
CG : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 01 मार्च को
धमतरी में बनाए गए 5 परीक्षा केन्द्र
धमतरी, शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए 01 मार्च 2026 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि धमतरी में पांच परीक्षा केन्द्र-मेनोनाईट हिन्दी हायर सेकेण्डरी स्कूल धमतरी, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल सोरिद नगर धमतरी, शासकीय नारायण राव मेघावाले कन्या महाविद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमातालाब और सर्वोदय इंग्लिश हायर सेकेण्डरी स्कूल बनाए गए हैं।
परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों द्वारा प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/Admit-Card-Login में जाकर आवेदन क्रमांक एवं विद्यार्थी के पिता के मोबाईल नंबर की प्रविष्टि कर डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों का पालन परीक्षार्थियों द्वारा किया जाना अनिवार्य है।
