छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : बरबसपुर व हरडुवा गांव में आज दशहरा उत्सव मनाएंगे

उपरवाह. उपरवाह क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर और हरडुवा में आज रविवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दोनों गांवों में रामलीला मंचन और छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। ग्राम बरबसपुर में संध्या 7 बजे से आदर्श मानस मंडली द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसके बाद रात्रि में राजेश साहू कृत लोक प्रयाग नवापारा राजिम की छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा और सदस्य संदीप वर्मा ने जानकारी दी।

वहीं समीपवर्ती ग्राम हरडुवा में भी ग्रामवासियों के सहयोग से दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया है। शाम 6 बजे से ग्राम के बाल कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन होगा। रात्रि में अजय माला (ग्राम भर्रीटोला, चारामा) के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस संबंध में जानकारी अश्विनी जंघेल और तोषण सिन्हा ने दी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi