lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.
  • CG : बालक आश्रम में लापरवाही बच्चों को नमक के साथ चावल परोसा…

    सुकमा। बालक आश्रम मानकापालए विकासखण्ड सुकमा से एक लापरवाही का मामला सामने आया है। आश्रम में बच्चों को भोजन में केवल नमक के साथ परोसा गयाए जिसकी जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हाए मण्डल संयोजक ने आश्रम में जाकर जांच की। जांच उपरांत सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत आचरण तथा पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश बघेल को निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई है।

    जिला प्रशासन के आदेशानुसारए निलंबन अवधि में बघेल का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीए विकासखण्ड सुकमा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि आश्रमों और छात्रावासों में बच्चों के भोजनए स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत् निगरानी सुनिश्चित करें।

  • CG : बिना हेलमेट के पेट्रोल न मिलने पर किराया से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवाये…

    रायपुर. अगर आपको पेट्रोल भरवाना है और आपके पास हेलमेट नहीं है तो आप पेट्रोल पंप के पास ही 10 रुपए किराया के हिसाब से हेलमेट लेकर पेट्रोल भरवा सकते हैं. ये सलाह स्वयं पेट्रोल कर्मचारी दे रहे हैं. बता दें कि राजधानी रायपुर में पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने सड़क हादसे को देखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का निर्णय लिया है. पेट्रोल पंप संचालक इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाने की बात भी कही थी.

    बगैर हेलमेट के पेट्रोल लेने आने वालों को समझाइश देने के बाद शुरुआत में पेट्रोल देने, उसके बाद बगैर हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की बात कही गई थी. पंप संचालकों के इस निर्णय को उन्हीं के पंपकर्मी धता बता रहे हैं. बगैर हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को उन्हीं के पंप कर्मचारी पेट्रोल भरवाने किसी दूसरे का हेलमेट पहनकर पेट्रोल भरवाने की सीख दे रहे हैं. इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल लगाने जाता है और उसके पास हेलमेट नहीं होता तो पेट्रोल कर्मचारी उसे कहते हैं कि किनारे जाकर 10 रुपए किराए के हिसाब हेलमेट किराए पर लेकर पेट्रोल भरवा लीजिए.

  • CG : अंडरब्रिज के पास नाले में मिला युवक का शव…

    दुर्ग. भिलाई के सेक्टर 7 अंडरब्रिज के पास नाले में युवक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. हत्या कर लाश को फेके जाने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है. अंडरब्रिज से से गुजर रहे लोगों ने शव देखने पर इसकी सूचना भिलाई नगर पुलिस को दी. इसके बाद 112 के साथ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची.

    शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा गया. मृतक की पहचान कोलकाता निवासी सुरजीत (36) के रूप में हुई है. वह भिलाई में रहकर शेफ का काम करता था. शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा. मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

  • CG : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सख्त कार्रवाई: 25 स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाएं समाप्त…

    रायपुर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन , छत्तीसगढ़ के अधिकारी और कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इस हड़ताल से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुईं और मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    13 अगस्त 2025 को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में कर्मचारियों की 10 मांगों में से 5 पर सहमति बन चुकी थी और शासन ने आदेश भी जारी किए थे। लेकिन शेष मांगों पर विचार-विमर्श जारी रहने के बावजूद कर्मचारी कार्य पर नहीं लौटे।

    बार-बार चेतावनी के बावजूद आदेश उल्लंघन
    हड़ताल के दौरान कई बार नोटिस जारी कर कर्मचारियों को वापस काम पर लौटने को कहा गया। यहां तक कि 29 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने आदेश जारी कर काम पर लौटने का निर्देश दिया था, साथ ही यह चेतावनी भी दी थी कि आदेश का पालन न करने पर सेवा से पृथक किया जा सकता है।

    इसके बावजूद कर्मचारियों का हड़ताल पर डटे रहना आदेश की सीधी अवहेलना माना गया।

    सरकार का रुख
    शासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित से जुड़े कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य जैसी संवेदनशील सेवाओं में हड़ताल को सरकार ने नियम विरुद्ध आचरण करार दिया है।

    कठोर निर्णय
    फलस्वरूप, स्वास्थ्य विभाग ने 25 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। साथ ही, अन्य मामलों पर भी आवश्यक कार्रवाई जारी है।

    इस फैसले से राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि लोकहित को प्रभावित करने वाली हड़तालें किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होंगी।

  • CG : दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7.58 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले की दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7 करोड़ 58 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम चकवे के बंजारी नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 36 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं।

    इसी तरह से विकासखण्ड  धरसींवा के अंतर्गत भिम्भौरी जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोधार कार्य के लिए 4 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराकर मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

  • CG : बालक आश्रम मानकापाल में लापरवाही का मामला, प्रभारी अधीक्षक निलंबित

    रायपुर, सुकमा जिले के बालक आश्रम मानकापाल में छात्रों को भोजन में केवल नमक परोसे जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा एवं मंडल संयोजक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

    जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश बघेल को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन तथा पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सुकमा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

    कलेक्टर ध्रुव ने स्पष्ट किया है कि आश्रमों एवं छात्रावासों में बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।CG : बालक आश्रम मानकापाल में लापरवाही का मामला, प्रभारी अधीक्षक निलंबित

  • CG : मेहनत, धैर्य और कौशल से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है-विजेता

    “विजेता” बनी मेहनत, तकनीक और आत्मनिर्भरता की मिसाल

    कोसा बीज उत्पादन में हासिल की उपलब्धि, केंद्रीय रेशम बोर्ड से मिला सम्मान

    रायपुर,

    मेहनत, धैर्य और कौशल से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है-विजेता

    विजेता कोरी ने आज अपने नाम के अनुरूप विजेता बनकर अपने नाम को सार्थक बना दिया है और यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत, धैर्य और कौशल से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। वे अब न केवल अपने परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। ग्राम रमतला की विजेता रामसनेही  उर्फ अन्नू कोरी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। साधारण परिवार से आने वाली अन्नु ने मेहनत और लगन से न केवल अपनी आजीविका को सशक्त बनाया बल्कि पूरे क्षेत्र में रेशम उत्पादन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने एक माह में 12 हजार कोसा बीज का उत्पादन किया। केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा विजेता को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

    मेहनत, धैर्य और कौशल से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है-विजेता

    बिलासपुर जिला के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमतला निवासी श्रीमती विजेता कोरी उर्फ अनु पिछले 10 वर्षों से रमतला रेशम अनुसंधान एवं विकास केंद्र से जुड़ी हुई हैं। प्रारंभ में उन्हें इस कार्य की जानकारी नहीं थी, लेकिन केंद्र से मिले प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया। उन्होंने धीरे-धीरे रेशम और कोसा बीज उत्पादन की बारीकियों को सीखी। विजेता ने बताया कि रेशम उत्पादन की प्रक्रिया बेहद कठिन है और कड़ा परिश्रम करनी पड़ती है, फिर भी मैंने हार नहीं मानी। दिन-रात मेहनत कर  कोसा बीज उत्पादन किया और अकेले ही 12 हजार से अधिक बीज का निर्माण किया। 

    मेहनत, धैर्य और कौशल से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है-विजेता
        हाल ही में केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम डोंगानाला में आयोजित कार्यक्रम मेरा रेशम, मेरा अभिमान में केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने मात्र एक माह में 12 हजार नग कोसा बीज तैयार कर रिकॉर्ड बनाया। इस कार्य से उन्होंने 40 हजार रुपये की आमदनी अर्जित की, विजेता ने अकेले यह उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, कौशल और आत्मविश्वास का परिणाम है। विजेता कोरी को केंद्रीय रेशम बोर्ड रांची के निदेशक डॉ. एन.बी. चौधरी, बिलासपुर के डॉ. नरेंद्र कुमार भाटिया और सी एस लोन्हारे के हाथों सम्मानित किया गया। यह पहला अवसर था जब उनके कार्य के लिए ऐसा बड़ा सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने बताया कि कोसा और रेशम बीज निर्माण की प्रक्रिया में एक माह का समय लगता है और मौसम के अनुकूल वर्ष भर में तीन से चार बार उत्पादन की प्रक्रिया की जा सकती है।

     
        उन्होंने बताया कि कोसा बीज उत्पादन कार्य के साथ साथ वह केंद्र में समय समय पर दैनिक मजदूरी का काम कर भी आजीविका कमाती हैं। विजेता अपनी मेहनत से मिली आमदनी से अपने परिवार को आर्थिक संबल दिया है। अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और परवरिश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिला। महतारी वंदन योजना से हर माह 1000 रुपए और श्रम विभाग की बीमा योजना सहित कई अन्य योजनाओं, बच्चों को छात्रवृत्ति योजना का भी लाभ मिल रहा है। बिहान के तहत गंगा जमुना स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने मछली पालन का कार्य भी शुरू किया, जिससे उनकी आय के स्रोत बढ़ गए। 

    विजेता कहती हैं – सरकार की मदद से मैंने अपने जीवन को बेहतर बनाया है। आज मैं अपने पैरों पर खड़ी हूँ और अपने परिवार को एक सुरक्षित भविष्य दे पा रही हूँ। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आभारी हूँ। विजेता ने बताया कि केंद्रीय रेशम बोर्ड के अधिकारियों से उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन मिलता रहा, जिससे वह अपने काम को बेहतर तरीके से कर पाई जिसका बेहतर परिणाम उन्हें मिला।

  • CG : कृषि विभाग की कार्रवाई, अनियमितता पर पिथौरा विकासखण्ड के चार कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी

    महासमुंद , कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषि केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में प्रभारी उप संचालक कृषि भीमराव घोडे़सवार के मार्गदर्शन में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्रजेश तुरकाने द्वारा पिथौरा के उर्वरक दुकानां का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी, मुकेश कृषि सेवा केन्द्र सोनासिल्ली के प्रतिष्ठान में पी.ओ.एस. स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्मो द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है।


    इसी प्रकार चंचला कृषि केन्द्र लोहरीनडोगरी एवं पटेल ब्रदर्स पिथौरा द्वारा बिना स्त्रोत के कीटनाशी दवा के विक्रय करने के कारण संबंधित फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संबंधित फर्म से जवाब प्राप्त होने के पश्चात् उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं कीटनाशी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषको से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करे।

  • CG : सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 8 सितम्बर को

    महासमुंद, जिला पंचायत महासमुंद के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक सोमवार 8 सितम्बर 2025 को सुबह 11ः00 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।

    बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता एवं उद्योग विभाग, शिक्षा विभाग, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन, समाज कल्याण विभाग से संबंधित एवं अन्य विषय पर चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे बैठक में अपने विभाग की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। 

  • CG : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास

    योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

    रायपुर, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़  प्रवास पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

    बैठक में अठावले ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने तथा समाज के वंचित वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।

    केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण, छात्रवृत्ति योजनाएँ, कौशल विकास कार्यक्रम और स्वरोजगार सहायता योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के आयुक्त डॉ. सरांश मित्तर, समाज कल्याण संचालक रोक्तिमा यादव सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। 

    केन्द्रीय मंत्री अठावले ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। राज्यों के साथ बेहतर तालमेल से योजनाओं की पहुंच और परिणाम दोनों बेहतर होंगे।

  • CG : जीएसटी सुधार आमजन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री चौधरी ने दी अहम राय

    रायपुर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सक्रिय रूप से भागीदारी की।

    वित्त मंत्री चौधरी ने बताया कि बैठक में जीएसटी प्रणाली में सुधार से जुड़े अनेक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधार आम नागरिकों को सहूलियत देंगे, व्यापार जगत को गति प्रदान करेंगे और देश की अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार करेंगे।

    उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी सुधार केवल कर संरचना का सरलीकरण नहीं है, बल्कि यह इज ऑफ डूइंग बिज़नेस को मजबूत करने और राज्यों तथा देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने का भी माध्यम है।

    यह उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में व्यापक सुधारों का आह्वान किया था। आज आयोजित यह बैठक उस संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और ठोस कदम साबित हुई है।

    बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्रीगण, राजस्व विभाग के सचिव, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष व सदस्य तथा वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

  • राजनांदगांव : नशे में धुत ड्राइवर ने डेढ़ साल के बच्चे को रौंदा…

    राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में मंगलवार को एक ट्रक ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दियाए जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने नशे में धुत ड्राइवर की जमकर पिटाई की। नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर दिया। घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी के मुताबिकए दीवानभेड़ी गांव में काकरिया राइस मिल है। रोड से लगा हुआ ही प्रांजल साहू का घर है। मंगलवार को प्रांजल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने उसे रौंद दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई है।

    ड्राइवर को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

    इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर को जमकर पीटा और पुलिस के हवाला कर दिया। वहीं मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक ग्रामीण सड़क घेरकर बैठे रहे।

    4 लाख रुपए देने का आश्वासन

    मौके पर एसडीएमए थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। राइस मिल मालिक ने पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। वहीं प्रशासन ने 25 हजार रुपए की तत्काल सहायता राशि दी।

    इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खुला। फिलहालए पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र वर्मा ने का कहना है कि ट्रक ड्राइवर और राइस मिल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • राजनांदगांव : पशु तस्करी में 2 आरोपी गिरफ्तार

    राजनांदगांव, लालबाग पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के मामले में फरार आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। लालबाग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश साहू को 27 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी।

    मुखबिर ने बताया कि ग्राम मरेठा नवागांव में कीर्तन साहू के मकान के पास एक पिकअप वाहन (एमएच 49 बीजेड 1691) में अवैध रूप से मवेशियों को भरकर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गौ रक्षक दल के लोगों ने वाहन को पकड़ रखा था।

    9 मवेशी और एक पिकअप जब्त

    आरोपी के पास मवेशियों के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने 9 मवेशी और एक पिकअप वाहन जब्त किया, जिनकी कीमत 8.65 लाख रुपए आंकी गई। मामले में दो आरोपी – मोहम्मद वसीम और कीर्तन साहू मौके से फरार हो गए थे।

    पुलिस ने मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। टीम ने फरार आरोपी मोहम्मद वसीम (30) को नागपुर के महेबूबपुरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है

  • CG : जिलों के विद्यालयों में मनाया जा रहा रजत जयंती महोत्सव…

    दंतेवाड़ा । छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत महोत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन पूरे प्रदेश में बड़े ही उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह आयोजन 15 अगस्त 2025 से प्रारंभ होकर 6 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसी तारतम्य में स्कूल शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में 28 अगस्त से 7 सितम्बर तक विशेष पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. अम्बस्त एवं डीएमसी हरीश गौतम के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

    पखवाड़े की शुरुआत 28 अगस्त को जिले के समस्त विद्यालयों एवं कार्यालयों में पुस्तक वाचन कार्यक्रम से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ पालक, समुदाय, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 29 अगस्त को स्पीड रीडिंग गतिविधि आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों और पालकों ने समझ के साथ तेज गति से पढ़ने की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 30 अगस्त को विद्यालय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय, पालक एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय योगदान दिया।

    31 अगस्त को भूतपूर्व छात्रों के साथ एलुमनी बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद 1 सितम्बर को एनईपी 2020 पर आधारित क्विज प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति की गहराई से जानकारी देने का अवसर प्रदान किया। 2 सितम्बर को जिले के विभिन्न विद्यालयों में छत्तीसगढ़ का इतिहास विषय पर निबंध प्रतियोगिता एवं मेरे सपनों का विद्यालय विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित यह विशेष पखवाड़ा 7 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, ज्ञान और प्रदेश के प्रति गर्व की भावना का संचार किया जा रहा है।

  • CG : संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री साय

    करमा तिहार के रंग में डूबा मुख्यमंत्री निवास

    मुख्यमंत्री करमा तिहार 2025 कार्यक्रम में हुए शामिल, करमा दलों को सम्मानित कर किया प्रोत्साहित

    रायपुर,

    संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी बल्कि नैतिक कर्तव्य भी – मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विगत दिवस मुख्यमंत्री निवास, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ आदिवासी कंवर समाज युवा प्रभाग रायपुर द्वारा आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत – 2025 करमा तिहार कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 
    मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है। इस संस्कृति एवं परंपरा को जीवंत बनाए रखना न केवल हमारी जिम्मेदारी, बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है। ऐसे पर्व और परंपराएँ समाज को एकजुट होने का अवसर देती हैं, जिससे स्नेह, सद्भाव एवं सौहार्द की भावना विकसित होती है।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि कंवर समाज के युवाओं द्वारा राजधानी रायपुर में करमा तिहार का आयोजन किया जा रहा है। हमारी आदिवासी संस्कृति में अनेक प्रकार के करमा तिहार मनाए जाते हैं। आज एकादशी का करमा तिहार है, जो हमारी कुंवारी बेटियों का पर्व है। इस करमा तिहार का उद्देश्य है कि हमारी बेटियों को उत्तम वर और उत्तम गृहस्थ जीवन मिले। भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर बेटियाँ अच्छे वर और अच्छे घर की कामना करती हैं। इसके बाद दशहरा करमा का पर्व आता है, जिसमें विवाह के पश्चात पहली बार जब बेटी मायके आती है, तो वह उपवास रखकर विजयादशमी का पर्व मनाती है। इसी प्रकार जियुत पुत्रिका करमा मनाया जाता है, जिसमें माताएँ पुत्र-पुत्रियों के दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। यह एक कठिन व्रत होता है, जिसमें माताएँ चौबीस घंटे तक बिना अन्न-जल ग्रहण किए उपवास करती हैं।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यदि छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां अंग्रेजों के विरुद्ध 12 आदिवासी क्रांतियाँ हुईं। हमारी सरकार नया रायपुर स्थित ट्राइबल म्यूजियम में आदिवासी संस्कृति के महानायकों की छवि को आमजन की जागरूकता के लिए प्रदर्शित करने मॉडल के रूप में उकेरा जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित किया जा रहा है। उनके करकमलों से इस म्यूजियम का शुभारंभ किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देती रही है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने आजादी के लगभग 40 वर्षों बाद आदिवासी विभाग का पृथक मंत्रालय बनाकर आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं के बताए मार्ग पर वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आदिवासी समाज के बेहतरी एवं समग्र विकास के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एवं विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लिए पीएम जनमन योजना का संचालन कर रहे हैं, जिससे हितग्राहियों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में 15 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह ने बस्तर, सरगुजा एवं मध्य क्षेत्र प्राधिकरण का गठन कर विकास को गति प्रदान करने का कार्य किया।

    मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि युवा आदिवासियों को स्वरोजगार से जोड़ते हुए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से हमने नई उद्योग नीति बनाई है, जिसमें बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों के लिए विशेष रियायतें दी गई हैं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आदिवासी बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। इसके लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना राज्य में ही की जा रही है।
    वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली परंपरा रही है। इसी परंपरा के निर्वहन में आज हम करमा तिहार मना रहे हैं। हमारी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। साय जी के नेतृत्व में ही बस्तर संभाग में बस्तर पांडुम के नाम से ओलंपिक का आयोजन किया गया, जिसकी चर्चा पूरे भारत में हुई। कश्यप ने इस अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

    संरक्षक, अखिल भारतीय कंवर समाज विकास समिति पमशाला, जशपुर, कौशिल्या साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज और प्रकृति एक-दूसरे के अभिन्न अंग हैं। आदिवासी समाज के लिए प्रकृति सदैव आराध्य रही है। करमा पर्व प्रकृति प्रेम का पर्व है। हमारी संस्कृति अत्यंत गौरवशाली रही है और उसका संरक्षण तथा समय के साथ संवर्धन आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की महिलाएँ आगे आकर इस संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने सभी को प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


    इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राम कुमार टोप्पो, विधायक आशाराम नेताम, विधायक प्रबोध मिंज, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम राम सेवक सिंह पैकरा, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन, सभापति जिला पंचायत धमतरी टीकाराम कंवर, प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरवंश सिंह मिरी, अध्यक्ष कंवर समाज रायपुर महानगर मनोहर सिंह पैकरा सहित कंवर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • CG : समलूर, सियानार, बिंजाम में नुकसानी क्षेत्र का कलेक्टर ने किया स्थल परीक्षण…

    दंतेवाड़ा । जिले में लगातार हुई अतिवर्षा से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विगत दिवस गीदम विकासखंड के कई ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों से घर-घर जाकर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गहराई से समझा।

    कलेक्टर ने विशेष रूप से ग्राम पंचायत समलूर के कबाड़ीपारा, सियानारा के महारापारा, नदी किनारे पारा तथा बिंजाम के पटेलपारा का दौरा किया। प्रभावित परिवारों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहयोग उनके साथ खड़ा है और किसी भी जरूरतमंद को असहाय महसूस नहीं होने दिया जाएगा। दौरे के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि राहत राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खातों में किया जा चुका है। इसके अलावा फसल और मवेशियों को हुए नुकसान की जानकारी लेकर मुआवजा राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। महिलाओं द्वारा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कमी की बात सामने लाए जाने पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ गीदम को तुरंत आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    कलेक्टर दुदावत ने राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया, जहां वे प्रभावित परिवारों से सीधे मिले और उनके रहने-सहने, भोजन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब तक हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाते, राहत शिविरों का संचालन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राहत सहायता राशि में वृद्धि की गई है। जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके मरम्मत कार्य हेतु वन विभाग को बाँस और बल्ली की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जिन मकानों का अब तक सर्वे नहीं हुआ है, उन्हें तत्काल सर्वे कर लाभ दिलाने की बात कही। इसके अलावा जिन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ स्वीकृत हो चुका है, उन्हें जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा गया। वहीं जिनके घर पूरी तरह ढह गए हैं और उनका नाम अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल नहीं हुआ है, उनके नाम भी जोड़े जाने के निर्देश दिए गए।

  • राजनांदगांव, नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

    जोंधरा ग्राम डूमरघुंचा प्राथमिक शाला में अध्ययनरत छात्र प्रणव कुमार साहू पिता गजेंद्र साहू का जिला बालोद स्थित नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। प्रणव कुमार प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। इसी सत्र में उन्होंने सैनिक स्कूल डीपीएस राजनांदगांव और नवोदय विद्यालय दोनों की ही परीक्षा दी थी।

    छात्र का दोनों ही जगह चयन हो गया है। प्रणव की इस उपलब्धि पर शाला परिवार के समस्त शिक्षकए दादा अकबर सिंह साहू ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं शासकीय प्राथमिक डूमर गुंचा का भी नाम रोशन हुआ है।

  • CG : ईद-ए-मिलाद अवकाश अब 5 सितम्बर को, शासन ने संशोधित अधिसूचना की जारी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) अवकाश को लेकर संशोधित अधिसूचना जारी की है।

    विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पूर्व में दिनांक 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश को निरस्त करते हुए दिनांक 05 सितम्बर 2025 (शुक्रवार) को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही, 06 सितम्बर 2025 को अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर घोषित ऐच्छिक अवकाश यथावत रहेगा।

  • CG : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत…

    जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है।

    कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढ़ीडांड़, निवासी स्व. मंजित कुजूर का कुआं के पानी में डूबने से 11 नवम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी वंदना कुजूर हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

  • CG : जशपुर के बगीचा में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे को लेकर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक…

    जशपुरनगर | जशपुर जिले के जुरुडांड, बगीचा में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु तथा कई अन्य के घायल होने की दुखद खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार मृतकों के परिजनों एवं घायलों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए एवं घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।