छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : कलेक्टर ने बहुउद्देशीय केन्द्रों का किया निरीक्षण…

योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने ग्रामीणों से रूबरू हुए

महासमुंद । कलेक्टर विनय लंगेह आज जिले के धनसूली एवं जोरातराई ग्राम पहुंचकर प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मल्टीपर्पस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से कमार समुदाय एवं अन्य महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं को इस केंद्र की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि इन समूहों को विभिन्न आयमूलक कार्यों से जोड़कर न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, बल्कि ग्रामीण विकास को भी गति मिलेगी। इसी क्रम में लंगेह ने पोषण माह के तहत आयोजित गतिविधियों की भी समीक्षा की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों और माताओं को दी जा रही सेवाओं, पूरक पोषण आहार की उपलब्धता, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्ति सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता आवश्यक है।

कलेक्टर ने ग्राम वासियों से भी संवाद किया और योजनाओं के लाभों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से गांव का भ्रमण कर योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस दौरान जनपद सीईओ बी.एस. मंडावी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शिल्पा साय सहित संबंधित विभागीय अमला मौजूद थे।

ग्राम रैताल में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रैताल में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने चौपाल लगाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस अवसर पर ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना और शासन की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर जनपद सीईओ एम.एल. मंडावी एवं पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन मौजूद थे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.