छत्तीसगढ़

CG : मरम्मत : खैरागढ़-लांजी सड़क पर गड्ढों को भर रहे

खैरागढ़, जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्तकर आम जनों के लिए सुरक्षित और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (मं \स) संभाग खैरागढ़ द्वारा त्वरित गति से कार्य किया जा रहा है। खैरागढ़-लांजी मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक 22)में गड्ढों की पेंच मरम्मत का कार्य मेसर्स सेवा सिंह ओबेराय एंड कंपनी ठेकेदार दुर्ग के माध्यम से गुणवत्तापूर्वक कराया जा रहा है। कार्य की निरंतर निगरानी विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही है अधिकारियों ने बताया कि अन्य प्रमुख मार्गों को भी गड्‌ढा मुक्त करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

Related Articles

Back to top button