कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : बुजुर्ग महिला को हाथी ने कुचला, मौत…

कोरबा । कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतुरियाडांड़ में लोनर हाथी ने वृद्ध महिला को कुचलकर मार डाला। महिला जंगल में महुआ डोरी संग्रहण करने गई थी, तभी उसका सामना हाथी से हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतका के स्वजन को सहायता राशि प्रदान की। बताया जा रहा है कि ग्राम पतुरियाडांड़ निवासी सुखमत बाई 70 वर्ष पति लोडुराम महुआ डोरी संग्रहण के लिए जंगल गई थीं। इन दिनों महुआ के फल पककर जंगल में गिर रहे हैं, जिन्हें ग्रामीण तेल निकालने और अन्य उपयोग के लिए संग्रहित करते हैं।

प्रतिदिन की तरह सुखमत बाई भी डोरी बीनने जंगल पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनका सामना एक लोनर हाथी से हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों और वन विभाग ने बताया कि हाथी को देखते ही महिला ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि वह सुरक्षित स्थान तक पहुंच पाती, हाथी ने उस पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।वन विभाग ने जनपद सदस्य और ग्राम सरपंच की उपस्थिति में मृतका के स्वजन को 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें