छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: अवैध शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, शराब जब्त

डोंगरगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। पहलवान चारभाठा क्षेत्र के एक कोचिया को पकड़कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना डोंगरगांव पुलिस ने 13 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई की।

ऐसे हुई कार्रवाई

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल टीवीएस एक्सल सुपर (क्रमांक CG 08 V 2194) में अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्राम कुमर्दा से चारभाठा की ओर जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम कुमर्दा बड़ा तालाब के पास घेराबंदी की गई।

पुलिस ने मौके से आरोपी सुंदरलाल वाल्दे (58 वर्ष), निवासी ग्राम चारभाठा (कु.), थाना डोंगरगांव को गिरफ्तार किया।

जब्त सामग्री

  • 32 नग देशी प्लेन शराब “शोले” (कुल 5.760 बल्क लीटर)
  • कीमत: ₹2,560
  • एक मोटर सायकल टीवीएस एक्सल सुपर (CG 08 V 2194)
  • कीमत: ₹15,000
  • कुल जब्ती राशि: ₹17,560

बरामद शराब का मौके पर पंचनामा तैयार कर विधिवत जप्ती की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक हेमंत सूर्यवंशी एवं धर्मेंद्र मांडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Read Also: CG: फर्जी मार्कशीट से नौकरी पाने वाले दो गिरफ्तार – एसएसपी शशि मोहन सिंह बोले – शासकीय भर्ती में जालसाजी बर्दाश्त नहीं…

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें