
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : ढाबा संचालक से गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू व हॉकी स्टीक लहराने वाले आरोपी फरार…
राजनांदगांव, सोमनी इलाके के हाईवे ढाबा में चाकू व हॉकी स्टीक लहराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले के फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
सोमनी पुलिस ने बताया कि हाईवे ढाबा के संचालक ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। दुर्ग निवासी आरोपी शाहरूख, इजू इरानी, मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल व मुकेश उसके ढाबे में पहुंचे। सभी ढाबा संचालक से गाली गलौज करते हुए धारदार चाकू व हॉकी स्टीक लहराने लगे। मौजूद लोगों को भी धमकाया। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी शाहरुख और मुंसिफ खान उर्फ अद्दू पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।




