Uncategorized

CG : आवासीय क्वार्टर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, SECL अधिकारी की मौत …

कोरिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में एक दर्दनाक हादसा हो गया. रात लगभग 9:30 बजे क्वार्टर में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. इस हादसे में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. धमाके की तेज गूंज से आसपास के लोग घबरा गए और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

बताया जा रहा है कि प्रारंभिक तौर पर गैस सिलेंडर ब्लास्ट को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है. वहीं फोरेंसिक और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. हादसे में जान गंवाने वाले डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन एसईसीएल के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते थे, उनकी आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही एसईसीएल कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई. सहकर्मियों ने उन्हें मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार अधिकारी बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें