DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : जिले के 46 परीक्षा केन्द्रों पर 26 अप्रैल को होगी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा मण्डी बोर्ड उप निरीक्षक के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 रविवार को पूर्वान्ह 10 बजे से 12ः15 बजे तक बस्तर जिले के 46 परीक्षा केन्द्रों में की जाएगी, जिसमें कुल 12 हजार 136 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिसके तहत शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नं० 02 जगदलपुर में 360, झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, धरमपुरा नं० 03 जगदलपुर में 360, शासकीय दन्तेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय, शांति नगर जगदलपुर में 360, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल क0-1 जगदलपुर में 360, शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल जगदलपुर में 360, सेजेस शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल क्र०-2, राजेन्द्र नगर वार्ड गीदम रोड जगदलपुर में 360, स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट इंगलिश मीडियम शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल धरमपुरा स्पोर्ट्स काम्पलेक्स केम्पस धरमपुरा जगदलपुर 360, स्वामी विवेकानंद शासकीय एक्सीलेंट इंगलिश मीडियम स्कूल अग्रसेन चौक संजय मार्केट रोड जगदलपुर में 360, स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंट हिन्दी मीडियम शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल रेल्वे कालोनी जगदलपुर में 300, धरमु माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक धरमपुरा-2 जगदलपुर में 240, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल भगत सिंह सिविल लाईन पथरागुड़ा लालबाग के पास जगदलपुर में 300, बाल विहार हायर सेकण्डरी स्कूल बालाजी वार्ड जगदलपुर में 360, निर्मल हायर सेकण्डरी स्कूल लालबाग जगदलपुर में 360, वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली सरस्वती शिशु मंदिर परिसर कंगोली जगदलपुर में 300, विद्या ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल दन्तेश्वरी वार्ड गीदम रोड जगदलपुर में 360, दीप्ति कॉन्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल अघनपुर, धरमपुरा जगदलपुर में 360, शहीद गुण्डाधूर कॉलेज कृषि एवं अनुसंधान केन्द्र कुम्हरावण्ड जगदलपुर में 360, एमजीएम स्कूल धरमपुरा-2 जगदलपुर में 120, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आसना तहसील जगदलपुर में 300, क्राईस्ट कॉलेज जगदलपुर राजेन्द्र नगर गीदम रोड में 360, विद्यापती एकेडमी बहादुरगुड़ा जगदलपुर में 300, सक्सेस कॉन्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल दीनदयाल उपाध्याय वार्ड 19 जगदलपुर मे 300, डीपीएस हायर सेकण्डरी स्कूल कालीपुर तहसील जगदलपुर मे 300, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बिलोरी तहसील जगदलपुर में 240, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल जिला बस्तर में 300, शासकीय हाईस्कूल केवरामुण्डा जगदलपुर में 120, सेंट जेवियर हाईस्कूल चांदनी चौक जगदलपुर में 300, सूर्या कॉलेज गीदम रोड परपा जगदलपुर में 300, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तितिरगांव तहसील जगदलपुर में 180, शासकीय बालक हायर सेकण्डरी स्कूल बस्तर नगर पंचायत बस्तर में 300, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आड़ावाल, तहसील जगदलपुर में 240, शासकीय कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल बस्तर नगर पंचायत बस्तर में 180, कालीबाड़ी हाईस्कूल जगदलपुर में 120, बचपन अकादमी हाईट्स पब्लिक स्कूल धरमपुरा-1 जगदलपुर में 60, पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धरमपुरा-2 जगदलपुर में 240, गुरूनानक पब्लिक हायर सेकण्डरी स्कूल जगदलपुर में 180, शासकीय आईटीआई आड़ावाल जगदलपुर में 120, आदेश्वर अकादमी हल्बा कचोरा आड़ावाल जगदलपुर में 240, शासकीय हायर सकेण्डरी स्कूल पोटानार, तहसील तोकापाल में 300, स्वामी आत्मानंद शासकीय एक्सीलेंट स्कूल करंजी तहसील तोकापाल में 300, अंजुमन उर्दू-हिन्दी हायर सेकण्डरी जगदलपुर में 120, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छिन्दावाड़ा वर्तमान पता धरमपुरा-2 जगदलपुर में 120, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बस्तर रोड घाटलोहंगा में 180, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बोरपदर रायपुर रोड तहसील बकावण्ड में 180, शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल पण्डरीपानी तहसील जगदलपुर में 180 तथा माउंट लिटेरा जी स्कूल जगदलपुर आड़ावाल बायपास रोड पोड़ागुड़ा में 136 परीक्षार्थी शामिल होंगें।

    व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के तहत उपरोक्त परीक्षा में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों में कम से कम दो घंटा पहले पहुंचना होगा, जहां मेन गेट में मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की सम्पूर्ण जाँच की जायेगी। फिर विक्षकों द्वारा प्रवेश पत्र एवं कोई भी एक पहचान पत्र के सत्यापन जॉच की कार्यवाही की जायेगी। परीक्षार्थियों को इंटरनेट से निकाला हुआ मूल प्रवेश पत्र जो साफ सुथरा हो लाना आवश्यक होगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के हाफ टी-शर्ट, हल्के कपड़े एवं पैरों में चप्पल पहन कर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण जैसे बाली, झूमका आदि सख्त वर्जित है। साथ ही घड़ी पर्स, मोबाईल, बेल्ट, जूता, मोजा, ईलेक्ट्रानिक उपकरण, हाथ में कड़ी, धागे कोई भी संचार का साधन स्कार्प, टोपी, चश्मा आदि पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

प्रवेश पत्र में किसी परीक्षार्थी का फोटो अगर नहीं आ पाया है तो उसे वर्तमान का 02 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो लाना होगा। समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मनीष कुमार वर्मा मो० नं0 +91-94063-49496 को नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा-2 जगदलपुर डॉ० अनिल श्रीवास्तव मो0नं0 +91-98274-91253 को समन्वयक का दायित्व साैंपा गया है। वहीं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा-2 जगदलपुर डॉ० अजय सिंह ठाकुर  मो0नं0 +91-70009-74126 को सहायक समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button