
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : युगांतर पब्लिक स्कूल में भावनात्मक बुद्धिमत्ता विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन…
राजनांदगांव, युगांतर पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक बुद्धिमत्ता विषय पर एक प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन रखा गया है।
इस कार्यशाला को प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मेघना कोठारी जैन द्वारा संचालित किया जाएगा। मेघना आईआईटीयन होने के साथ.साथ इक्यू की चीफ मेन्टोर अमेजन की टॉप मोस्ट आईटी प्रोफेशनल भी हैं। वे राजयोग की प्रेक्टिशनर होने के साथ भावनात्मक बुद्धिमत्ता की विशेषज्ञ भी हैं। अमेरिका की लीडिंग टेक्नालॉजी में कार्य भी कर चुकी हैं। विद्यालय के प्राचार्य मधुसूदन नायर ने बताया कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।






