छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : नितिन नवीन से मिले CM साय …

रायपुर। CM साय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी देते हुए सीएम ने बताया, इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने तथा गरीब, किसान, युवा और मातृशक्ति के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शाम कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह मीटिंग शाम 6 बजे मंत्रालय में होगी, जिसमें सरकार कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। राज्य में चल रहे सुशासन तिहार के बीच होने वाली यह कैबिनेट बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

आज शाम दिल्ली से लौटेंगे मुख्यमंत्री जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम नई दिल्ली से रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। सरकार की ओर से फिलहाल बैठक का विस्तृत एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें