छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पड़ोसी विवाद में छत से पत्थर फेंकने का आरोप, 5 वर्षीय बालक घायल

राजनांदगांव।
पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र के मोतीपुर गणेशपारा वार्ड क्रमांक 08 में शुक्रवार सुबह पड़ोसी विवाद के दौरान एक 5 वर्षीय नाबालिग बालक के घायल होने का मामला सामने आया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एक नाबालिग बालक पड़ोसी मकान की छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला द्वारा छत से पत्थर फेंके जाने का आरोप है, जिससे बालक के सिर में चोट आई और खून निकलने लगा।

घटना के बाद मौके पर पहुंची बालक की मां के साथ कथित रूप से गाली-गलौच की गई तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस चौकी चिखली में मौखिक शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2) एवं 115(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार, चिखली पुलिस की कार्रवाई

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi