• महासमुंद : बलराम जयंती किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी

    महासमुंद

    कृषि के देवता भगवान श्री बलराम जी की जयंती को 29 अगस्त को जिले में किसान दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण आयोजित की गई। जिसका मुख्य विषय प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्य एवं तिलहन उत्पादन रहा।
    कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में भगवान श्री बलराम एवं पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ महासमुंद के अध्यक्ष श्री कुबेर गिरी गोस्वामी तथा अध्यक्षता श्री धनंजय साहू जिला मंत्री, भारतीय किसान संघ ने की।

    विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भलेसर सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे उपस्थित रहे। डॉ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) एवं प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। संगोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी में 78 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ महासमुंद के सदस्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर किसानों को नींबू, आंवला, आम, जामुन सहित अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया।

     

  • एमसीबी ने ग्राम पंचायत मेरो में उचित मूल्य दुकान के लिए आवेदन मांगे, अंतिम तारीख 11 सितंबर

    एमसीबी

    कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चिरमिरी, जिला एमसीबी ब्लाक खड़गवां के आदेशानुसार ग्राम पंचायत मेरो स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 532004001) के संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत मेरो के सरपंच एवं सचिव द्वारा निभाए जाने में असमर्थता व्यक्त की गई है। इस परिस्थिति को देखते हुए उक्त दुकान का संचालन किसी सक्षम समिति को सौंपे जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, ताकि क्षेत्र की जनता को खाद्यान्न वितरण की सुविधा सुचारु रूप से मिलती रहे। इस उद्देश्य से आदिम जाति सहकारी समिति, बहुउद्देशीय सहकारी समिति, महिला स्वंय सहायता समूह, वन सुरक्षा समिति एवं अन्य पात्र समितियों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

    इच्छुक समितियां 19 अगस्त 2025 से 11 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। आवेदन के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) चिरमिरी ने स्पष्ट किया है कि उचित मूल्य दुकान का आबंटन नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाएगा, जिससे ग्रामीण अंचल के पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • बसना-पिथौरा में उर्वरक दुकानों पर अचानक जांच, महासमुंद अपडेट

    महासमुंद: बसना-पिथौरा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण

    बसना-पिथौरा में उर्वरक दुकानों पर अचानक जांच, महासमुंद अपडेट

    अनियमितता पाए जाने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

    महासमुंद 

    कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में प्रभारी उप संचालक कृषि भीमराव घोडेसवार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ब्रजेश तुरकाने पिथौरा, श्रीमती उषा कांती खेश वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना द्वारा विकासखंड बसना एवं पिथौरा के उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म राजा बीज भंडार सांकरा, खत्री बीज भंडार  सांकरा, सिन्हा कृषि केन्द्र पिथौरा, नायक कृषि केन्द्र सागरपाली, किसान कृषि केन्द्र भूकेल का निरीक्षण किया गया।

    इस दौरान संबंधित फर्म में पी.ओ.एस. स्टाक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्म द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात् आगे की कार्यवाही की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।

  • 891.7 मि.मी. वर्षा के साथ प्रदेश में मौसम का हाल, रायपुर अपडेट

    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 891.7 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बस्तर जिले में सर्वाधिक 1292.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 432.1 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
     
     रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 756.4 मि.मी., बलौदाबाजार में 618.9 मि.मी., गरियाबंद में 747.1 मि.मी., महासमुंद में 651.2 मि.मी. और धमतरी में 797.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 843.2 मि.मी., मुंगेली में 829.7 मि.मी., रायगढ़ में 1055.4 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 721.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1038.6 मि.मी., सक्ती में 920.4 मि.मी., कोरबा में 851.3 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 851.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 713.5 मि.मी., कबीरधाम में 627.5 मि.मी., राजनांदगांव में 798.3 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1143.2 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 666.9 मि.मी. और बालोद में 977.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 633.1 मि.मी., सूरजपुर में 965.0 मि.मी., बलरामपुर जिले में 1277.8 मि.मी., जशपुर में 871.3 मि.मी., कोरिया में 984.4 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 894.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।

    बस्तर संभाग में कोंडागांव जिले में 837.9 मि.मी., कांकेर में 1047.0 मि.मी., नारायणपुर में 1135.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1243.6 मि.मी., सुकमा में 988.8 मि.मी. और बीजापुर में 1211.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

  • धमतरी शहर में सड़क विकास: 12 नई सड़कें और 29 करोड़ का बजट प्रस्ताव

    धमतरी शहरवासियों को शीघ्र ही आवागमन की और अधिक सुगम सुविधाएँ 

    सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगाः कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

    धमतरी
    धमतरी शहरवासियों को शीघ्र ही आवागमन की और अधिक सुगम सुविधाएँ मिलने जा रही हैं। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने लोक निर्माण विभाग को शहर के लिए नवीन सड़क निर्माण का नक्शा और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विभाग द्वारा 12 विभिन्न मार्गों के सुदृढ़ीकरण एवं नवनिर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। जिनकी कुल लंबाई 23 किलोमीटर होगी ।
      इस स्वीकृति के तहत शहर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों और बस्तियों को जोड़ने वाले आंतरिक मार्गों तक सड़क निर्माण का कार्य होगा। प्रस्तावित परियोजनाओं में अमलतास कॉलोनी से पॉलीटेक्निक कॉलेज कलेक्टोरेट मार्ग, श्यामतराई से भटगांव मार्ग, रूद्रेश्वर मंदिर से नहर किनारे के मार्ग, रूद्री बैराज से राज्य मार्ग तक तथा रूद्रेश्वर मंदिर से करैथा गाँव होते हुए राज्य मार्ग तक बी.टी. सड़क का निर्माण शामिल है।

      प्रस्ताव में सी.सी. सड़क निर्माण कार्यों में भी शहर को बड़ी सौगात मिली है। इसके अंतर्गत बेंद्रानवागांव चौक से नहर तक पुलिस ग्राउंड मार्ग, डाक बंगला मुक्तिधाम से पंचवटी कॉलोनी मार्ग, दानीटोला स्कूल चौक से कन्या महाविद्यालय होते हुए शीतकुंड मार्ग, कन्या महाविद्यालय से दुलारी नागरा स्ट्रीट, जलविहार कॉलोनी की विभिन्न गलियों तथा जोधपुर गौठान से पंचवटी कॉलेज मार्ग को शामिल किया गया है।

      कलेक्टर मिश्रा ने प्रस्तावित नक्शे का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

      उन्होंने यह भी कहा कि धमतरी शहर तेजी से विकास की ओर अग्रसर है और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार नागरिकों को आधुनिक शहरी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त करेगा। शहर की आंतरिक गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक निर्माण कार्य होने से व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुँच आसान होगी।

      ’कलेक्टर  मिश्रा ने नागरिकों से पहले से ही अपील की कि निर्माण कार्य के दौरान असुविधा होने पर सहयोग दें ताकि कार्य समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण हो सके। शासन और प्रशासन की प्राथमिकता है कि सड़कें टिकाऊ, मजबूत और दीर्घकालिक हों, जिससे आने वाले वर्षों तक शहरवासी लाभान्वित हो सकें।

      प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर लगभग सभी प्रमुख मार्ग आपस में जुड़ जाएंगे और शहर के यातायात तंत्र में बड़ा बदलाव दिखाई देगा। यह कदम न केवल शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर की ओर भी अग्रसर करेगा।

  • MP ट्रेन अपडेट: कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करने की सलाह

    रतलाम
    यदि आप रतलाम रेल मंडल से होकर जम्मू और कटरा जाने वाले हैं या इसका प्लान कर रहे हैं तो पहले आप अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें. क्योंकि इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. इससे कुछ अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं. इसलिए घर से निकलने के पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जान लें. बता दें कि उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश की वजह से जम्‍मू मंडल के कठुआ-माधोपुर रेल खंड में ट्रैफिक सस्पेंड है. जिसके कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. जिसमें 7 ट्रेनों को निरस्त रखा गया है. वहीं, 2 यात्री गाड़ियों को शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट किया गया है.

    ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

        दिनांक 4 एवं 5 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.
        दिनांक 2, 3 एवं 5 सितम्‍बर को चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12472 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा बान्‍द्रा टर्मिनल एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.
        दिनांक 4 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12474 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा गांधीधाम एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.
        दिनांक 2 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.
        दिनांक 3 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 12477 जामनगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.
        दिनांक 8, 15, 22 एवं 29 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 22941 इंदौर शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन उधमपुर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.
        दिनांक 3, 10, 17 एवं 24 सितम्‍बर को गाड़ी संख्‍या 22942 शहीद कैप्‍टन तुषार महाजन इंदौर उधमपुर एक्‍सप्रेस निरस्त रहेगी.

    ये ट्रेनें भी होगी प्रभावित

    दिनांक 02 से 19 सितम्‍बर तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और अंबाला से श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा तक निरस्‍त रहेगी.

    दिनांक 03 से 20 सितम्‍बर, 2025 तक श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12920 श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस, अंबाला रेलवे स्‍टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी यानी श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटरा स्टेशन से अंबाला तक निरस्त रहेगी.

    रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि "जम्मू मंडल के कठुआ-माधोपुर रेलखंड में ट्रैफिक सस्पेंड होने के कारण इन ट्रेनों को निरस्त या प्रभावित किया गया है." इन ट्रेनों के बारे में अधिक जानकारी के लिए यात्री अधिकृत वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

  • MPCA के अध्यक्ष महा आर्यमन सिंधिया ने खजराना गणेश का आशीर्वाद लेकर संभाला पद

    इंदौर 

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार सुबह एमपीसीए का चेयरमेन चुने जाने से पहले अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया को लेकर मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित देश के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर दर्शन करने पहुंचे। प्राचीन खजराना गणेश मंदिर में ज्योतिराज सिंधिया और महाआर्यमन ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंदिर के पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा कराई।

    ईपको बता दें कि आज मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की एजीएम में अध्यक्ष पद के लिए महा आर्यमन सिंधिया के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद प्रेस कांफ्रेंस भी कर ली गई है। इसी पद पर निर्विरोध चुने गए महाआर्यमन घोषणा से पहले अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खजराना गणेश के दर्शन करने पहुंचे थे।

    'शुभ कार्य से पहले प्रभु का आशीर्वाद लेना हमारी परंपरा'

    इंदौर में खजराना गणेश के दर्शन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, '' ॐ सिद्धिविनायकाय नमः आज इंदौर प्रवास का शुभारम्भ खजराना गणेश मंदिर में सिद्धिविनायक प्रभु के दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ किया. हर शुभ कार्य से पूर्व प्रभु का आशीर्वाद लेना न केवल हमारी परंपरा, बल्कि मेरी पारिवारिक विरासत और व्यक्तिगत आस्था का भी अभिन्न हिस्सा है. विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी से राष्ट्र और प्रदेश की प्रगति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की.''

    बेटे को शॉल पहनाकर सिंधिया ने किया स्वागत

    दरअसल, ये शुभकार्य था महा आर्यमन का मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना जाना. सिंधिया उन्हीं के लिए खजराना गणेश की शरण में पहुंचे थे और प्रभु से मंगलकामना की.

    महाआर्यमन ने भी साथ किया पूजन

    खजराना गणेश मंदिर में पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ महाआर्यमन भी पूजन करते नजर आए. पिता पुत्र ने खजराना गणेश के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया. इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट भी नजर आए.

    MPCA के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष

    बता दें कि भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया को निर्विरोध मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का अध्यक्ष चुन लिया गया है. इसके साथ ही वे मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष बनने वाले व्यक्ति बन गए हैं. ग्वालियर राजघराने के महाआर्यमन सिंधिया की उम्र 29 वर्ष है.

    खजराना मंदिर के बाद पहुंचे होल्कर स्टेडियम

    खजराना गणेश मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ पूजन करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया व महाआर्यम सीधे होल्कर स्टेडियम पहुंचे. होल्कर स्टेडियम में आयोजित मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में महाआर्यमन को पदभार ग्रहण कराया गया. इसके साथ ही यहां नई मैनेजिंग कमेटी की घोषणा होगी.

    बेटे को शॉल पहनाकर सिंधिया ने किया स्वागत

    मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में वो पल भी आया जिसे देख महाआर्यमन भावुक भी हो गए. दरअसल, महाआर्यमन द्वारा अध्यक्ष पद ग्रहण करने के दौरान पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें शॉल पहनाकर स्वागत व सम्मान किया. साथ ही एमपीसीए में उज्जल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया.

  • महाकाल मंदिर गर्भगृह आम भक्तों के लिए नहीं खुला, हाईकोर्ट ने तय किया नियम

    उज्जैन 

    श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक और वीआईपी प्रवेश की अनुमति के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट का फैसला आ गया है. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने फैसला सुनाते हुए कलेक्टर के आदेश को सही माना है और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं. यानी आम भक्तों को गर्भगृह में अभी प्रवेश नहीं मिलेगा और निर्णय लेने का अधिकार कलेक्टर के पास ही रहेगा.

    कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलेगा, यह तय करने का अधिकार कलेक्टर के पास ही रहेगा। फिलहाल यथास्थिति बनाए रखी जाएगी। इंदौर के वकील दर्पण अवस्थी ने जनहित याचिका लगाई थी। गुरुवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था। सोमवार को फैसला सुनाया।

    कोर्ट के निर्णय के अनुसार, जब तक कोई नया आदेश नहीं आता, गर्भगृह में प्रवेश व्यवस्था पूर्ववत बनी रहेगी, यानी आम भक्त गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर सकेंगे और यह अधिकार केवल कलेक्टर के विवेक पर आधारित रहेगा।

    याचिका में व्यवस्था को बताया था भेदभावपूर्ण 18 अगस्त को इंदौर निवासी याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने वकील चर्चित शास्त्री के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी। एडवोकेट शास्त्री ने तर्क दिया था कि दूर-दराज से आने वाले आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता, जबकि प्रभावशाली लोगों को विशेष अनुमति मिल जाती है। यह व्यवस्था भेदभावपूर्ण और अनुचित है।

    वीआईपी कल्चर के खिलाफ दायर की गई थी याचिका

    दरअसल, इस तथाकथित 'वीआईपी कल्चर' को चुनौती देते हुए इंदौर के निवासी दर्पण अवस्थी ने 18 अगस्त को अपने वकील चर्चित शास्त्री के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी. याचिकाकर्ता का कहना था कि देशभर से लाखों भक्त उज्जैन महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन उन्हें केवल बाहर से ही दर्शन करना पड़ता है. वहीं वीआईपी लोगों को सीधे गर्भगृह में एंट्री मिल जाती है और वो परिवार सहित वहां जाकर पूजा-अर्चन करते हैं. याचिकाकर्ता ने इसे आम भक्तों के साथ भेदवाभ और अन्याय बताया था.

    वर्तमान व्यवस्था को अनुचित और भेदभावपूर्ण बताया

    हाईकोर्ट के आदेश के बाद याचिकाकर्ता के अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने एक-दो दिन में रिव्यू पिटीशन लगाने की बात कही है। उनका कहना है कि यह मामला महाकाल के लाखों आम भक्तों का है जोकि दूर-दराज से यहां आते हैं। कोर्ट में तर्क देते हुए अधिवक्ता शास्त्री ने गर्भगृह में प्रवेश की वर्तमान व्यवस्था को अनुचित और भेदभावपूर्ण बताया।

     हाईकोर्ट ने व्यक्तिगत बताकर रद्द की याचिका
     
     हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने सोमवार को इस याचिका पर फैसला सुनाया. हाईकोर्ट ने ये कहते हुए इस याचिका को रद्द कर दिया कि याचिकाकर्ता ने अपनी व्यक्तिगत समस्या को लेकर याचिका लगाई गई है. कोर्ट ने कहा, "मंदिर के गर्भगृह में किसे प्रवेश मिलना चाहिए और किसे नहीं मिलना चाहिए ये उज्जैन कलेक्टर के विवेकाधिकार में है. इसपर कलेक्टर और मंदिर प्रशासन ही अंतिम फैसला लेंगे." यानी पहले जैसे व्यवस्था थी वही जारी रहेगी. इसका मतलब है कि अभी आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी.

    सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं याचिकाकर्ता

    इंदौर बैंच द्वारा याचिका खारिज होने पर तर्पण अवस्थी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज करने की तैयारी में हैं. याचिकाकर्ता के वकील चर्चित शास्त्री ने बताया, "हाईकोर्ट ने याचिका को व्यक्ति विशेष का मामला बताकर खारिज कर दिया. जबकि ये व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है. ये याचिका उन सभी आम भक्तों के लिए थी जिन्हें मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलता, जबकि वीआईपी, नेता पुत्रों को बड़ी आसानी से प्रवेश मिल जाता है. कलेक्टर द्वारा भक्तों से भेदभाव किया जाता है. हम फैसला का स्वागत करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे."

     2023 से गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

    बता दें कि अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने भी याचिका का समर्थन किया था और कोर्ट से कहा था कि गर्भगृह दर्शन के लिए नीति बनाई जाए. महासंघ ने सुझाव दिया था कि चाहे शुल्क निर्धारित किया जाए या समय, लेकिन आम भक्तों को भी बाबा महाकाल के समीप जाने का अवसर मिलना चाहिए. महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर 4 जुलाई 2023 से प्रतिबंध लगा हुआ है. हाल ही में कई नेता पुत्रों द्वारा जबरदस्ती बैरिकेडिंग फांदकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने के मामले भी सामने आए हैं.

  • BJP प्रदेशाध्यक्ष ने जन्मदिन को लेकर कहा कुछ ऐसा, लोग कर रहे चर्चा

    भोपाल 

    मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने चाहने वालों और कार्यकर्ताओं से एक खास अपील की है। दरअसल कल यानिकी 3 सितंबर को आने वाले हेमंत खंडेलवाल ने अपने जन्मदिन को लेकर ये खास आग्रह किया है।

     हेमंत खंडेलवाल ने “X” पर  कार्यकर्ताओं से आग्रह  किया है कि मेरे जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी प्रचार माध्यम से कृपया शुभकामनाएँ न दें। आपका स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। इस मौके को साधारण और सिंपल तरीके से ही सेलिब्रेट करें ! 

    हेमंत खंडेलवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं।

    वैसे आपको बता दें BJP प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। बड़े कार्यक्रमों में भी वो किसी खास पहनावे को धारण नहीं करते हैं जैसे की नेता लोग पहनते हैं।  इसलिए अपने जन्मदिन पर भी वो कार्यकर्ताओं से सादगी की ही अपील कर रहे हैं। जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए उपहार , होर्डिंग्स, बैनर लगाने से मना किया है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और संगठन के प्रति समर्पण ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है।

    वैसे देखा जा रहा  कि हेमंत खंडेलवाल का बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद ये पहला जन्मदिन होगा। इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आने वाले पहले जन्मदिन को लेकर  प्रदेशभर में शुभकामनाएं देने के लिए बड़े स्तर पर होर्डिंग्स, बैनर लगाने की तैयारी चल रही है।लेकिन अब खंडेलवाल ने इस तरह की अपील करके कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया कि जन्मदिन सादगी औ सौहार्दपूर्ण तरीके से ही मनाया जाएगा।

  • उमरिया रेलवे स्टेशन हादसा: प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से जीवन समाप्त किया

    उमरिया
     एक प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर लेट कर मालगाड़ी से कट कर अपनी जान दे दी। मरने से पहले दोनों प्रेमी-प्रेमिका आपस में लिपट गए थे और इसी तरह रेलवे ट्रैक पर लेट गए थे।

    यह अनुमान रेलवे ट्रैक पर पड़ी उनकी कटी हुई लाश को देखकर लगाया गया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि मरने वाले प्रेमी-प्रेमिका बीते चार दिनों से गांव के अपने घरों से लापता थे।

    मृतकों की पहचान भरत कोल (उम्र 21 साल) पिता अशोक कोल और करिश्मा कोल (उम्र 19 साल) पिता हल्के कोल दोनों निवासी ग्राम खेरवा ग्राम पंचायत टिकुरी जनपद पंचायत मानपुर जिला उमरिया के रूप में हुई है।

    स्टेशन में प्रेमी-प्रेमिका तीन दिन दिखे

    पिछले कई दिनों से गांव से लापता दोनों प्रेमी-प्रेमिका कहां थे घर के लोगों को नहीं पता। घर के लोगों ने उन्हें तलाशने की काफी कोशिश की लेकिन वे दोनों नहीं मिले।

    घटना के बाद यह जानकारी सामने आई है कि करने वाले दोनों प्रेमी-प्रेमिका लगभग दो-तीन दिन से महरोई स्टेशन में ही रात्रि निवास करते थे। कई लोगों ने उन्हें स्टेशन में ही देखने का दावा किया है। बताया गया है कि यह दोनों दिन में आसपास कहीं चले जाते थे और रात में आकर स्टेशन में ही निवास करते थे।

    यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार प्रेमी युगल जान देने का मन बना रहा होगा, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा पानी के कारण वे आसपास ही दिखाई देते रहे अंततः उन्होंने हिम्मत जुटाई और जान दे दी।
    भोर में दी जान

    घटना के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी युगल ने भर में लगभग चार बजे मालगाड़ी से कटकर हत्या कर ली। घटना के बाद मालगाड़ी के चालक ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया जिसके अनुसार घटना कटनी चोपन रेलखंड के 1143/39 किमी पर हुई।

    घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर अमरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम पंचनामा करा शव परिजनों को सौंप दिया।

  • जहांगीराबाद: उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल देने पर पंप संचालक पर कार्रवाई

     भोपाल

     राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद स्थित राजधानी पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल दिए जाने की शिकायत पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी पकड़ते हुए पंप संचालक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

    जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि सोमवार को शिकायत मिली थी कि *राजधानी पेट्रो पाइंट पेट्रोल-डीजल पंप (बीपीसीएल)* पर ग्राहकों को तय मात्रा से कम पेट्रोल दिया जा रहा है। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिकायतकर्ता को भी बुलाकर बयान दर्ज किए।

    निरीक्षण में पेट्रोल के नोजल से प्रदाय की मात्रा की जांच की गई और पेट्रोल-डीजल का भौतिक सत्यापन हुआ। इस दौरान *स्पीड पेट्रोल 528 लीटर अधिक भंडारित* पाया गया, जिसे जब्त कर लिया गया। टीम ने पाया कि पंप पर मशीनों की संख्या भी लाइसेंस के अनुसार नहीं है।

    इसके अलावा मौके पर पेट्रोल-डीजल में पानी की जांच की गई और यह भी पाया गया कि पंप पर बिना हेलमेट उपभोक्ताओं को पेट्रोल दिया जा रहा था। पूरी कार्रवाई पंप मालिक के बेटे आमिर खान की मौजूदगी में की गई।

     

  • अगस्त यात्री आंकड़े: राजाभोज एयरपोर्ट पर बढ़त, सीमित संख्या बनी चुनौती

    भोपाल
     लगातार बारिश होने एवं वेडिंग सीजन नहीं होने के कारण भोपाल से हवाई सफर करने वालों की संख्या उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ पा रही है। हालांकि, जुलाई के मुकाबले अगस्त में यात्री बढ़े हैं लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी की तमाम कोशिशों के बावजूद संख्या डेढ़ लाख तक नहीं पहुंच सकी है।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में भोपाल से कई शहरों तक जाने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 17 हजार 293 दर्ज की गई है। जुलाई माह देश के विभिन्न शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या एक लाख 16 हजार 123 थी। जुलाई माह के मुकाबले अगस्त में एयरक्राफ्ट मूवमेंट कम हुआ है। यानि पैसेंजर लोड बढ़ रहा है।

    गोवा सहित कई उड़ानें बंदसमर शेड्यूल के दौरान भोपाल से गोवा, लखनऊ एवं प्रयागराज उड़ान बंद कर दी गई थी। इंडिगो ने दिल्ली की एक उड़ान कम कर दी थी बेंगलुरू एवं रायपुर उड़ान उड़ान के फेरे कम हुए हैं। इस कारण यात्री कम हुए है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार जल्द ही एक अतिरिक्त दिल्ली एवं अहमदाबाद उड़ान शुरू हो रही है।

    रायपुर एवं बेंगलुरू उड़ान अब प्रतिदिन संचालित होगी। इससे यात्री संख्या बढ़ेगी। यात्रियों की संख्या, विमानों के फेरेमाह वर्ष यात्री संख्या विमानों के फेरे मई 2025 140, 621 136, 6 जून 2025 136, 675 109, 3 जुलाई 2025 116, 123 110, 6 अगस्त 2025 117,293 1061

  • 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने का लक्ष्य, मध्य प्रदेश कर रहा नेतृत्व

    भोपाल
    जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन संस्था ने भारत को वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य तय किया है। संस्था के संस्थापक भुवन ऋभु ने सोमवार को आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश इस दिशा में अग्रिम मोर्चे पर है।

    संस्था की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 41 जिलों में अब तक 36,838 बाल विवाह रोके गए, 4,777 बच्चों को बाल तस्करी से मुक्त कराया गया, और 1200 से अधिक यौन शोषण पीड़ित बच्चों की मदद की गई।

    मध्य प्रदेश अव्वल

    भुवन ऋभु ने कहा कि मध्य प्रदेश की सात करोड़ तीस लाख की आबादी में लगभग 40 प्रतिशत बच्चे हैं। इतनी बड़ी आबादी में बच्चों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है, लेकिन राज्य ने इस दिशा में निर्णायक कदम उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि बाल विवाह, बाल तस्करी और यौन हिंसा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार और नागरिक समाज ने मिलकर तेजी से कार्य किया है। संस्था ने 2023 से अगस्त 2025 तक के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं।

    भुवन ऋभु ने यह भी याद दिलाया कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य था, जिसने बच्चियों के साथ दुष्कर्म पर मौत की सजा का प्रावधान किया था। अब वही सख्ती बाल विवाह के मामलों पर भी दिखाई जानी चाहिए।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (PCMA) एक धर्मनिरपेक्ष कानून है, जो बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसे धार्मिक विश्वासों या पर्सनल लॉ से कमतर मानना बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ होगा।

  • 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश का अलर्ट, एमपी में तवा डैम और रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी

    भोपाल 

    स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।। भोपाल,  इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।सोमवार को भोपाल, रतलाम, दमोह, ग्वालियर समेत 26 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। 

    नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रुक-रुक कर तेज और रिमझिम बारिश हो रही है। जलस्तर बढ़ने पर तवा डैम के 3 गेट दो-दो फीट की ऊंचाई तक खोले गए हैं। यह इस सीजन में दूसरी बार है, जब बांध के गेट खोले गए हैं। डैम के एसडीओ एनके सूर्यवंशी के अनुसार, डैम से 10,500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका जलस्तर 1164.50 मीटर पर बना हुआ है।

    इससे पहले सोमवार देर शाम टीकमगढ़ में 20 लोग धसान नदी के बरा घाट पर फंस गए थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने उनको सुरक्षित रेस्क्यू किया। ये सभी कुडीला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। धसान नदी में रेत का अवैध खनन करने गए थे। इसी दौरान जलस्तर बढ़ने से फंस गए थे।

    मौसम विभाग के मुताबिक, जिन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है, उनमें उज्जैन, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, धार, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर शामिल हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

    दमोह में सबसे ज्यादा 2.6 इंच पानी गिरा पिछले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के 32 से अधिक जिलों में बारिश का दौर रहा। सबसे ज्यादा दमोह में 2.6 इंच पानी गिर गया। रतलाम, श्योपुर-दतिया में डेढ़ इंच, ग्वालियर में सवा इंच, गुना में 1 इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हो गई।

    सिवनी, बैतूल, मंडला, रायसेन, छतरपुर, शिवपुरी, टीकमगढ़, सीधी, इंदौर, सागर, नर्मदापुरम, उमरिया, जबलपुर, खंडवा, सतना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, भिंड, निवाड़ी, मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, सीहोर, विदिशा समेत कई जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

    दमोह में 2.3 इंच पानी गिरा
    सोमवार को सबसे ज्यादा दमोह में 2.3 इंच पानी गिर गया। रतलाम-दतिया में डेढ़ इंच, ग्वालियर में पौन इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हो गई। बैतूल, इंदौर, पचमढ़ी, गुना, शाजापुर, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, बालाघाट, मंदसौर, सतना, नर्मदापुरम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश का दौर बना रहा।

    इस लिए हो रही तेज बारिश
    मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में दो ट्रफ गुजर रही हैं। इस वजह से सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। मंगलवार को भी सिस्टम का असर देखने को मिलेगा।

    प्रदेश में बारिश का कोटा फुल
    मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक 37.8 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 102 प्रतिशत है। वहीं, अब तक 31.2 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। इस बार बारिश के मामले में गुना सबसे बेहतर है। यहां 56 इंच बारिश हो चुकी है। गुना में 24 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। मंडला में 54.2 इंच बारिश हो चुकी है। श्योपुर में साढ़े 52.4 इंच, अशोकनगर में 51.8 इंच और रायसेन में 51.5 इंच पानी गिरा है। वहीं, सबसे कम बारिश वाले 5 जिले इंदौर और उज्जैन संभाग के हैं। इंदौर में सबसे कम 21.3 इंच बारिश हुई है। शाजापुर में 21.6 इंच, खरगोन में 22.6 इंच, खंडवा में 23 इंच और बड़वानी में 24.2 इंच पानी गिरा है। 

    रतलाम में गांव डूबा, मुरैना में तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार मानसून ट्रफ की एक्टिविटी इस समय प्रदेश में है। सोमवार को सबसे ज्यादा दमोह में 2.3 इंच पानी गिर गया। रतलाम-दतिया में डेढ़ इंच, ग्वालियर में पौन इंच और भोपाल में आधा इंच बारिश हो गई। बैतूल, इंदौर, पचमढ़ी, गुना, शाजापुर, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, बालाघाट, मंदसौर, सतना, नर्मदापुरम, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नौगांव, सागर, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट में भी बारिश का दौर बना रहा।

    मुरैना के अंबाह में तिरपाल ढांककर अंतिम संस्कार किया गया। दमोह में एक मकान गिर गया। मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया। भोपाल में रुक-रुककर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश जारी रही।

    रतलाम के धोलावाड़ डैम के तीन गेट खोलने पड़े। पलसोड़ा गांव पानी में पूरी तरह डूब गया। लोग छतों पर चढ़कर बैठे रहे। उसरगार और अमलेटा गांव के बीच नाले की पुलिया धंसने से ट्रैफिक रुक गया। उपलई गांव में एक कार पलट गई। ग्रामीणों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

    वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

        वर्तमान में मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल परम गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी और संलग्न म्यांमार तट पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर की ऊंचाई पर सक्रिय है, जो ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।

        24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

        एक ट्फ़ उत्तर-पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बने चक्रवातीय परिसंचरण से, उत्तर एमपी, दक्षिण यूपी होकर झारखंड तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की उंचाई पर विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम एमपी और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय उपरोक्त ट्रफ़ में विलीन हो गया है।

    5 सितंबर तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

    2 सितंबर: राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, रतलाम, उज्जैन, आगर, गुना, शिवपुरी, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, देवास, शाजापुर,मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावत और वज्रपात।

    3 सितंबर: बुरहानपुर, खरगौन, बड़वानी में अति भारी वर्षा, झंझावत।नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, मुरैना, श्योपुरकलां, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्ना भारी बारिश ,झंझावत वज्रपात। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत वज्रपात।

    4 सितंबर : खंडवा, खरगौन, बड़वानी, देवास में अति भारी वर्षा, झंझावत कहीं-कहीं और वज्रपात।नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा में भारी वर्षा, झंझावत और कहीं-कहीं वज्रपात ।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना,श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं

    5 सितंबर : बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ में अति भारी वर्षा, झंझावत वज्रपात कहीं-कहीं। बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, खरगौन, धार में भारी वर्षा, झंझावत वज्रपात। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावत व वज्रपात कहीं कहीं।

    1 जून से 1 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

        मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 21% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 20% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 22% अधिक वर्षा हुई है।अब तक 37.8 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। जो सीजन की 102 प्रतिशत है।  पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

        इस बार गुना मंडला में सबसे ज्यादा 56 इंच बारिश हुई है।मंडला में 54.2 इंच, श्योपुर में साढ़े 52.4 इंच, अशोकनगर में 51.8 इंच और रायसेन में 51.5 इंच पानी गिरा है। इंदौर में सबसे कम 21.3 इंच , शाजापुर में 21.6 इंच, खरगोन में 22.6 इंच, खंडवा में 23 इंच और बड़वानी में 24.2 इंच बारिश हुई है।

  • रायुपर : कुसमी नहर विस्तार कार्य हेतु करीब 76 लाख रुपये स्वीकृत

    रायुपर

    छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले की महानदी परियोजना के अतंर्गत शाखा नहर के गोड़ा से कुसमी (आर.सी.सी ट्रफ) नहर के विस्तार कार्य के लिए 75 लाख 98 हजार रुपये स्वीकृत किये है। योजना के कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रीय किसानों को 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना के कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

  • पशु क्रूरता मामला: जबलपुर में 19 घोड़ों की मौत के बाद FIR दर्ज

    जबलपुर :

    एमपी के जबलपुर में हैदराबाद से आए विभिन्न नस्लों के घोड़ों की मौत का मामला अब पुलिस थाने पहुंच गया है। बीते 20 दिन में आधा दर्जन घोड़ों की मौत के बाद मरने वाले घोड़ों की कुल संख्या 19 पर पहुंच गई है। पशु पालन विभाग ने आखिर 4 महीने बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई हैं।

    जबलपुर के रैपुरा ग्राम स्थित ठाकुर फार्म में हैदराबाद से चार महीने पहले 57 एलीट घोड़ों को व्यावसायिक उपयोग के लिए लाया गया था। इनमें से अभी तक कुल 19 घोड़ों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो चुकी है। हालांकि पूर्व में जब घोड़ों की मौतों पर हो—हल्ला मचा था उस समय जांच में एक घोड़े में ग्लैंडर्स बीमारी के लक्षण पाए गए थे। अब फिर से आधा दर्जन घोड़ों की मौत से पशु पालन विभाग सहित प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में रैपुरा फॉर्म संचालक और हैदराबाद की हेथा नेट इंडिया प्राइवेट कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    पहले जारी की थी प्रेस रिलीज 23 मई को कलेक्टर ने प्रेस रिलीज जारी की थी और इसमें लिखा था कि 29 अप्रैल से 3 मई के बीच तिवारी घोड़े लेकर जबलपुर आए। उन्होंने ही इलाज के लिए आवेदन दिया। इसके बाद इलाज शुरू हुआ और ब्लड सैंपल हिसार लैब भेजे गए। उस समय 44 घोड़े स्वस्थ बनाए गए, जबकि 9 की रिपोर्ट आना बाकी थी। प्रेस रिलीज में मेनका गांधी के निर्देशों का भी जिक्र था।

    क्यों पलटा प्रशासन 5 मई से 31 अगस्त तक प्रशासन और वेटरनरी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। लेकिन 1 सितम्बर को एफआईआर दर्ज कर दी गई। इसमें कहा गया कि घोड़े जबलपुर लाने या रखने की अनुमति प्रशासन या ग्राम पंचायत से नहीं ली गई। मामला हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है, माना जा रहा है कि इसी वजह से चार महीने बाद कार्रवाई हुई।

    हरियाणा स्थित अनुसंधान केंद्र भेजे थे सैंपल

    पूर्व में जब एक महीने में 13 घोड़ों की मौत हुई थी उस समय बीमारी का पता लगाने के लिए घोड़ों के ब्लड सीरम सैंपल हरियाणा के हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केन्द्र भेजे गए थे। अनुसंधान केन्द्र से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ एक घोड़े में ग्लैंडस के संभावित लक्षण पाए गए थे। घोड़े के स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण जांच के लिए दोबारा सैंपल लैब में नहीं भेजे गए थे।

    रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई थी

    गौरतलब है कि हेथा नेट इंडिया प्राइवेट कम्पनी हैदराबाद से 29 अप्रैल से 3 मई के बीच 57 विभिन्न नस्लों के घोड़े को जबलपुर लाकर पनागर के रैपुरा ग्राम में रखा गया था। घोड़ों की तबीयत खराब होने के कारण केयरटेकर सचिन गुप्ता ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग को सूचित किया था। घोड़ों में ग्लैंडर्स बीमारी की सम्भावना तथा जूनोटिक रोगों की निगरानी व निदान के लिए नेशनल एक्शन प्लान के तहत जिला कलेक्टर ने रैपिड रिस्पांस टीम गठित करने के आदेश जारी किए थे।

    हाई कोर्ट में दायर हुई याचिका एनिमल लवर्स सिमरन इस्सर और अन्य ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। अब तक प्रशासन, वेटरनरी विभाग, राज्य सरकार और आरोपी पक्ष की ओर से करीब 1600 पेज का जवाब कोर्ट में दिया गया है। अगली सुनवाई अक्टूबर में होगी।

    5 मई को सड़क के रास्ते लाए गए थे 57 घोड़े

    हैदराबाद से थोरो, काठियावाड़ी और मारवाड़ी प्रजाति के 57 घोड़े सड़क के रास्ते 5 मई को जबलपुर लाए गए थे। सभी को रैपुरा गांव में रखा गया। इनकी देखरेख के लिए स्टड फॉर्म मालिक सचिन तिवारी ने कुछ डॉक्टर और सेवक भी रखे। लेकिन 7 मई से 13 मई के बीच इनमें से 8 घोड़ों की मौत हो गई।

    उसके बाद एक-एक कर 5 और घोड़े मरे और एक और की मौत के साथ आंकड़ा 14 पहुंच गया। दो सप्ताह पहले तक बचे घोड़ों की संख्या 44 थी, लेकिन अब फिर 6 घोड़ों की जान चली गई और संख्या घटकर 38 रह गई है।

    20 दिन में आधा दर्जन घोड़ों की फिर मौत

    रैपुरा ग्राम स्थित ठाकुर फार्म में रखे गए घोड़ों में से विगत 20 दिनों में आधा दर्जन घोड़ों की मौत हो गई थी। अभी तक 57 में से 19 घोड़ों की मौत हो चुकी है। घोड़े के केयर टेकर सचिन तिवारी ने पशुपालन विभाग की टीम को बताया गया था कि घोड़ों की मौत का कारण परिवहन के तनाव से हुई थी। घोड़ों की मौत को गंभीरता से लेते हुए पशुपालन विभाग ने पनागर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
    केयर टेकर और कंपनी के खिलाफ FIR

    पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने मीडिया केा बताया है कि पशुपालन विभाग की शिकायत पर घोड़ों के केयर टेकर सचिन तिवारी, हेथा नेट इंडिया प्राइवेट कम्पनी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घोड़ों की मेडिकल जांच तथा डॉक्टरों की सलाह के अनुसार उनका पुनर्वास पर निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

  • बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सभी धर्मों पर समान रूप से लागू करने की मांग: भुवन ऋभु

    पर्सनल कानूनों की आड़ में जारी बाल विवाह की प्रथा पर रोक लगे और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम सभी धर्मों व संप्रदायों पर समान रूप से लागू हो :  भुवन ऋभु

    भोपाल
    जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने कहा कि बाल अधिकारों की सुरक्षा में मध्य प्रदेश अग्रिम मोर्चे पर है और इस राज्य के पास बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने की राष्ट्रीय लड़ाई के नेतृत्व की पूरी क्षमता व संभावना है। 

    मध्य प्रदेश की सात करोड़ तीस लाख की आबादी में 40 प्रतिशत हिस्सा बच्चों का है। ऐसे में राज्य के सामने एक बड़ी चुनौती है और इसने निर्णायक कदम उठाए हैं। बाल विवाह, ट्रैफिकिंग और यौन हिंसा की चुनौती से निपटने के लिए सरकार और नागरिक समाज ने साथ मिलकर तेजी से कदम उठाए हैं।     

    देश के 250 से भी ज्यादा नागरिक संगठनों के नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने कानून लागू करने वाली एजेंसियों के सहयोग से अप्रैल 2023 से अगस्त 2025 के बीच मध्य प्रदेश के 41 जिलों में 36,838 बाल विवाह रुकवाए, ट्रैफिकिंग के शिकार 4,777 बच्चों को मुक्त कराया और यौन शोषण के शिकार 1200 से अधिक पीड़ित बच्चों की मदद की। 

    नागरिक समाज संगठनों के पुलिस, अधिवक्ताओं, बाल कल्याण समितियों और समुदायों के साथ तालमेल व समन्वय से काम करने के इस अनूठे माडल ने बच्चों की सुरक्षा की राज्य की क्षमता को मजबूती दी है।मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य था जिसने बच्चियों के साथ बलात्कार के लिए मौत की सजा का प्रावधान किया था। ऋभु ने कहा कि सरकार को यही संकल्प बाल विवाह के खिलाफ भी दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (पीसीएमए) एक धर्मनिरपेक्ष कानून है जो बच्चों की सुरक्षा के मकसद से बनाया गया था और इसे हर हाल में धार्मिक विश्वासों व पर्सनल लॉ पर तरजीह मिलनी चाहिए।   

    हाल ही में कुछ उच्च न्यायालयों के फैसलों जिसमें पीसीएमए पर पर्सनल लॉ को तरजीह दी गई थी, का जिक्र करते हुए भुवन ऋभु ने कहा कि मध्य प्रदेश को अगुआई करते हुए इसे सभी के लिए बाध्यकारी बनाना चाहिए। 

    भोपाल में  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भुवन ऋभु ने कहा, “सैद्धांतिक रूप से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम किसी भी पर्सनल लॉ, प्रथा या संहिता से ऊपर है। मध्य प्रदेश सरकार को इस पर अमल की अगुआई करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कानून बगैर किसी समझौते के हर बच्चे की हिफाजत करे।” 

    भुवन ऋभु वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन से ‘मेडल ऑफ ऑनर’ से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अधिवक्ता हैं। वे जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोग से वर्ल्ड ज्यूरिस्ट एसोसिएशन की वैश्विक पहल जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन वर्ल्डवाइड (जेसीडब्ल्यू) के भी अध्यक्ष हैं। जेसीडब्ल्यू दुनियाभर के अधिवक्ताओं, जजों और न्यायविदों को एक मंच पर लाता है ताकि कानूनी सुधारों व कानून पर अमल के जरिए बच्चों की सुरक्षा को मजबूती दी जा सके।

    बेस्टसेलर किताब ‘व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन: टिपिंग प्वाइंट टू इंड चाइल्ड मैरेज’ के लेखक भुवन ऋभु ने कहा, “बच्चों की वास्तविक सुरक्षा व संरक्षण तभी संभव है जब कानून एक मजबूत निवारक उपाय का काम करे।”   

    उन्होंने कहा, “अप्रैल 2023 से जुलाई 2025 के बीच महज इन दो सालों में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के साथ मिलकर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के कार्यों से यह साबित होता है कि यदि कानून को उसके उद्देश्य और तात्कालिकता के साथ लागू किया जाए तो बच्चे वास्तव में सुरक्षित होंगे। देश में 3,74,000 बाल विवाह रोक कर, ट्रैफिकिंग के शिकार 1,00,000 से अधिक बच्चों को मुक्त करा कर, यौन शोषण के शिकार 34,000 से भी ज्यादा बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सा मुहैया कर और 63,000 से भी ज्यादा मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू कर भारत ने यह साबित किया है कि हम एक ऐसा राष्ट्र बन सकते हैं जहां बच्चों के खिलाफ अपराध करके कोई कानून से नहीं बच पाएगा। यहां तक कि साइबर जगत में बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के 1,000 से अधिक मामले दर्ज कर हमने एक स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून का शासन हर बच्चे की सुरक्षा करेगा और हर जगह करेगा।”

    हालांकि मध्य प्रदेश में बाल विवाह की दर 23.1 है जो राष्ट्रीय औसत 23.3 के मुकाबले मामूली कम है लेकिन कुछ जिलों में स्थिति गंभीर है। जैसे राजगढ़ में बाल विवाह की दर 46.0, श्योपुर में 39.5, छतरपुर में 39.2, झाबुआ में 36.5 और आगर मालवा जिले में 35.6 प्रतिशत है। कानून पर सख्ती से अमल के अभाव में बाल विवाह से बच्चियों का पढ़ाई छोड़ना और उनका शोषण व गरीबी के अंतहीन दुष्चक्र में फंसना जारी रहेगा। 

    मध्य प्रदेश में जेआरसी नेटवर्क के 17 सहयोगी संगठन पिछले दो वर्षों से राज्य के 41 जिलों में काम कर रहे हैं। यह नेटवर्क बाल विवाह, बच्चों की ट्रैफिकिंग, बाल यौन शोषण और बाल श्रम की रोकथाम के लिए जागरूकता के प्रसार और कानूनी हस्तक्षेप उपायों की दोहरी रणनीति पर काम करता है। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ‘चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया’ अभियान के सहयोग में भी अग्रिम मोर्चे पर है जिसका लक्ष्य 2030 तक भारत से बाल विवाह का खात्मा है। 
     
    बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम (पीसीएमए) 2006 बाल विवाह पर पूरी तरह पाबंदी लगाता है। यह कानून 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के को बच्चे के तौर परिभाषित करता है। इस कानून के तहत बाल विवाह को प्रोत्साहित करने या उसमें किसी भी तरह का सहयोग करने जैसे बारात में शामिल मेहमानों, हलवाई, सजावट करने वाले, बैंड वाले या घोड़ी वाले पर भी सजा व जुर्माने का प्रावधान है।

  • वाहन चालक मालक सामाजिक संघ कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत

    कटनी
    केविजन के साथ संघ द्वारा ड्राइवर के सम्मान में 1 सितंबर को पन्ना जिले में सम्मान समारोह रखा मध्य प्रदेश पद कीऔर कटनी जिला टीम नवनिर्वाचित नई कार्यकारिणी सदस्य एवं पदाधिकारी घोषणा कीश्री अरुण तिवारी जी .
    मध्य प्रदेश अध्यक्ष
    श्री रामचंद्र विश्वकर्मा जी 
    मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष 
    श्री राजेंद्र सिंह परिहार जी 
    मध्य प्रदेश सचिव 
    श्री गुड्डा टीडी कुशवाहा जी 
    मध्य प्रदेश महामंत्री 
    श्री अजय श्रीवास्तव जी 
    मध्य प्रदेश प्रचार मंत्री 
    एवं श्री सुरेश कुशवाहा जी 
    प्रदेश संपर्क प्रमुख एवं 
    श्री जावेद अहमद जी 
    जिला कटनी प्रभारी 
    श्री  शीलू साहू जी
    कटनी जिला अध्यक्ष 
    श्री विकास अग्रवाल जी 
    कटनी जिला संगठन मंत्री
    कई पदाधिकारी की घोषणा
    राष्ट्रीय अध्यक्ष 
    श्री सुनील मिश्रा जी द्वारा
    एवं श्री रमजान खान जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जी  एवं उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी अन्य लोगों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे सम्मान पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए

  • अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक छतरपुर संपन्न

    अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति की बैठक छतरपुर संपन्न

    पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने को लेकर दिया मांग पत्र

    छतरपुर 
    अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश महासचिव दीपू सोनी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष डल्लू कुमार सोनी की मुख्य उपस्थिति में आयोजित की गई ! जिसमें राष्ट्रीय महासचिव रोहित यादव,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश तिवारी एवं ए के स्वर्णकार प्रदेश सदस्यता प्रभारी,य छत्तीसगढ़ प्रदेश सदस्यता प्रभारी धर्मेंद्र वस्त्रकर, एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार के मुख्य उपस्थिति में सदस्यता अभियान के साथ-साथ बैठक आयोजित की गई  समिति को विस्तार एवं समिति में नए पदाधिकारी का चयन के साथ-साथ सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया ! वहीं आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन स्थान मीटिंग स्थल- गंगा अईस फैक्ट्री नौगांव रोड इंडस्ट्रीज एरिया छतरपुर मैं आयोजित किया गया जिसमें मुख्य गरिमा में उपस्थित छतरपुर विधायक ललिता यादव मुख्य रूप से उपस्थित रही इन्होंने पत्रकारों की पीड़ा को सुना और पत्रकारों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पत्रकारों की उपस्थिति में एक मांग पत्र सोपा गया जिसमें यह उल्लेखित है कि 

    (१)पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए 

    (२) प्रधानमंत्री आवास योजना के योजना में पत्रकारों को भी विशेष दर्जा देकर लाभान्वित किया जाए 
    (३) अधिमान्यता पत्रकार संभागीय कमेटी भांग पड़ी उसे पुणे मध्य प्रदेश में चालू किया जाए 
    (४) अधिमान्य पत्रकारों को जो रेल किराया में छूट मिलती थी वह छूट पुनः चालू की जाए
    इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक छतरपुर ललिता यादव जी को समस्त पत्रकारों की उपस्थिति में सोपा गया विधायक ने कहा कि शीघ्र कवरिंग लेटर लगाकर मुख्यमंत्री को आपका पत्र भेजा जाएगा सभी पत्रकारों ने विधायक ललिता यादव जी का धन्यवाद ज्ञापित कर साल सिर्फफल  से उन्हें सम्मानित किया

  • भोपाल में सीएम यादव के घर पहुंचे शिवराज सिंह, डॉ. मोहन यादव ने किया अभिनंदन

    भोपाल 

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में डॉ. यादव ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि आज भोपाल निवास पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री आदरणीय भाईसाहब शिवराज सिंह चौहान जी से सौजन्य भेंट हुई।