम सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है, साथ ही इसे जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है। इस संबंध में अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें। किसी भी उम्मीदवार को डाक या अन्य माध्यम से अलग से सूचना प्रेषित नहीं की जाएगी।

  • CG : कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की बैठक…

    शान्ति पूर्ण कार्यक्रम के लिए जिले में कानून व्यवस्था की बैठक

    कोरिया । जिले में आगामी कार्यक्रमों और त्योहारों को लेकर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 5 सितंबर को शिवपुर चरचा के श्रमवीर स्टेडियम में करमा कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसके लिए उचित व्यवस्था, आने-जाने के मार्ग, पुलिस बल की तैनाती और लोगों में शांति बनाना आवश्यक है।

    उन्होंने गणेश विसर्जन के दौरान भी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने को कहा। विसर्जन रूट चार्ट तैयार कर, साउंड सिस्टम की सीमा तय कर और विवाद की स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बरतने को कहा गया है।

    कलेक्टर ने संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम, और थाना प्रभारी को पेट्रोलिंग और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

    पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था के लिए सभी अधिकारी सतर्क रहें। असामाजिक तत्वों पर नजर रखकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में अपर कलेक्टर डी.डी. मांडवी, ज्वाइन कलेक्टर अमित कुमार गुप्ता, बैकुंठपुर एसडीएम उमेश पटेल, सोनहत एसडीएम राकेश साहू, एएसपी पंकज पटेल, सभी तहसीलदार एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

  • राजनांदगांव : विधवा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर जोड़े स्वरोजगार से : कलेक्टर…

    मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा जिला टास्क फोर्स समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं बेहतर क्रियान्वयन हेतु डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विधवा, परित्यक्ता एवं निराश्रित महिलाओं की सूची तैयार कर महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।

         कलेक्टर प्रजापति ने आयोजित बैठक में बाल विवाह की रोकथाम, किशोरी बालिकाओं की शिक्षा, पोषण, बाल अपराध नियंत्रण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्पॉन्सरशिप योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वास्थ्य लईका कार्यक्रम एवं पोषण ट्रैकर ऐप में डाटा एंट्री से संबंधित कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। विभाग द्वारा बाल विवाह रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि समाज में बाल विवाह रोकथाम अति आवश्यक है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान तहत जिले के समस्त विद्यालयों एवं छात्रावासों के किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु नियमित रूप से टेक होम राशन (टीएचआर) वितरित करने निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को पुन: शाला प्रवेश सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।
    
         कलेक्टर प्रजापति ने स्पॉन्सरशिप योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह उन बच्चों के लिए महत्वपूर्ण योजना है, जिनके माता-पिता में से किसी एक अथवा दोनो का निधन हो चुका है। ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर योजना से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आधार अपडेट कराने हेतु निर्देशित किए। उन्होने बाल अपराध रोकथाम की समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों को सकारात्मक वातावरण के साथ ही उचित मार्गदर्शन प्रदान करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रतिमाह लक्ष्य निर्धारण कर कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किए।
    
         इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग अधिकारी  चंद्रशेखर मिश्रा, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य गण, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी, पोषण समन्वयक, परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।

  • राजनांदगांव : छात्रों की समस्याओं को लेकर पहुंचे निखिल द्विवेदी, एनएसयूआई पदाधिकारियों ने की मांग…

    राजनांदगांव | एनएसयूआई ने दिग्विजय महाविद्यालय में छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ महाविद्यालय प्रशासन को मांग पत्र सौंपा।।
    ज्ञात हो दिग्विजय महाविद्यालय के लगभग 200 छात्र छात्राएं गणित के विषय में फेल कर दिया गया है।। छात्र इस विषय पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी को अपनी समस्या बताई। और कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो छात्रों का साल बर्बाद हो जाएगा। छात्रों के भविष्य हित को देखते हुए निखिल द्विवेदी ने महाविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की l


    एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रदेश में पूरी तरह से विफल हो चुकी है छात्र अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ कर जा रहे हैं।। ये महाविद्यालय प्रशासन के लिए दुर्भाग्य का विषय है कि एक ही विषय में बहुत से छात्र फेल हो गए, किन्तु महाविद्यालय प्रशासन इस गंभीर विषय पर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।।
    एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने कहा कि नियम का हवाला देकर महाविद्यालय प्रशासन पीठ नहीं दिखा सकता।। जब छात्र कहे रहे हैं कि उनका पेपर अच्छा बना है और उसी विषय पर बहुत से छात्र फेल हो गए ये कही न कही ये बाते उठ रही है कि उनका पेपर अच्छे से चेक नहीं किया गया है महाविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया गया है कि इस विषय पर छात्रों के हित को देखते हुए उनके हक में फैसला लिया जाना चाहिए।


    एनएसयूआई प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर एवं शुभम प्रजापति ने बताया कि अगर महाविद्यालय प्रशासन छात्रों के हक में फैसला नहीं करता है तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, प्रदेश महासचिव राजा यादव, प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर, शुभम प्रजापति, विधानसभा अध्यक्ष उज्ज्वल निर्मलकर, अल्प संख्यक प्रदेश सचिव विशु अजमानी, संदीप सोनी, शशांक डोंगरे एनएसयूआई जिला सचिव जयंत पटेल, यमन शांडे, अकबर ख़ान, गिरजा शंकर, मिथलेश चंडेल, प्रदीप साहू, लोकेश्वर साहू एवं अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे l

  • CG : घर की कच्ची दीवार गिरने से 14 वर्षीय बालक की मौत, पोस्टमार्टम में देरी…

    जगदलपुर देर रात घर की कच्ची दीवार गिरने से जमीन पर सो रहे 14 वर्षीय बालक की मौत हो गईए वहीं बगल में सो रही दादी भी घायल हो गईं। शव पीएम के लिए भेजा गया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए इंतजार कर रहे हैं। बस्तर जिले के नानगुर के अलनार गांव में रात्रि करीब 2ण्30 बजे घर की कच्ची दीवार गिरने से जमीन पर सो रहे लोकेश नाग पिता लोकनाथ नाग की मौत हो गई। 14 वर्षीय बालक कक्षा 8वीं का कक्षा का छात्र था। इसके साथ बगल में सो रही दादी चंपा नाग;62 वर्षद्ध भी घायल हो गईए उसके कमर पर चोट लगी है।

    घटना की सूचना नानगुर थाने को ग्रामीणों द्वारा दी गई एजिसके बाद पुलिस ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर ए शव विच्छेदन गृह ले कर आए हैं। घर वालों का कहना है कि सही समय पर अगर पोस्टमार्टम हो जाता तो उसका दाह संस्कार समय पर हो जाताए यहां आने के बाद उन्हें घंटों पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं मृतक की दादी ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कई बार स्थानीय स्तर पर पंचायत में आवास के लिए आवेदन दिया थाएपर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुईए अगर यह घर पक्का होता तो यह दुर्घटना नहीं होती।